स्पोर्ट्स डेस्क:अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन फॉर्मेट हैं, जिनमें टेस्ट, वनडे और टी20 है। दो और फॉर्मेट क्रिकेट में देखने को मिलते हैं, जिनमें एक द हंड्रेड लीग है, जो 100-100 गेंदों वाला टूर्नामेंट है। इसे टी20 फॉर्मेट का दर्जा प्राप्त है। इसके अलावा एक और फॉर्मेट टी10 है। इस बीच एक नया फॉर्मेट शुरू हो जा रहा है, जिसे क्रिकेट का फोर्थ फॉर्मेट कहा जा रहा है। इसका अनावरण हो चुका है, जिसे नाम दिया गया है टेस्ट ट्वेंटी। इसमें टेस्ट के साथ-साथ टी20 क्रिकेट का तड़का देखने को मिलेगा।
दरअसल, क्रिकेट में एक नया फॉर्मेट इंट्रोड्यूस किया गया है, जिसका नाम टेस्ट ट्वेंटी है। नाम से ही प्रतीत हो रहा है कि इसमें टेस्ट के साथ-साथ टी20 का भी मजा मिलेगा। हालांकि, सिर्फ ये अंडर 19 टूर्नामेंट होगा, जो अगले साल जनवरी में भारत में खेला जा सकता है। इस लीग से वेस्टइंडीज के महान कप्तान सर क्लाइव लॉयड, भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू हेडेन और साउथ अफ्रीकी दिग्गज एबी डिविलियर्स जुड़े हुए हैं। भारतीय आर्किटेक्ट गौरव बाहिरवानी ने से राजस्थान रॉयल्स के पूर्व सीईओ माइकल फोर्डम के साथ मिलकर शुरू करने का प्लान किया है।
कैसा होगा टेस्ट ट्वेंटी का फॉर्मेट?
आयोजकों की मानें तो यह जनवरी में लॉन्च होगा। मैच के बीच चार इंटरवल होंगे। 80 ओवरों का ये मैच होगा, जिसमें एक टीम को 40 ओवर खेलने को मिलेंगे। एक ईनिंग 20 ओवर की होगी। अगर 75 रन से कोई टीम पहली पारी में बिछड़ जाएगी तो उसे फॉलोऑन खेलना होगा। हालांकि, अभी तय यह तय नहीं है कि यह फॉर्मेट रेड बॉल से खेला जाएगा या फिर व्हाइट बॉल से। 96 खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। 6 टीमें शुरुआत के सीजन में हो सकती हैं। 13 से 19 साल के लड़कों को फ्री में स्टेडियम में एंट्री मिलेगी।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
