• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया

कर्नाटक सरकार पर गारंटी योजनाओं का बोझ, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का बयान

November 12, 2024
ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

April 22, 2026
चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

April 22, 2026
शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत

शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत

April 22, 2026
भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी

भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी

April 22, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

लपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, आपके शहर में क्या है कीमत

April 22, 2026
केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर परिसर

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर परिसर

April 22, 2026
वाराणसी कैंट स्टेशन पर 16 लाख की नई करेंसी बरामद, युवक हिरासत में

वाराणसी कैंट स्टेशन पर 16 लाख की नई करेंसी बरामद, युवक हिरासत में

April 22, 2026
इजरायल ने खोला राज, कौन था रहस्यमयी एजेंट ‘एम’

इजरायल ने खोला राज, कौन था रहस्यमयी एजेंट ‘एम’

April 22, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: रास्ता खोलने के लिए लंदन में 30 देशों की अहम बैठक

April 22, 2026
ईरान का साफ संदेश—न्यायसंगत शर्तें हों तभी मानेगा युद्धविराम

तेहरान ने ट्रंप और अमेरिका पर कसा तंज: “हारने वाले युद्ध की शर्तें कैसे तय कर सकते हैं?”

April 22, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

शहबाज शरीफ के अनुरोध पर ट्रंप ने बढ़ाया ईरान सीजफायर, तेहरान ने दावे को ठुकराया

April 22, 2026
बांग्लादेश: नरसिंदी में हिंदू युवक को जिंदा जलाया गया

कुर्सी से बांधा, आंखें बंद कीं और फिर… बेंगलुरु में दर्दनाक घटना से हड़कंप

April 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर कर्नाटक

कर्नाटक सरकार पर गारंटी योजनाओं का बोझ, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का बयान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 12, 2024
in कर्नाटक
Reading Time: 1 min read
A A
0
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया

File Photo

बेंगलुरु:कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने यह बात कबूल की है कि विधानसभा चुनावों में किए गए पांच गारंटी को पूरा करने की वजह से राज्य के खजाने पर भारी बोझ पड़ा है। बावजूद इसके उनकी सरकार उन सभी गारंटियों को पूरा करती रहेगी। सिद्धारमैया ने यह भी स्पष्ट किया कि ये पहल बंद नहीं होंगी और पांच साल तक चलती रहेंगी। उनका यह बयान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उस सलाह के बाद आया है, जिसमें वरिष्ठ नेता ने कहा था कि राज्य इकाइयों को केवल उतने ही वादों की गारंटी देनी चाहिए जिसे पूरा किया जा सके और जो वित्तीय रूप से सक्षम हो।

इन टिप्पणियों को कर्नाटक सहित अन्य कांग्रेस शासित राज्यों के लिए एक नसीहत के तौर पर देखा गया था। उन्होंने इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “2024-25 के बजट में हमने विकास कार्यों के लिए 1.20 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसमें से 56,000 करोड़ रुपये गारंटी के लिए और 60,000 करोड़ रुपये से अधिक विकास कार्यों के लिए आवंटित किए गए हैं। स्वाभाविक रूप से, यह राज्य के खजाने पर बोझ होगा लेकिन, हम विकास कार्यों को रोके बिना इसे मैनेज कर रहे हैं और हम सभी खर्चों को भी पूरा कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “(प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी जी ने खुद राजस्थान में बयान दिया था कि अगर ये गारंटी लागू की गईं तो कर्नाटक सरकार दिवालिया हो जाएगी और विकास कार्यों के लिए पैसा नहीं बचेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।” उन्होंने यह भी कहा कि हम मई 2023 में सत्ता में आए और सभी चुनावी गारंटी योजनाओं को पूरी तरह लागू कर चुके हैं। खड़गे की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर सिद्धारमैया ने दावा किया कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने भाजपा के उन आरोपों को भी खारिज कर दिया कि कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना की सरकारें कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के कारण सरकारी अधिकारियों को वेतन देने में असमर्थ हैं।

बता दें कि 2023 में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पांच बड़ी गारंटी का ऐलान किया था। इनमें गृह लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपए, युवा निधि के तहत बेरोजगार स्नातकों को दो साल के लिए 3000 रुपए, डिप्लोमाधारकों को 1500 रुपए, अन्न भाग्य योजना में गरीबी रेखा के नीचे हर परिवार को हर महीने प्रति व्यक्ति 10 किलोग्राम चावल, सखी कार्यक्रम के तहत महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा और गृह ज्योति योजना के तहत हर घर को 200 यूनिट मुफ्ट बिजली दिए जाने का वादा किया था।

Previous Post

‘अली और बजरंगबली’ पोस्टर से सपा ने भाजपा पर साधा निशाना

Next Post

शक्तिमान की वापसी: मुकेश खन्ना ने शेयर किया टीजर और पहली झलक

Next Post
शक्तिमान की वापसी

शक्तिमान की वापसी: मुकेश खन्ना ने शेयर किया टीजर और पहली झलक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई
  • चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह
  • शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत
  • भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी
  • लपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, आपके शहर में क्या है कीमत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In