• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
खूनी हुई डिजिटल अरेस्ट की ठगी; सेक्स रैकेट में धरी गई है बेटी, ये सुन मां मर गई

खूनी हुई डिजिटल अरेस्ट की ठगी; सेक्स रैकेट में धरी गई है बेटी, ये सुन मां मर गई

October 3, 2024
ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

April 22, 2026
चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

April 22, 2026
शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत

शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत

April 22, 2026
भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी

भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी

April 22, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

लपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, आपके शहर में क्या है कीमत

April 22, 2026
केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर परिसर

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर परिसर

April 22, 2026
वाराणसी कैंट स्टेशन पर 16 लाख की नई करेंसी बरामद, युवक हिरासत में

वाराणसी कैंट स्टेशन पर 16 लाख की नई करेंसी बरामद, युवक हिरासत में

April 22, 2026
इजरायल ने खोला राज, कौन था रहस्यमयी एजेंट ‘एम’

इजरायल ने खोला राज, कौन था रहस्यमयी एजेंट ‘एम’

April 22, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: रास्ता खोलने के लिए लंदन में 30 देशों की अहम बैठक

April 22, 2026
ईरान का साफ संदेश—न्यायसंगत शर्तें हों तभी मानेगा युद्धविराम

तेहरान ने ट्रंप और अमेरिका पर कसा तंज: “हारने वाले युद्ध की शर्तें कैसे तय कर सकते हैं?”

April 22, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

शहबाज शरीफ के अनुरोध पर ट्रंप ने बढ़ाया ईरान सीजफायर, तेहरान ने दावे को ठुकराया

April 22, 2026
बांग्लादेश: नरसिंदी में हिंदू युवक को जिंदा जलाया गया

कुर्सी से बांधा, आंखें बंद कीं और फिर… बेंगलुरु में दर्दनाक घटना से हड़कंप

April 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

खूनी हुई डिजिटल अरेस्ट की ठगी; सेक्स रैकेट में धरी गई है बेटी, ये सुन मां मर गई

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 3, 2024
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
खूनी हुई डिजिटल अरेस्ट की ठगी; सेक्स रैकेट में धरी गई है बेटी, ये सुन मां मर गई

आगरा। किसी को रेप केस में बेटे की गिरफ्तारी तो किसी को पार्सल में ड्रग्स मिलने के बाद उस पर मंडरा रहे गिरफ्तारी का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपए ठग लेने का खेल उत्तर प्रदेश में खूनी साबित हो गया। आगरा में एक साइबर ठग के ऐसे ही फोन के बाद डिजिटल अरेस्ट के दौरान सदमे में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका की मौत हो गई। साइबर ठग ने महिला टीचर को फोन करके बताया था कि उनकी बेटी सेक्स रैकेट में पकड़ी गई है और उसे गिरफ्तार करके कॉल गर्ल के साथ जेल भेज दिया जाएगा। अगर वो बेटी को बचाना चाहती है तो एक लाख ट्रांसफर कर दें।

पैसे ठगने के लिए घटिया और झूठी सूचना देकर लोगों को दहशत में लेने और उस हड़बड़ाहट में लोगों से रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कराने की इस कोशिश में चार दिन पहले आगरा की अबलतिया निवासी मालती वर्मा की मौत हो गई। मालती वर्मा आगरा में ही अछनेरा कन्या जूनियर विद्यालय में सरकारी टीचर की नौकरी कर रही थीं। मृत शिक्षिका के बेटे ने आरोप लगाया है कि उनकी मां को डिजिटल अरेस्ट का झांसा दिया गया था। मां को बताया गया था कि बेटी देह व्यापार में पकड़ी गई है। एक लाख रुपए दे दो, नहीं तो जेल चली जाएगी।

बेटे ने कहा कि उनकी मां बहन के बारे में इस तरह की वाहियात बात से सदमे आ गईं और उन्होंने दम तोड़ दिया। शिक्षिका की मौत के चार दिन बाद बेटा मुकदमा लिखाने पुलिस के पास पहुंचा है। बेटे ने मां के मोबाइल फोन का कॉल रिकॉर्ड दिखाया है जिसमें एक पाकिस्तानी नंबर से दस बार व्हाट्सएप कॉल आया दिख रहा है। पाकिस्तानी नंबर ने पुलिस की वर्दी में एक फोटो लगा रखी है जो निश्चित रूप से किसी भारतीय पुलिस अधिकारी की इंटरनेट पर मौजूद तस्वीर होगी।

कुछ दिन पहले मेरठ में कवि सौरभ जैन की मां और कवयित्री अनामिका अंबर की सास सरिता जैन को भी पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल करके कहा गया था कि उनका बेटा रेप केस में फंस गया है और वो डिजिटल अरेस्ट हैं। एक करोड़ रुपए नहीं देने पर सौरभ जैन को जेल भेजने की धमकी दी गई थी लेकिन इसी बीच सौरभ ने किसी काम से मां को दूसरे नंबर पर फोन किया तो ठगी की कोशिश पकड़ी गई। सरिता को फोन करने वाले पाकिस्तानी नंबर ने बिहार के चर्चित आईपीएस अफसर विकास वैभव का फोटो लगा रखा था।

देश में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर सबसे बड़ी ठगी उत्तर प्रदेश में ही हुई है और वो भी पीजीआई लखनऊ के डॉक्टर से। अगस्त महीने में पीजीआई लखनऊ की डॉक्टर रुचिका टंडन को ठगों ने सात दिन तक डिजिटल अरेस्ट के झांसे में रखकर 2.81 करोड़ रुपए ट्रांसफर करा लिए। ठगों ने इस दौरान उन्हें ऑनलाइन कोर्ट में भी पेश किया। ठगों का हर नया तमाशा कुछ और पैसे ठगने का बहाना होता था।

रुचिका टंडन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की मनी लांड्रिंग केस की धमकी दी गई थी और बताया गया था कि उनका मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गोपनीय केस है इसलिए वो किसी को कुछ भी ना बताएं। अगस्त में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में अप्रैल से अगस्त तक डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर 120 करोड़ रुपए से ऊपर की ठगी की जा चुकी थी।

Previous Post

सावरकर खाते थे मांस, नहीं थे गोहत्या के खिलाफ…कर्नाटक के मंत्री के विवादित बोल; बीजेपी भड़की

Next Post

अपने देश में ध्यान दो; अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट पर भारत की दो टूक

Next Post
अपने देश में ध्यान दो; अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट पर भारत की दो टूक

अपने देश में ध्यान दो; अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट पर भारत की दो टूक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई
  • चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह
  • शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत
  • भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी
  • लपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, आपके शहर में क्या है कीमत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In