• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कोलकाता टेस्ट की खुरदरी पिच पर मोर्कल का खुलासा: ‘हम भी हैरान रह गए’

कोलकाता टेस्ट की खुरदरी पिच पर मोर्कल का खुलासा: ‘हम भी हैरान रह गए’

November 16, 2025
कठिनाइयों में भी रहे निर्भीकता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

कठिनाइयों में भी रहे निर्भीकता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 29, 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : आठों आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : आठों आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे

June 29, 2026
स्टालिन

तमिलनाडु की विजय सरकार पर मंडराया संकट? स्टालिन का बड़ा दावा

June 29, 2026
मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

June 29, 2026
नोएडा की अरण्य सोसाइटी में AC ब्लास्ट से भीषण आग, कई फ्लैटों में फैली लपटें

नोएडा की अरण्य सोसाइटी में AC ब्लास्ट से भीषण आग, कई फ्लैटों में फैली लपटें

June 29, 2026
अरुणाचल में चीनी घुसपैठ का आरोप, आदिवासी समुदाय ने जताई चिंता

अरुणाचल में चीनी घुसपैठ का आरोप, आदिवासी समुदाय ने जताई चिंता

June 29, 2026
अलीगढ़ में कांग्रेस बैठक बनी अखाड़ा, कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट

अलीगढ़ में कांग्रेस बैठक बनी अखाड़ा, कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट

June 29, 2026
अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से शुरुआत, 28 अगस्त तक चलेंगे दर्शन

अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से शुरुआत, 28 अगस्त तक चलेंगे दर्शन

June 29, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की नई चुनौती, पूरा दौरा शेड्यूल सामने आया

June 29, 2026
गंभीर

टीम इंडिया की हार के बाद गौतम गंभीर पर आइसलैंड क्रिकेट का कटाक्ष

June 29, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट, क्रूड ऑयल की तेजी का दिखा असर

June 29, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर कोचिंग फायरिंग मामला: जांच में सामने आए हथियारों को लेकर गंभीर अनियमितताएँ

June 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 29, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

कोलकाता टेस्ट की खुरदरी पिच पर मोर्कल का खुलासा: ‘हम भी हैरान रह गए’

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 16, 2025
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
कोलकाता टेस्ट की खुरदरी पिच पर मोर्कल का खुलासा: ‘हम भी हैरान रह गए’

स्पोर्ट्स डेस्क:भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने स्वीकार किया कि उनकी टीम इस बात से ‘हैरान’ थी कि कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन पिच जरूरत से ज्यादा ‘खुरदरी’ हो गई। मैच के दूसरे दिन 16 विकेट गिरे जिसके बाद भारत का पलड़ा मजबूत दिख रहा है। भारत ने दिन की शुरुआत एक विकेट पर 37 रन से करने के बाद 189 रन तक सभी विकेट गंवा दिए। इसके बाद रवींद्र जडेजा (29 रन पर चार विकेट और कुलदीप यादव (12 रन पर दो विकेट) की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने 93 रन तक दक्षिण अफ्रीका का सात विकेट झटक लिए।

‘जब हमने पहले कुछ घंटे देखे तो…’
दक्षिण अफ्रीका 63 रन से आगे हैं और भारतीय गेंदबाजों के सामने दूसरे पारी में सिर्फ कप्तान तेम्बा बावुमा (78 गेंदों पर नाबाद 29 रन) ही टिक पाए है। मोर्कल ने कहा कि भारतीय टीम को भी पिच के इतनी जल्दी इस तरह से खुरदरा होने की उम्मीद नहीं थी उन्होंने कहा, ‘‘देखिए, ईमानदारी से कहूं तो हमने भी यह उम्मीद नहीं की थी कि विकेट इतनी जल्दी खराब हो जाएगी। जब हमने पहले कुछ घंटे देखे तो हम सभी ने सोचा कि यह एक अच्छा विकेट है लेकिन इतनी जल्दी इसका खुरदरा होना अप्रत्याशित था। ’’ उन्होंने कहा कि पिच को लेकर यह अनिश्चितता भारत में खेलने को चुनौतीपूर्ण बनाती है।

‘उपमहाद्वीप में खेलने की यही खूबसूरती’
दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘कभी-कभी उपमहाद्वीप में खेलने की यही खूबसूरती होती है। आपको परिस्थितियों के अनुसार जल्दी से ढलने और उसके मुताबिक प्रतिक्रिया देने में सक्षम होना पड़ता है। इस समय हम इसी तरह की चुनौती का सामना कर रहे हैं।’’ पिच के इस तरह के व्यवहार के बावजूद मोर्केल ने जोर देकर कहा कि भारत ने अपने मजबूत पक्ष का पूरा इस्तेमाल करने की तैयारी की है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास तेज और स्पिन दोनों में ही बेहतरीन गेंदबाजी है। हम दोनों ही परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। हमारे लिए बस यही मायने रखता है कि चुनौती का सर्वश्रेष्ठ तरीके से सामना करें।’’ इस पिच से बल्लेबाजों के लिए तालमेल बिठाना मुश्किल हो रहा है लेकिन मोर्कल ने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान बावुमा की बल्लेबाजी का उदाहरण देते हुए कहा कि बल्लेबाज जज्बा दिखा कर यहां रन बना सकते हैं।

‘टेम्बा ने दिखाया कि अगर आप…’
उन्होंने कहा, ‘‘टेम्बा ने आज यह दिखाया कि अगर आप स्ट्राइक रोटेट करेंगे और बेहतर योजना के साथ खेले तो इस पिच पर बल्लेबाजी की जा सकती है। भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के पहली पारी के 39 रन अब तक मैच का सर्वोच्च स्कोर हैं और मोर्कल ने कहा कि इस पिच पर बल्लेबाजी के लिए कोई निश्चित तरीका नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि कोई ऐसा तय प्रारूप है जहां आप बस टिके रह सकें। आपको गेंदबाज पर थोड़ा दबाव डालना होगा, स्ट्राइक रोटेट करने पर ध्यान देना होगा और क्रीज पर व्यस्त रहना होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हर किसी का तरीका और मजबूत पक्ष अलग-अलग होता है। यह बल्लेबाज पर निर्भर करता है कि वह रन बनाने का अपना सर्वश्रेष्ठ तरीका निकाले, चाहे वह आक्रामक हो, स्वीप करे या सिर्फ स्ट्राइक रोटेट करे।’’

‘हम इतने रन और बना सकते थे’
भारत के पहली पारी के 189 रनों के स्कोर को ‘50-60 रन कम’ बताते हुए, उन्होंने कहा कि इस पिच पर बल्लेबाजों के लिए चुनौती नए सिरे से शुरुआत करने की थी। उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी सहमत हैं कि हम 50-60 रन और बना सकते थे। दुर्भाग्य से, शुभमन के जल्दी आउट होना (रिटायर हर्ट होना) का मतलब था कि क्रीज पर एक और नया बल्लेबाज आ गया।’’ गिल की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में टीम की अगुवाई की। मोर्कल ने कहा कि दोनों ने टीम की योजना के मुताबिक कप्तानी की। उन्होंने कहा, ‘‘हर किसी का अपना तरीका होता है। इसमें कोई गलत या सही नहीं होता। आप मैच के बाद सोचते हैं कि बेहतर होने के लिए और क्या किया जा सकता था।’’

Previous Post

17 से शुरू होगा भारत-यूके का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘अजेया वॉरियर-2025’

Next Post

जेनरेशन Z का उभार: मैक्सिको में बढ़ती हिंसा के खिलाफ सड़क पर गुस्सा

Next Post
जेनरेशन Z का उभार: मैक्सिको में बढ़ती हिंसा के खिलाफ सड़क पर गुस्सा

जेनरेशन Z का उभार: मैक्सिको में बढ़ती हिंसा के खिलाफ सड़क पर गुस्सा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कठिनाइयों में भी रहे निर्भीकता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : आठों आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे
  • तमिलनाडु की विजय सरकार पर मंडराया संकट? स्टालिन का बड़ा दावा
  • मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
  • नोएडा की अरण्य सोसाइटी में AC ब्लास्ट से भीषण आग, कई फ्लैटों में फैली लपटें
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In