• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मोक्ष मार्ग की ओर अग्रसर होने के लिए करें श्रुताराधना : महातपस्वी महाश्रमण

मोक्ष मार्ग की ओर अग्रसर होने के लिए करें श्रुताराधना : महातपस्वी महाश्रमण

May 11, 2026
एलपीजी संकट पर सियासत तेज, केजरीवाल का मोदी सरकार पर तीखा हमला

केजरीवाल बोले- E20 पेट्रोल पर सरकार जिद न करे, जनता को दें दूसरा विकल्प

July 7, 2026
फर्जी बयान पर सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी, वैभव सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश

फर्जी बयान पर सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी, वैभव सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश

July 7, 2026
ईडी

टीएमसी फंड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता में पांच ठिकानों पर छापेमारी

July 7, 2026
लैंड फॉर जॉब स्कैम: लालू-तेजस्वी समेत 46 पर आरोप तय, चलेगा केस

सम्राट चौधरी के निशाने से नहीं डरता, मैं शेर हूं : लालू प्रसाद यादव

July 7, 2026
‘बच्चों की पढ़ाई, माता-पिता की बीमारी…’ राजस्थान में तबादले के लिए सवा लाख आवेदन

‘बच्चों की पढ़ाई, माता-पिता की बीमारी…’ राजस्थान में तबादले के लिए सवा लाख आवेदन

July 7, 2026
राम मंदिर चढ़ावा मामला: प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू

राम मंदिर दान पेटी से चोरी पर SIT रिपोर्ट, सुरक्षा व्यवस्था की खामियां भी उजागर

July 7, 2026
अन्ना बनाम नई युवा राजनीति? अभिजीत दीपके के बयान से बढ़ी सियासी चर्चा

अन्ना बनाम नई युवा राजनीति? अभिजीत दीपके के बयान से बढ़ी सियासी चर्चा

July 7, 2026
सिंधु जल संधि पर फिर आमने-सामने भारत–पाकिस्तान

जल कूटनीति पर भारत-पाक टकराव, सिंधु जल संधि को लेकर बढ़ी तल्खी

July 7, 2026
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की एंट्री पर विवाद, कांग्रेस जाएगी सुप्रीम कोर्ट

मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की एंट्री पर विवाद, कांग्रेस जाएगी सुप्रीम कोर्ट

July 7, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

कच्चे तेल में उछाल का असर नहीं, पेट्रोल-डीजल के रेट में आज भी राहत

July 7, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर की कीमतों पर बड़ा अपडेट, घरेलू उपभोक्ताओं को मिली राहत

July 7, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

‘मेक इन इंडिया’ पर राहुल गांधी के सवाल, बोले- छोटे कारोबारियों की आवाज दबाई जा रही

July 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 7, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

मोक्ष मार्ग की ओर अग्रसर होने के लिए करें श्रुताराधना : महातपस्वी महाश्रमण

युगप्रधान आचार्यश्री ने ‘श्रुताभ्यास क्यों करें?’ विषयों को किया विवेचित

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 11, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
मोक्ष मार्ग की ओर अग्रसर होने के लिए करें श्रुताराधना : महातपस्वी महाश्रमण

लाडनूं : जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने आज के निर्धारित विषय ‘श्रुताभ्यास क्यों करें?’ को वर्णित करते हुए कहा कि दो प्रश्न किए गए कि श्रुत का अश्रय कौन ले और किसलिए ले? शास्त्रकार ने इसका उत्तर प्रदान करते हुए कहा है कि उत्तम अर्थ की खोज करने वाले को श्रुताश्रयण करना चाहिए। प्रश्न हो सकता है कि उत्तम अर्थ क्या है, इसलिए संदर्भ में बताया गया है कि उत्तम अर्थ मोक्ष को बताया गया है। चार प्रकार के धर्मों में काम, अर्थ, धर्म और मोक्ष। इनके दो युगल हो जाते हैं- काम और अर्थ का एक युगल है जो सांसारिक रूप में है। दूसरा युगल है धर्म और मोक्ष। यह चार पुरुषार्थ हैं। इनमें उत्तम पुरुषार्थ मोक्ष होता है। जो साधु मोक्ष मार्ग को अपना चुका है, जो मोक्ष की खोज है, उसे श्रुत का अभ्यास करना चाहिए।

श्रुत का आश्रयण लेने से स्वयं को मोक्ष ले जाया जा सकता है और दूसरों की मोक्ष प्राप्ति में भी सहायक बन सकते हो। अध्यात्म विद्या का ज्ञान मिलने से आदमी अपनी साधना भी अच्छे ढंग से कर सकता है। साधु का क्या आचार है?, क्या कल्पता है, क्या नहीं कल्पता है, करणीय-अकरणीय जैसी अनेक चीजें शास्त्रों से प्राप्त होती हैं। इसलिए श्रुत की आराधना करने वाला स्वयं सत्पथ पर चलेगा और उसके पास ज्ञान है तो वह दूसरों को उस सत्पथ के विषय में बता सकता है और दूसरों को भी उस पथ पर चलने हेतु उत्प्रेरित कर सकता है। कितनों के प्रतिबोध प्रदान किया जा सकता है। कितनों को गलत मार्ग से हटाकर सन्मार्ग पर लाया जा सकता है। अगर श्रुत है तो आदमी दूसरों को भी अध्यात्म की आराधना-साधना में सहयोग कर सकता है। इसलिए श्रुत का अभ्यास करना चाहिए। हालांकि सभी में उतनी प्रतिभा न भी हो।

श्रुतार्जन का अच्छा प्रयास करना चाहिए। श्रुत होने पर भी आदमी को अहंकार में नहीं जाना चाहिए। ज्ञान प्राप्त हो जाए तो उसके भी अहंकार से बचने का प्रयास करना चाहिए। विद्या के साथ विनय हो तो विद्या शोभित होती है। ज्ञान होने पर भी मौन रखना बहुत अच्छी बात है। श्रुत की प्राप्ति के लिए प्रयास करना चाहिए। उसमें समय का नियोजन हो। जो योग्य हैं, उन्हें दूसरों को शिक्षा देने, ज्ञान देने का प्रयास करना चाहिए, वह भी अच्छी सेवा हो सकती है। आगम का कुछ कंठस्थ ज्ञान हो, स्वाध्याय करते रहें, उसका यथासंभव व्याख्यान आदि में उपयोग करते रहें। इस प्रकार आदमी दूसरों को भी मोक्ष के मार्ग पर ले जाने में सहायक बन सकता है।

मंगल प्रवचन के उपरान्त आचार्यश्री ने चारित्रात्माओं को जिज्ञासा-समाधान का भी अवसर प्रदान किया। यह अवसर प्राप्त कर चारित्रात्माओं ने अपनी-अपनी जिज्ञासाएं आचार्यश्री के समक्ष प्रस्तुत कीं तो आचार्यश्री ने उन्हें उत्तरित किया। आचार्यश्री की अभिवंदना का कार्यक्रम भी प्रस्तुतियों की दृष्टि से अभी भी गतिमान है। इस क्रम में साध्वी स्तुतिप्रभाजी ने गीत का संगान किया। साध्वी वीरप्रभाजी ने अपनी अभिव्यक्ति दी। बालक परम व पार्थ बच्छावत ने अपनी बालसुलभ प्रस्तुति दी।

Previous Post

सागरिका घोष को धमकी भरे कॉल, दिल्ली पुलिस से की शिकायत

Next Post

पश्चिम एशिया संकट पर सरकार सतर्क, राजनाथ सिंह ने की उच्च स्तरीय बैठक

Next Post
पश्चिम एशिया संकट पर सरकार सतर्क, राजनाथ सिंह ने की उच्च स्तरीय बैठक

पश्चिम एशिया संकट पर सरकार सतर्क, राजनाथ सिंह ने की उच्च स्तरीय बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • केजरीवाल बोले- E20 पेट्रोल पर सरकार जिद न करे, जनता को दें दूसरा विकल्प
  • फर्जी बयान पर सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी, वैभव सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश
  • टीएमसी फंड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता में पांच ठिकानों पर छापेमारी
  • सम्राट चौधरी के निशाने से नहीं डरता, मैं शेर हूं : लालू प्रसाद यादव
  • ‘बच्चों की पढ़ाई, माता-पिता की बीमारी…’ राजस्थान में तबादले के लिए सवा लाख आवेदन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In