• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अजित पवार

मराठी बनाम गैर-मराठी विवाद: अजित पवार की नरमी, मनसे की सख्ती

July 25, 2025
साधक का परम लक्ष्य है कर्म निर्जरा : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

साधक का परम लक्ष्य है कर्म निर्जरा : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

April 29, 2026
भवानीपुर में मतदान के दौरान राजनीतिक तनातनी, शुभेंदु अधिकारी और टीएमसी समर्थकों में नारेबाजी

भवानीपुर में मतदान के दौरान राजनीतिक तनातनी, शुभेंदु अधिकारी और टीएमसी समर्थकों में नारेबाजी

April 29, 2026
भगवंत मान का भाजपा पर सीधा निशाना

मानहानि मामले में भगवंत मान को अदालत की चेतावनी, अगली सुनवाई पर हाजिरी के निर्देश

April 29, 2026
हरदोई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण, उत्तर प्रदेश को मिली नई गति

हरदोई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण, उत्तर प्रदेश को मिली नई गति

April 29, 2026
श्रीलंका ने बांग्लादेश को धूल चटाई, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा

April 29, 2026
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 61.11 प्रतिशत मतदान

April 29, 2026
रूस के सहयोग से बांग्लादेश की पहली परमाणु ऊर्जा परियोजना

रूस के सहयोग से बांग्लादेश की पहली परमाणु ऊर्जा परियोजना

April 29, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव: 19 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी

April 29, 2026
पाकिस्तान में भारत-विरोधी तत्वों का ‘द एंड’ कौन कर रहा है?

पाकिस्तान में भारत-विरोधी तत्वों का ‘द एंड’ कौन कर रहा है?

April 29, 2026
दिल्ली में बिहार के युवक की हत्या पर बवाल, मांझी के बयान से सियासी विवाद

दिल्ली में बिहार के युवक की हत्या पर बवाल, मांझी के बयान से सियासी विवाद

April 29, 2026
पाकिस्तान की स्थिति तनावपूर्ण, सीमा पर जारी संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय ध्यान

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर फिर भड़का तनाव

April 29, 2026
एससीओ बैठक के इतर राजनाथ सिंह की द्विपक्षीय वार्ता, मध्य एशिया से बढ़ा रक्षा संबंध

एससीओ बैठक के इतर राजनाथ सिंह की द्विपक्षीय वार्ता, मध्य एशिया से बढ़ा रक्षा संबंध

April 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 29, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

मराठी बनाम गैर-मराठी विवाद: अजित पवार की नरमी, मनसे की सख्ती

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 25, 2025
in महाराष्ट्र, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
अजित पवार

File Photo

डेस्क:मराठी बनाम गैर मराठी के भाषा विवाद के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP नेता अजित पवार ने गैर-मराठी लोगों को इस परेशानी से बचने का एक आसान तरीका सुझाया है। उन्होंने कहा, “यहां रहने वाले जो भी लोग मराठी नहीं जानते हैं, उन्हें विनम्रता से कहना चाहिए कि ‘हमें मराठी नहीं आती, हम सीख रहे हैं।’ अगर आप ऐसा कहेंगे, तो कोई समस्या नहीं होगी।” पवार की यह नसीहत राज्य में भाषा विवाद गहराने के बीच आई है। हाल के कुछ हफ्तों में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने मराठी नहीं बोलने पर कई गैर मराठी भाषियों से मारपीट की है।

इस बीच, भाषा विवाद की गूंज संसद में भी सुनाई दी, जब महाराष्ट्र की महिला सांसदों ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को उनके “मराठी लोगों को पटक पटक कर मारेंगे” वाले बयान के लिए निशाना बनाया। जब महिला सांसदों ने दुबे के बयान पर उन्हें घेरा और संसद की लॉबी में उनसे इसका मतलब पूछा तो दुबे ने झटपट “जय महाराष्ट्र” बोलकर ना सिर्फ अपना बचाव किया बल्कि वह वहां से निकल भी गए।

जिस राज्य में रहते हैं, वहां की भाषा का सम्मान कीजिए

बहरहाल, अजित पवार ने कहा, “आप जिस राज्य में रहते हैं, उसकी भाषा का सम्मान किया जाना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा, “महाराष्ट्र से लेकर जम्मू-कश्मीर तक, सभी को अपनी मातृभाषा पर गर्व होना चाहिए… लेकिन आजकल भाषा के नाम पर जो हो रहा है, वह खतरनाक है।”

पवार ने कहा, “कभी-कभी ऐसा होता है कि कुछ लोग रिएक्शन में कुए ऐसा कर जाते हैं जो गुस्सा दिलाता है। लोग भड़क जाते हैं…लेकिन यह सही तरीका नहीं है। आप जहां काम करते हैं… वहां के लोगों का क्या कहना है, उनकी सोच क्या है, आपको कभी-कभी इन सबके बारे में सोचना चाहिए। और सभी को एक साथ खुशी से रहना चाहिए।”

हाल ही में भाषा विवाद ने आक्रामक रुख लिया

बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले कुछ हफ्तों से भाषा विवाद ने आक्रामक रूप अख्तियार कर रखा है। MNS चीफ राज ठाकरे ने भी इस विवाद पर कड़ी टिप्पणी की है और विवाद को बढ़ाने में भूमिका निभाई है। उन्होंने एक कार्यक्रम में मुंबई में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा था कि गैट मराठियों को पीटते वक्त वीडियो मत बनाओ। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ठाकरे की इस टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि वह बिहार-यूपी आकर दिखाएं, पटक-पटक कर पीटेंगे। दुबे की यह टिप्पणी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे की “डुबो-डुबो के मारेंगे” धमकी का जवाब थी।

Previous Post

2024 में 2 लाख से अधिक लोगों ने छोड़ी भारतीय नागरिकता

Next Post

दिल्ली-एनसीआर में गिरोहों के बीच वर्चस्व के लिए दो साल में 20 से ज्यादा गैंगवार

Next Post
एक को मार दिया, दूसरा पैदा हो जाएगा; पिता ने 2 साल के बेटे की हत्या की

दिल्ली-एनसीआर में गिरोहों के बीच वर्चस्व के लिए दो साल में 20 से ज्यादा गैंगवार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • साधक का परम लक्ष्य है कर्म निर्जरा : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • भवानीपुर में मतदान के दौरान राजनीतिक तनातनी, शुभेंदु अधिकारी और टीएमसी समर्थकों में नारेबाजी
  • मानहानि मामले में भगवंत मान को अदालत की चेतावनी, अगली सुनवाई पर हाजिरी के निर्देश
  • हरदोई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण, उत्तर प्रदेश को मिली नई गति
  • श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In