• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राहुल गांधी की याचिका पर हाईकोर्ट में 26 अप्रैल को होगी सुनवाई

‘मैं नरेंद्र मोदी से डरता नहीं हूं’, यंग इंडियन का ऑफिस सील करने पर बोले राहुल गांधी

August 4, 2022
पश्चिम एशिया संघर्ष: प्रियंका गांधी ने संसद में खुली बहस की मांग उठाई

महिला आरक्षण पर गरमाई राजनीति, प्रियंका गांधी ने दी चुनौती

April 18, 2026
महिला आरक्षण विवाद: तेलंगाना में प्रदर्शन, भाजपा अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

महिला आरक्षण विवाद: तेलंगाना में प्रदर्शन, भाजपा अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

April 18, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, शहरवार दरें स्थिर

April 18, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत; आधी रात बदले नए रेट

April 18, 2026
मृतक कर्मचारी की नाता विवाह से हुई पत्नी भी पेंशन की हकदार: हाईकोर्ट

हाई कोर्ट का बड़ा संकेत: बहू को भी मिल सकती है अनुकम्पा नियुक्ति

April 18, 2026
स्मार्टफोन में आधार ऐप अनिवार्य नहीं, सरकार ने प्रस्ताव लिया वापस

स्मार्टफोन में आधार ऐप अनिवार्य नहीं, सरकार ने प्रस्ताव लिया वापस

April 18, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

92% अंक लाने वाली छात्रा ने दी जान, शिक्षकों पर तानों के आरोप

April 18, 2026
अपर्णा यादव का विरोध प्रदर्शन, सपा-कांग्रेस पर भड़कीं, बोलीं- नारी शक्ति नहीं भूलेगी

अपर्णा यादव का विरोध प्रदर्शन, सपा-कांग्रेस पर भड़कीं, बोलीं- नारी शक्ति नहीं भूलेगी

April 18, 2026
अजय राय ने घेरा केंद्र, कहा- महिला आरक्षण पर साजिश बेनकाब

अजय राय ने घेरा केंद्र, कहा- महिला आरक्षण पर साजिश बेनकाब

April 18, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

महिला आरक्षण पर अखिलेश का तंज, भाजपा चाहती थी चुनावी फायदा

April 18, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

उत्तर भारत में राहत की बारिश, कई राज्यों में गरज-चमक की चेतावनी

April 18, 2026
ड्रैगन ने दी चेतावनी: भारत-चीन को अलग करना मुश्किल, अमेरिका की नाक में दम

भारत-चीन रिश्तों में नरमी, एससीओ मंच पर पहली द्विपक्षीय बैठक

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

‘मैं नरेंद्र मोदी से डरता नहीं हूं’, यंग इंडियन का ऑफिस सील करने पर बोले राहुल गांधी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 4, 2022
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
राहुल गांधी की याचिका पर हाईकोर्ट में 26 अप्रैल को होगी सुनवाई

File Photo

नई दिल्ली:कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं डरते हैं और देश की रक्षा के लिए अपना काम जारी रखेंगे। राहुल गांधी का ये बयान ऐसे समय में आया है जब प्रवर्तन निदेशालय द्वारा नेशनल हेराल्ड अखबार के परिसर में यंग इंडियन के दफ्तर को सील कर दिया गया है। ईडी की कार्यवाई को लेकर राहुल गांधी ने कहा, “वो जो चाहें कर लें। मैं डरता नहीं।” उन्होंने कहा कि वह देश और लोकतंत्र की रक्षा तथा सद्भाव कायम रखने के लिए काम करते आए हैं और आगे भी करेंगे। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘सच्चाई को बैरिकेड नहीं किया जा सकता। कर लें जो करना है, मैं प्रधानमंत्री से नहीं डरता, मैं हमेशा देश हित में काम करता रहूंगा। सुन लो और समझ लो!’’

इससे पहले, उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ये धमकाने का प्रयास है। ये सोचते हैं कि थोड़ा सा दबाव डालकर हमें चुप करा देंगे, लेकिन हम चुप नहीं होने वाले हैं। नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी इस देश में लोकतंत्र के खिलाफ जो कर रहे हैं उसके विरूद्ध हम खड़े रहेंगे, चाहे ये कुछ भी कर लें। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।’’ भाजपा के एक आरोप के संदर्भ में कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘भागने की बात कौन कर रहा है, भागने की बात वो कर रहे हैं। हम डरने वाले नहीं हैं। हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते हैं। कर लें जो करना है। कुछ फर्क नहीं पड़ता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा काम है देश की रक्षा करना, लोकतंत्र की रक्षा करना, देश में सद्भाव को बरकरार रखना, वो मैं करता रहूंगा।’’

उधर, ईडी की कार्रवाई के मुद्दे पर संसद भवन में कांग्रेस सांसदों की बैठक हुई जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। इस बैठक के बाद पार्टी सदस्यों ने सदनों में ईडी की कार्रवाई से जुड़े विषय को उठाया और भारी हंगामा किया। उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन के मामले में अपनी कार्रवाई के तहत बुधवार को दिल्ली में ‘नेशनल हेराल्ड’ कार्यालय में ‘यंग इंडियन’ कंपनी के परिसर को ‘अस्थायी रूप से सील’ कर दिया था।

कांग्रेस ने यह दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने उसके मुख्यालय, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आवासों को घेर लिया। उसने सरकार पर ईडी के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया है। इससे पहले, ईडी ने ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े धनशोधन के मामले में ही सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछताछ की थी।

Previous Post

भाजपा में शामिल हुए कुलदीप बिश्नोई

Next Post

नौसेना की महिला अधिकारियों ने रचा इतिहास, पहली बार पूरा किया समुद्री टोही मिशन

Next Post
नौसेना की महिला अधिकारियों ने रचा इतिहास, पहली बार पूरा किया समुद्री टोही मिशन

नौसेना की महिला अधिकारियों ने रचा इतिहास, पहली बार पूरा किया समुद्री टोही मिशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महिला आरक्षण पर गरमाई राजनीति, प्रियंका गांधी ने दी चुनौती
  • महिला आरक्षण विवाद: तेलंगाना में प्रदर्शन, भाजपा अध्यक्ष हाउस अरेस्ट
  • एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, शहरवार दरें स्थिर
  • कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत; आधी रात बदले नए रेट
  • हाई कोर्ट का बड़ा संकेत: बहू को भी मिल सकती है अनुकम्पा नियुक्ति
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In