• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कोलकाता केस में क्राइम सीन से छेड़छाड़? भीड़ वाली वायरल फोटो पर पुलिस की सफाई

कोलकाता केस में क्राइम सीन से छेड़छाड़? भीड़ वाली वायरल फोटो पर पुलिस की सफाई

August 31, 2024
भजनलाल शर्मा

सरकारी धन से निजी मोबाइल बिल चुकाने वालों पर गिरेगी गाज

June 9, 2026
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

June 9, 2026
रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

June 9, 2026
जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

June 9, 2026
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

June 9, 2026
कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

June 9, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

पीओजेके हिंसा पर भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार

June 9, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

कोलकाता में बड़ा घटनाक्रम: ममता बनर्जी के घर पहुंची सीआईडी

June 9, 2026
आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 9, 2026
प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

June 9, 2026
जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर पश्चिम बंगाल

कोलकाता केस में क्राइम सीन से छेड़छाड़? भीड़ वाली वायरल फोटो पर पुलिस की सफाई

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 31, 2024
in पश्चिम बंगाल
Reading Time: 1 min read
A A
0
कोलकाता केस में क्राइम सीन से छेड़छाड़? भीड़ वाली वायरल फोटो पर पुलिस की सफाई

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। इस मामले में एक वायरल तस्वीर ने विवाद खड़ा कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि वायरल तस्वीर उस जगह की है जहां ट्रेनी डॉक्टर से रेप और फिर हत्या की गई थी। तस्वीर में नजर आ रहा है कि इस कथित क्राइम स्पॉट पर कई लोग मौजूद हैं। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद यह सवाल उठाए जा रहे हैं कि इतने लोगों की सेमिनार हाल में मौजूदगी के बाद सबूतों के साथ छेड़छाड़ संभव है।

वहीं कोलकाता पुलिस की डीसी (सेंट्रल) इंदिरा मुखर्जी ने शुक्रवार को प्रेस ब्रीफिंग में इस विवाद पर स्पष्टता दी। उन्होंने कहा कि फोटो में दिख रहे सभी लोग जांच प्रक्रिया का हिस्सा थे और उन्हें अधिकृत तरीके से घटनास्थल पर जाने की अनुमति थी। मुखर्जी ने कहा, “एक विशेष न्यूज चैनल ने सेमिनार हॉल की वीडियो और तस्वीरें दिखाई हैं, जिसमें कई लोग खड़े और बात करते हुए दिख रहे हैं। उस दौरान ये नहीं बताया गया कि ये लोग कौन हैं।”

मुखर्जी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा, “आरोप लगाया गया है कि शायद कुछ लोग वहां थे, जिन्हें वहां नहीं होना चाहिए। यह भी आरोप लगे हैं कि वहां सबूतों से छेड़छाड़ की गई है। हमने उस वीडियो से एक तस्वीर ली है और सभी व्यक्तियों की पहचान कर ली है जो इस तस्वीर में थे।” उन्होंने बताया कि यह फोटो इन्क्वेस्ट प्रक्रिया पूरी होने के बाद ली गई थी और उस समय हॉल में वीडियोग्राफर, पुलिस कमिश्नर, अतिरिक्त सीपी-1, महिला पुलिसकर्मी, फॉरेंसिक अधिकारी और अन्य पहचाने गए लोग जैसे गवाह डॉक्टर, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डिटेक्टिव विभाग के एसीपी मौजूद थे।

मुखर्जी ने कहा, “किसी भी व्यक्ति को इस क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई जो अधिकृत नहीं था। जांच प्रक्रिया से जुड़े बिना कोई भी वहां नहीं गया।” इस बीच, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि क्राइम स्पॉट को उनकी जिम्मेदारी संभालने से पहले बदल दिया गया था।

Tags: आरजी कर मेडिकल कॉलेज
Previous Post

सुनीता और बुच को लेकर क्यों भिड़े नासा और बोइंग, मस्क की कंपनी लाएगी वापस

Next Post

किडनैपर से लिपटकर जोर-जोर से रोने लगा मासूम, 14 माह पहले किया गया था अगवा

Next Post
किडनैपर

किडनैपर से लिपटकर जोर-जोर से रोने लगा मासूम, 14 माह पहले किया गया था अगवा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सरकारी धन से निजी मोबाइल बिल चुकाने वालों पर गिरेगी गाज
  • भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी
  • रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम
  • ‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
  • जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In