• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
खत्म कराया गया आतिशी का अनशन, संजय सिंह ने कहा- जान पर खतरा देख फैसला

खत्म कराया गया आतिशी का अनशन, संजय सिंह ने कहा- जान पर खतरा देख फैसला

June 25, 2024
मानव जीवन रूपी मूल पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

मानव जीवन रूपी मूल पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

April 17, 2026
उत्तम, मध्यम और अधम स्वभाव का भेद समझाया मुनि श्री ने प्रवचन में

उत्तम, मध्यम और अधम स्वभाव का भेद समझाया मुनि श्री ने प्रवचन में

April 17, 2026
लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके

भारत ने देख लिया, INDIA ने रोक दिया: महिला आरक्षण बिल पर बोले राहुल गांधी

April 17, 2026
बजट सत्र 2026 से पहले संसद में सर्वदलीय रणनीति बैठक

महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में अटका, नहीं मिला दो-तिहाई बहुमत

April 17, 2026
लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके

लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके

April 17, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर सांसदों से की अपील, कहा—देश की आधी आबादी को मिलेगा हक

प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर सांसदों से की अपील, कहा—देश की आधी आबादी को मिलेगा हक

April 17, 2026
माँ स्वस्थ, बच्चा सुरक्षित: पोस्टपार्टम देखभाल की अहमियत

ममता पर मातम: मां ने 4 साल की बेटी की जान ली, खुद भी मौत की कोशिश

April 17, 2026
भाजपा का ‘वोटर जोड़ो’ अभियान: युवाओं और प्रवासियों पर फोकस

मतदान से पहले ही बढ़त: गुजरात में भाजपा का दबदबा, 700 से अधिक उम्मीदवार निर्विरोध

April 17, 2026
कांग्रेस ने स्पष्ट किया: अय्यर केरल के मुद्दों पर बोलते हैं व्यक्तिगत रूप से

पवन खेड़ा को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने असम जाने को कहा

April 17, 2026
प्रकाश राज

प्रकाश राज के खिलाफ रामायण पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आपराधिक मामला दर्ज

April 17, 2026
राज्यसभा में फिर भरोसा: हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार उपसभापति निर्वाचित

राज्यसभा में फिर भरोसा: हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार उपसभापति निर्वाचित

April 17, 2026
पीओके को लेकर बड़ा दावा, बूरा नरसैया गौड़ बोले—सपना साकार होगा

पीओके को लेकर बड़ा दावा, बूरा नरसैया गौड़ बोले—सपना साकार होगा

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

खत्म कराया गया आतिशी का अनशन, संजय सिंह ने कहा- जान पर खतरा देख फैसला

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 25, 2024
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
खत्म कराया गया आतिशी का अनशन, संजय सिंह ने कहा- जान पर खतरा देख फैसला

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जल मंत्री आतिशी का अनशन खत्म करा दिया है। आप नेता संजय सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि आतिशी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने साफ कहा है कि अगर उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया तो उनकी जान पर खतरा हो सकता है। ऐसे में उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और सभी नेताओं ने विचार विमर्श कर उनके अनशन को भी खत्म करने का फैसला किया।

आतिशी दिल्ली के जल संकट को लेकर 5 दिनों से अनशन पर बैठी थीं। इस दौरान लगातार उनके शुगर लेवल और बीपी की जांच की जा रही थी। बताया जा रहा है कि सोमवार रात उनका शुगर लेवल गिरकर 36 तक पहुंच गया जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। संजय सिंह ने बताया कि डॉक्टर लगातार आतिशी का चेकअप कर रहे थे।

उनकी बिगड़ती तबीयत को देखते हुए डॉक्टर उन्हें अनशन खत्म करने की सलाह भी दे रहे थे। सोमवार रात को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ना शुरू गई। उनका शुगर लेवल 36 जाने पर डॉक्टरों ने कहा कि अगर अब आतिशी को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। ऐसे में विचार विमर्श कर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह फिलहाल आईसीयू में हैं। संजय सिंह ने कहा कि इसी के साथ हमने अनशन पर भी विराम लगाने का फैसला किया है लेकिन जल संकट को लेकर लड़ाई जारी रहेगी।

पीएम को लिखेंगे चिट्ठी

संजय सिंह ने कहा कि जल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखेगी और इस समस्या को जल्द सुलझाने की और दिल्ली के हक का पानी दिलवाने की अपील करेंगी। उन्होंने कहा, इस बीच हमारा एक प्रतिनिधिमंडल उपराज्यपाल वीके सक्सेना से भी मिला था और उनसे कहा कि वह हरियाणा के मुख्यमंत्री से बात कर इस समस्या को जल्द से जल्द सुलझाने में मदद करें। इसके बाद उन्होंने उसी दिन शाम 4 बजे हरियाणा के सीएम से बात की और आश्वस्त किया दिल्ली को पानी मिलेगा। ऐसे में इन सब स्थितियों को देखते हुए अनशन की लड़ाई खत्म की जा रही है लेकिन सभी विपक्षियों को लामबंद कर संसद में पानी के मुद्दे को उठाया जाएगा।

हरियाणा पर लगाया पानी रोकने का आरोप

आम आदमी पार्टी का कहना है कि हरियाणा सरकार दिल्ली वालों के हक पानी रोक रही है जिसके चलते दिल्ली में जल संकट पैदा हो गया है। इसके चलते हर दिन लगभग 28 लाख लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा।  संजय सिंह ने कहा, दिल्ली को तीन गुना ज्यादा आबादी हो जाने के बावजूद साल 1994 में हुए समझौते के तहत पानी दिया जा रहा था। लेकिन अब उसमें भी कटौती की जा रही है।  दिल्ली में केजरीवाल की सरकार ने 12 हजार किलोमीटर पानी की नई Pipeline बिछाई। कैनाल को पक्का कराने के लिए 500 करोड़ रुपए खर्च किए। दिल्ली के लोगों को पानी देने के लिए AAP की सरकार ने सभी प्रयास किए हैं।  दिल्ली की जनता ने लोकसभा चुनाव में सातों सांसद BJP के जिताए और BJP की सरकार ने दिल्लीवालों के हक़ का पानी ही रोक दिया।

वहीं, पार्टी के राज्यसभा सदस्य एनडी गुप्ता ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी की लड़ाई नहीं है। बल्कि दिल्ली के लोगों के हक की लड़ाई है। जब भीषण गर्मी में लोगों को पानी पिलाया जाता है। जगह-जगह प्याऊ लगाए जाते हैं। ऐसे वक्त पर हरियाणा सरकार दिल्ली के लोेगों को पानी के लिए तरसा रही है और केंद्र सरकार इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं कर रही है।

Tags: आतिशी
Previous Post

लोकसभा स्पीकर पर बिगड़ी बात, विपक्ष ने भी उतारा कैंडिडेट; ऐसा पहली बार

Next Post

केजरीवाल को जमानत का फैसला गलत, HC ने खामियां बता रिहाई पर लगा दी रोक

Next Post
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल को जमानत का फैसला गलत, HC ने खामियां बता रिहाई पर लगा दी रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मानव जीवन रूपी मूल पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
  • उत्तम, मध्यम और अधम स्वभाव का भेद समझाया मुनि श्री ने प्रवचन में
  • भारत ने देख लिया, INDIA ने रोक दिया: महिला आरक्षण बिल पर बोले राहुल गांधी
  • महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में अटका, नहीं मिला दो-तिहाई बहुमत
  • लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In