• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कल नहीं होगा महाराष्ट्र बंद, हाईकोर्ट ने राजनीतिक दलों को आह्वान करने से रोका

कल नहीं होगा महाराष्ट्र बंद, हाईकोर्ट ने राजनीतिक दलों को आह्वान करने से रोका

August 23, 2024
सरलता से ही आत्मा की शुद्धि संभव : मुनि श्री

सरलता से ही आत्मा की शुद्धि संभव : मुनि श्री

April 23, 2026
अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान के 48 वरिष्ठ नेता मारे गए, ट्रंप ने दी अहम जानकारी

ट्रंप का यू-टर्न: भारत को बताया ‘महान देश’, नेतृत्व को कहा ‘अच्छा मित्र’

April 23, 2026
असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान में उत्साहजनक भागीदारी

राष्ट्रीय चुनाव में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, बंगाल-तमिलनाडु में उमड़ा जनसैलाब

April 23, 2026
ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाज जब्त किया, मास्क पहने कमांडो का वीडियो जारी

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाज जब्त किया, मास्क पहने कमांडो का वीडियो जारी

April 23, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

ट्रंप की टिप्पणी से मचा विवाद, भारत ने शब्दों से नहीं काम से दिया जवाब

April 23, 2026
 महातपस्वी महाश्रमण के योगक्षेम वर्ष में एक और दीक्षा समारोह का भव्य आयोजन

 महातपस्वी महाश्रमण के योगक्षेम वर्ष में एक और दीक्षा समारोह का भव्य आयोजन

April 23, 2026
हिंद महासागर क्षेत्र को अस्थिर वैश्विक दौर के लिए तैयार रहना होगा: एस. जयशंकर

भारत-अफ्रीका साझेदारी को नई दिशा देगा आईएएफएस-४ : जयशंकर

April 23, 2026
कृष्णनगर में पीएम मोदी का बड़ा हमला, बोले – बंगाल में बदल रहा है जनमत का रुख

कृष्णनगर में पीएम मोदी का बड़ा हमला, बोले – बंगाल में बदल रहा है जनमत का रुख

April 23, 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट

लंबे इंतजार के बाद फैसला: मालेगांव केस में चार आरोपी बरी, जांच पर उठी उंगली

April 23, 2026
एमसीडी चुनाव से ‘आप’ का किनारा, मेयर-डिप्टी मेयर की रेस में भाजपा को खुला मैदान

एमसीडी चुनाव से ‘आप’ का किनारा, मेयर-डिप्टी मेयर की रेस में भाजपा को खुला मैदान

April 23, 2026
नोएडा में उग्र हुआ कर्मचारियों का प्रदर्शन, कई वाहन फूंके, पुलिस पर पथराव

प्रदर्शन के नाम पर साजिश? पुलिस जांच में अंतरराज्यीय नेटवर्क का दावा सामने आया

April 23, 2026
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

April 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, April 24, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

कल नहीं होगा महाराष्ट्र बंद, हाईकोर्ट ने राजनीतिक दलों को आह्वान करने से रोका

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 23, 2024
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
कल नहीं होगा महाराष्ट्र बंद, हाईकोर्ट ने राजनीतिक दलों को आह्वान करने से रोका

मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने राजनीतिक दलों या व्यक्तियों को महाराष्ट्र बंद का आह्वान करने से रोक दिया है। विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) ने ठाणे जिले के बदलापुर के एक स्कूल में दो बच्चियों के साथ कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में 24 अगस्त को पूरे राज्य में बंद का आह्वान किया है। मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति अमित बोरकर की खंडपीठ ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार बंद को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी।

पीठ ने कहा कि अदालत बंद के आह्वान को चुनौती देने वाली अधिवक्ता सुभाष झा और गुणरत्न सदावर्ते के माध्यम से शुक्रवार को दायर दो याचिकाओं पर जल्द ही एक विस्तृत आदेश पारित करेगी। उच्च न्यायालय ने कहा, ‘‘हम किसी भी राजनीतिक दल या किसी भी व्यक्ति को बंद का आह्वान करने से रोक रहे हैं। राज्य सरकार सभी निवारक कदम उठाएगी।’’ राज्य के महाधिवक्ता बीरेंद्र सराफ ने अदालत को बताया कि बंद का आह्वान अवैध है।

सराफ ने कहा, ‘‘राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाएगी कि जनता या सार्वजनिक संपत्ति को कोई नुकसान न पहुंचे। राज्य अपना कर्तव्य निभाएगा, लेकिन सभी की संवैधानिक जिम्मेदारियां हैं, जिनका उन्हें पालन करना चाहिए।’’ अदालत ने सराफ से पूछा कि सरकार ने क्या एहतियाती कदम उठाए हैं और क्या एहतियात के तौर पर कोई गिरफ्तारी की गई है। सराफ ने कहा कि कुछ लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अधिवक्ता झा और सदावर्ते ने केरल उच्च न्यायालय के एक फैसले का हवाला दिया जिसमें कहा गया था कि कोई भी राजनीतिक दल राज्यव्यापी बंद का आह्वान नहीं कर सकता है और ऐसे मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए उच्च न्यायालय के पास पर्याप्त शक्तियां हैं। अधिवक्ताओं ने मराठा आरक्षण आंदोलन का उदाहरण भी दिया जिसके दौरान व्यापक स्तर पर सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा। अदालत का विस्तृत आदेश शाम तक आने की उम्मीद है।

इसके साथ ही राकांपा (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने उच्च न्यायालय के आदेश के मद्देनजर 24 अगस्त के महाराष्ट्र बंद का आह्वान वापस लेने की अपील की। पवार ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “बदलापुर की घटना के मद्देनजर कल राज्यव्यापी सार्वजनिक बंद का आह्वान किया गया है… यह इस मामले पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का एक प्रयास था।”

उन्होंने कहा, “हालांकि बॉम्बे हाई कोर्ट ने बंद को असंवैधानिक करार दिया है। समय की कमी के कारण हाई कोर्ट के आदेश (बंद पर) के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करना संभव नहीं है। भारतीय न्यायपालिका एक संवैधानिक संस्था है और दिए गए आदेश के सम्मान में बंद का आह्वान वापस लिया जाना चाहिए।”

Previous Post

भारत ने कतर में गुरु ग्रंथ साहिब की जब्ती पर कड़ा विरोध जताया

Next Post

बहुत हुआ काला लिबास, अबकी बार देसी पोशाक; दीक्षांत समारोहों में ड्रेस पर निर्देश

Next Post
बहुत हुआ काला लिबास, अबकी बार देसी पोशाक; दीक्षांत समारोहों में ड्रेस पर निर्देश

बहुत हुआ काला लिबास, अबकी बार देसी पोशाक; दीक्षांत समारोहों में ड्रेस पर निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सरलता से ही आत्मा की शुद्धि संभव : मुनि श्री
  • ट्रंप का यू-टर्न: भारत को बताया ‘महान देश’, नेतृत्व को कहा ‘अच्छा मित्र’
  • राष्ट्रीय चुनाव में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, बंगाल-तमिलनाडु में उमड़ा जनसैलाब
  • ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाज जब्त किया, मास्क पहने कमांडो का वीडियो जारी
  • ट्रंप की टिप्पणी से मचा विवाद, भारत ने शब्दों से नहीं काम से दिया जवाब
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In