• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मल्लिकार्जुन खरगे

खरगे की कांग्रेस नेताओं को सलाह: गारंटी वादों का हो यथार्थ आकलन

November 1, 2024
ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

April 22, 2026
चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

April 22, 2026
शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत

शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत

April 22, 2026
भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी

भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी

April 22, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

लपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, आपके शहर में क्या है कीमत

April 22, 2026
केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर परिसर

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर परिसर

April 22, 2026
वाराणसी कैंट स्टेशन पर 16 लाख की नई करेंसी बरामद, युवक हिरासत में

वाराणसी कैंट स्टेशन पर 16 लाख की नई करेंसी बरामद, युवक हिरासत में

April 22, 2026
इजरायल ने खोला राज, कौन था रहस्यमयी एजेंट ‘एम’

इजरायल ने खोला राज, कौन था रहस्यमयी एजेंट ‘एम’

April 22, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: रास्ता खोलने के लिए लंदन में 30 देशों की अहम बैठक

April 22, 2026
ईरान का साफ संदेश—न्यायसंगत शर्तें हों तभी मानेगा युद्धविराम

तेहरान ने ट्रंप और अमेरिका पर कसा तंज: “हारने वाले युद्ध की शर्तें कैसे तय कर सकते हैं?”

April 22, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

शहबाज शरीफ के अनुरोध पर ट्रंप ने बढ़ाया ईरान सीजफायर, तेहरान ने दावे को ठुकराया

April 22, 2026
बांग्लादेश: नरसिंदी में हिंदू युवक को जिंदा जलाया गया

कुर्सी से बांधा, आंखें बंद कीं और फिर… बेंगलुरु में दर्दनाक घटना से हड़कंप

April 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

खरगे की कांग्रेस नेताओं को सलाह: गारंटी वादों का हो यथार्थ आकलन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 1, 2024
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
मल्लिकार्जुन खरगे

File Photo

डेस्क:कर्नाटक का विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ कई तरह की गारंटी स्कीम लॉन्च की गई थी। राज्य की जनता से पांच तरह की सुविधाएं फ्री में देने का ऐलान किया गया था। प्रदेश की जनता ने भरोसा जताया और कांग्रेस की सरकार बनी। इसी से गदगद होकर देश की सबसे पुरानी पार्टी ने महाराष्ट्र में भी पांच गारंटी वहां के मतदाताओं को दी है, जो आने वाले विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। हालांकि, कर्नाटक की 5 गारंटी स्कीम कांग्रेस के लिए भारी पड़ रही है। उनमें शामिल शक्ति कार्यक्रम को समाप्त करने के बारे में सरकार विचार कर रही थी।

इस विवाद को देखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी ही सरकार की खिंचाई की है। उन्होंने कहा कि इतना ही वादा जनता से की जानी चाहिए, जो हमारे लिए पूरा करना संभव हो। इसके बाद कांग्रेस सरकार को यह स्पष्ट करने के लिए मजबूर होना पड़ा कि प्रमुख ‘गारंटी’ योजनाओं को समाप्त नहीं किया जाएगा।

खरगे ने गुरुवार को उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार की इस बात के लिए खिंचाई की कि लोकप्रिय ‘शक्ति’ कार्यक्रम पर फिर से विचार किया जाएगा। खरगे ने कहा, “आपकी पांच गारंटियों को देखते हुए, मैंने महाराष्ट्र में पांच योजनाओं की घोषणा की है। लेकिन आपने कहा है कि एक गारंटी को समाप्त कर दिया जाएगा।”

इससे पहले बुधवार को डीके शिवकुमार ने कहा था कि सरकार महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की ‘शक्ति’ योजना पर पुनर्विचार करेगी क्योंकि उनमें से कुछ अपनी टिकट के लिए भुगतान करना चाहती हैं। खरगे की खिंचाई के बाद सफाई देते हुए डीके शिवकुमार ने कहा, “मैंने ऐसा नहीं कहा है।” इसपर खरगे ने पलटवार करते हुए कहा, “आप अखबार नहीं पढ़ रहे हैं।”

यह देख मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने स्पष्ट किया कि उनके डिप्टी का मतलब यह कहना था कि योजना में संशोधन किया जाएगा। इस जवाब से भी खरगे खुश नहीं हुए। उन्होंने कहा, “संशोधन कहकर आपने संदेह पैदा कर दिया है। जो लोग आलोचना करना चाहते हैं, उनके लिए यह काफी है।”

खरगे ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र कांग्रेस से वित्त के आधार पर गारंटी की योजना बनाने को कहा है। उन्होंने कहा, “मैंने कहा है कि उन्हें 5, 6, 10 या 20 गारंटी की घोषणा नहीं करनी चाहिए। उन्हें बजट के आधार पर घोषित किया जाना चाहिए। अन्यथा दिवालियापन हो जाएगा। अगर सड़कों के लिए पैसे नहीं हैं तो हर कोई आपके खिलाफ हो जाएगा।”

खरगे ने कहा कि राहुल गांधी इस बात पर विशेष ध्यान देते हैं कि महाराष्ट्र में पार्टी के ‘गारंटी’ वादे यथार्थवादी होने चाहिए। उन्होंने कहा, “उन्होंने कहा है कि बजट देखने से पहले वे कोई घोषणा नहीं करेंगे। करीब 15 दिन पहले हमें रिपोर्ट मिली है और हम नागपुर या मुंबई में इसकी घोषणा करेंगे।”

उन्होंने कहा, “अगर यह सरकार विफल होती है तो आने वाली पीढ़ी के पास बदनामी के अलावा कुछ नहीं बचेगा। उन्हें 10 साल तक निर्वासन में रहना होगा।”

इसके बाद डीके शिवकुमार ने भी स्पष्ट किया कि पांचों गारंटियों में से किसी को भी रोका या समीक्षा नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, “मैंने कहा कि कुछ निजी कंपनी के कर्मचारियों को परिवहन भत्ता मिल रहा है और उन्होंने टिकट के लिए भुगतान करने के लिए स्वेच्छा से आगे आए हैं। अगर कोई टिकट के लिए भुगतान करना चाहता है तो हम उसे कैसे मजबूर कर सकते हैं?” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस आह्वान का भी उदाहरण दिया जिसमें उन्होंने नागरिकों से कहा था कि अगर उन्हें इसकी जरूरत नहीं है तो वे गैस सिलेंडर सब्सिडी छोड़ दें।

Previous Post

भारत-चीन सीमा विवाद में नए समझौते के बाद गश्ती बहाल

Next Post

हिंदू मंदिरों और किसानों की भूमि पर वक्फ का दावा, विवाद गहराया

Next Post
हिंदू मंदिरों और किसानों की भूमि पर वक्फ का दावा, विवाद गहराया

हिंदू मंदिरों और किसानों की भूमि पर वक्फ का दावा, विवाद गहराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई
  • चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह
  • शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत
  • भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी
  • लपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, आपके शहर में क्या है कीमत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In