लखनऊ:बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के भतीजे आकाश आनंद का कहना है कि उन्हें भी जातीय भेदभाव का शिकार होना पड़ा था। आकाश आनंद ने कहा कि आज तक मैंने इसका कहीं जिक्र नहीं किया, लेकिन मेरा एक सीनियर था, जो मुझे चमार कहता था। आखिर उसके पास इतना साहस कहां से आया। यही नहीं आकाश आनंद ने कहा कि उससे मैं इतना तंग हो गया था कि यदि नहीं माने तो बाहर देख लूंगा। इसके बाद उसने ऐसा करना बंद किया। उन्होंने यह बात उस सवाल के जवाब में कही, जिसमें उनसे पूछा गया था कि कांशीराम और मायावती को तो भेदभाव का सामना करना पड़ा था। क्या उनके साथ भी कभी ऐसा हुआ था।
आकाश आनंद ने ANI को दिए इंटरव्यू में मायावती और समाजवादी पार्टी के बिगड़े रिश्तों को लेकर भी बात कही। उन्होंने कहा कि मायावती और सपा के बीच रिश्ते इसलिए खराब हुए क्योंकि उन्होंने बदतमीजी की और अपमान किया। हालांकि यह पूछे जाने पर कि क्या सपा के लिए दरवाजे बंद कर लिए गए हैं, उन्होंने कहा कि राजनीति में ऐसा कभी नहीं होता। दरअसल एक दौर था, जब मायावती सपा के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव को राखी बांधा करती थीं। अखिलेश यादव उन्हें बुआ कहते थे। लेकिन 1995 में हुए गेस्ट हाउस कांड के बाद से चीजें बदल गईं और करीब ढाई दशकों तक दोनों दल एक-दूसरे के ‘जानी’ दुश्मन जैसे बने रहे।
फिर राजनीति ने नई करवट ली और 2019 के आम चुनाव से पहले सपा और बसपा साथ आ गए थे। इस गठबंधन का फायदा भी मिला और बसपा को 10 सीटों पर जीत मिली। वहीं सपा ने 5 पर विजय हासिल की थी। इंटरव्यू के दौरान आकाश आनंद ने भाजपा के दावे को लेकर भी तंज कसा, जिसमें वह कह रही है कि यूपी में इस बार सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। आकाश आनंद ने कहा कि उनका क्या है। कुछ भी दावा कर सकते हैं। वे तो कहते हैं कि हम राम को लाए हैं। आखिर राम जी भगवान हैं और उन्हें कौन ला सकता है। इसके अलावा उन्होंने बसपा को लेकर भरोसा जताया कि उसे अच्छी संख्या में सीटें मिलेंगी और मायावती प्रधानमंत्री बन सकेंगी।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
