• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
'माताजी तो बोलने में एक्सपर्ट हैं...' खड़गे ने निर्मला सीतारमण को घेरा

‘माताजी तो बोलने में एक्सपर्ट हैं…’ खड़गे ने निर्मला सीतारमण को घेरा

July 24, 2024
सीमा सुरक्षा में बड़ा बदलाव, जल्द शुरू होंगे स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट : अमित शाह

सीमा सुरक्षा में बड़ा बदलाव, जल्द शुरू होंगे स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट : अमित शाह

June 6, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

आतंकवाद बंद होने तक सिंधु जल संधि बहाल नहीं होगी : भारत

June 6, 2026
पीयूष गोयल

पीयूष गोयल: भारत को मिलेगी प्राथमिक बाजार पहुंच, जुलाई तक हो सकता है समझौता

June 6, 2026
वैश्विक जीडीपी में भारत का बड़ा उभार, 2060 तक चीन से आगे निकलने का अनुमान

वैश्विक जीडीपी में भारत का बड़ा उभार, 2060 तक चीन से आगे निकलने का अनुमान

June 6, 2026

नकदी संकट से प्रभावित हो सकती हैं एटीएम सेवाएं, उद्योग संगठन ने जताई चिंता

June 6, 2026
‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही मचा धमाल

जियोहॉटस्टार ट्रेंडिंग लिस्ट में बड़ा बदलाव, ‘धुरंधर द रिवेंज’ नंबर-1 पर

June 6, 2026
ऋतिक रोशन

अभिनय में बदलाव की मांग: ऋतिक रोशन बोले—अब अलग तरह के रोल चाहिए

June 6, 2026
गंभीर

गौतम गंभीर का समर्थन: खराब रोशनी में डे-टेस्ट में पिंक बॉल के इस्तेमाल का सुझाव

June 6, 2026
टेस्ट क्रिकेट में नया कीर्तिमान: पंत 100 छक्कों के बेहद करीब

टेस्ट क्रिकेट में नया कीर्तिमान: पंत 100 छक्कों के बेहद करीब

June 6, 2026
तरबूज के छिलके से पाएं प्राकृतिक निखार और ताजगी

तरबूज के छिलके से पाएं प्राकृतिक निखार और ताजगी

June 6, 2026
भीतर की शांति ही दिव्यता का द्वार है

भीतर की शांति ही दिव्यता का द्वार है

June 6, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 6 जून 2026

June 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

‘माताजी तो बोलने में एक्सपर्ट हैं…’ खड़गे ने निर्मला सीतारमण को घेरा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 24, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
'माताजी तो बोलने में एक्सपर्ट हैं...' खड़गे ने निर्मला सीतारमण को घेरा

नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान निर्मला सीतारमण और केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की है। इस दौरान खड़गे ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह राज्यों के साथ भेदभाव है। खड़गे ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट में बिहार और आंध्र प्रदेश को छोड़कर सभी राज्यों की थाली खाली ही रह गई है। उन्होंने तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और अपने कर्नाटक जैसे राज्यों का नाम लेते हुए ने कहा, “किसी भी राज्य को कुछ नहीं मिला।” खड़गे ने यह आरोप भी लगाया कि बजट केवल कुछ लोगों को खुश करने और कुर्सी बचाने के लिए था।

राज्य सभा में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करने वाली निर्मला सीतारमण पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “मुझे उम्मीद थी कि मुझे सबसे ज्यादा मिलेगा। लेकिन हमें कुछ नहीं मिला।” इस बीच राज्यसभा चेयरमैन जगदीप धनखड़ ने निर्मला सीतारमण को जवाब देने के लिए कहा। इस पर खड़गे ने चुटकी लेते हुए कहा, “पहले मैं बोल देता हूं। माताजी बोलने में तो एक्सपर्ट हैं मुझे मालूम है।” मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा से बाहर निकलने से पहले मीडिया से कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बजट का पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने कहा, “ये कुर्सी बचाने के लिए सब हुआ है। हम इसकी निंदा करेंगे और इसका विरोध करेंगे। इंडिया गठबंधन इसका विरोध करेगी। अगर संतुलन नहीं होगा तो विकास कैसे होगा?”

वित्त मंत्री ने दिया जवाब
भेदभाव के आरोपों से इनकार करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बजट के भाषण में हर राज्य का नाम लेना संभव नहीं है। उन्होंने पालघर जिले में प्रस्तावित बंदरगाह का जिक्र करते हुए सीतारमण ने कहा, “मैं उदाहरण के लिए महाराष्ट्र को लेती हूं कल के बजट में कैबिनेट ने वधावन में बंदरगाह बनाने का फैसला किया है।” वित्त मंत्री ने पूछा, “क्या महाराष्ट्र को नजरअंदाज किया गया क्योंकि उसका नाम नहीं लिया गया? उस परियोजना के लिए 76,000 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है।” विपक्ष के आरोप को अपमानजनक बताते हुए सीतारमण ने कांग्रेस पार्टी पर जानबूझकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। सीतारमण ने कहा, “मैं जिम्मेदारी के साथ कह रही हूं कि कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी पार्टियां जानबूझकर लोगों को गुमराह कर रही है कि उनके राज्यों के लिए कोई योजना नहीं है।”

संसद परिसर में राहुल, सोनिया समेत विपक्ष का विरोध प्रदर्शन 
कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के सांसदों ने केंद्रीय बजट में विपक्ष शासित राज्यों के साथ कथित भेदभाव को लेकर बुधवार को संसद परिसर में जमकर हंगामा किया। खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस, टीएमसी, समाजवादी पार्टी, डीएमके और वाम दलों के कई सांसद संसद के मकर द्वार तक जाने वाली सीढ़ियों पर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान ‘मोदी सरकार हाय हाय’ के नारे भी लगे।

Previous Post

भारत को विकसित अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य

Next Post

महिला हो, कुछ जानती नहीं हो; नीतीश कुमार ने फिर से बिहार विधानसभा में खोया आपा

Next Post
नीतीश कुमार

महिला हो, कुछ जानती नहीं हो; नीतीश कुमार ने फिर से बिहार विधानसभा में खोया आपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सीमा सुरक्षा में बड़ा बदलाव, जल्द शुरू होंगे स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट : अमित शाह
  • आतंकवाद बंद होने तक सिंधु जल संधि बहाल नहीं होगी : भारत
  • पीयूष गोयल: भारत को मिलेगी प्राथमिक बाजार पहुंच, जुलाई तक हो सकता है समझौता
  • वैश्विक जीडीपी में भारत का बड़ा उभार, 2060 तक चीन से आगे निकलने का अनुमान
  • नकदी संकट से प्रभावित हो सकती हैं एटीएम सेवाएं, उद्योग संगठन ने जताई चिंता
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In