• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मुजीब ने जिस मुल्क को बनाया, वहां श्रद्धांजलि पर भी रोक; छुट्टी रद्द और भीड़ ने रोका आयोजन

मुजीब ने जिस मुल्क को बनाया, वहां श्रद्धांजलि पर भी रोक; छुट्टी रद्द और भीड़ ने रोका आयोजन

August 15, 2024
जदयू कार्यकर्ताओं का विरोध, सीएम आवास के पास विधायक प्रेम मुखिया की कार रोकी

रांची में संघ कार्यालय परिसर पर पेट्रोल बम हमला, जांच में जुटी पुलिस

June 17, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर, उज्ज्वला योजना में बड़ा बदलाव

June 17, 2026
बांग्लादेश में राम प्रतिमा पर विवाद, हिंदू समुदाय ने रोका निर्माण कार्य

बांग्लादेश में राम प्रतिमा पर विवाद, हिंदू समुदाय ने रोका निर्माण कार्य

June 17, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

वर्दी के दाग पर अदालत की चोट, दो बीएसएफ जवानों को 42-42 वर्ष की सजा

June 17, 2026
सीमा से 50 किलोमीटर दूर चीन का विशाल बांध, भारत की नजरें टिकीं

सीमा से 50 किलोमीटर दूर चीन का विशाल बांध, भारत की नजरें टिकीं

June 17, 2026
मानव तस्करी और अवैध प्रवासन के खिलाफ जी-7 का संयुक्त अभियान

मानव तस्करी और अवैध प्रवासन के खिलाफ जी-7 का संयुक्त अभियान

June 17, 2026
भारतीय नाविकों की मौत पर जी-7 में बोले मोदी, समुद्री सुरक्षा पर जताई चिंता

भारतीय नाविकों की मौत पर जी-7 में बोले मोदी, समुद्री सुरक्षा पर जताई चिंता

June 17, 2026
जी-7 में ट्रंप का बड़ा बयान: अमेरिका के बिना इज़राइल का अस्तित्व मुश्किल था

जी-7 में ट्रंप का बड़ा बयान: अमेरिका के बिना इज़राइल का अस्तित्व मुश्किल था

June 17, 2026
पीओके हिंसा की आग में झुलसा, झड़पों में सात की मौत

पीओजेके में हालात चिंताजनक, भारत से हस्तक्षेप की अपील

June 17, 2026
वडोदरा में रमजान में अलग स्कूल टाइमिंग: विवाद उठा

भीषण गर्मी के चलते यूपी के प्राथमिक विद्यालय 24 जून तक बंद, नया आदेश जारी

June 17, 2026
हुमायूं

‘ममता चाहें तो मैं इस्तीफा दे दूं’, हुमायूं कबीर के प्रस्ताव से बंगाल में चर्चा तेज

June 17, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

सरकार पर राहुल गांधी का प्रहार: ‘यह लाखों सपनों पर चोट है’

June 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home विदेश

मुजीब ने जिस मुल्क को बनाया, वहां श्रद्धांजलि पर भी रोक; छुट्टी रद्द और भीड़ ने रोका आयोजन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 15, 2024
in विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुजीब ने जिस मुल्क को बनाया, वहां श्रद्धांजलि पर भी रोक; छुट्टी रद्द और भीड़ ने रोका आयोजन

ढाका: बांग्लादेश में तख्तापलट और पूर्व पीएम शेख हसीना के भारत आकर शरण लेने के बाद तनावपूर्ण शांति है। लेकिन 15 सालों से सत्ता में रही अवामी लीग के खिलाफ अब भी प्रदर्शनकारी डटे हुए हैं। गुरुवार को 15 अगस्त के मौके पर अवामी लीग के नेता ढाका में स्थित धानमंडी के कमरा नंबर 32 में जाना चाहते थे, जहां शेख मुजीबर रहमान की हत्या हुई थी। आज के दिन ही उन्हें परिवार के 4 लोगों समेत कत्ल कर दिया गया था। ऐसे में इस दिन को बांग्लादेश में अब तक शहीदी दिवस के तौर पर मनाया जाता रहा है। लेकिन अब कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी और बांग्लादेश नेशनल पार्टी के सत्ता के करीब पहुंचने के बाद माहौल खराब है।

मोहम्मद यूनुस की लीडरशिप वाली अंतरिम सरकार ने पहले तो शेख मुजीब के शहीदी दिवस पर होने वाली छुट्टी को रद्द कर दिया। इसके अलावा गुरुवार को जब नेता वहां श्रद्धांजलि देने पहुंचने वाले थे तो उनका रास्ता ही रोक लिया गया। बड़ी संख्या में वहां प्रदर्शनकारी डट गए और अवामी लीग के नेताओं को धानमंडी के कमरा नंबर 32 तक नहीं जाने दिया गया। अब तक किसी भी नेता के वहां पहुंचने की खबर नहीं है। ढाका ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक ये लोग आधी रात से ही यहां डेटा डाले बैठे थे ताकि अवामी लीग के नेता यहां न आ सकें।

यहां बड़ी संख्या में पुलिस और सेना के जवानों को भी तैनात किया गया है। एक तरफ अवामी लीग के नेताओं को करीब एक सप्ताह तक खोज-खोजकर मारा गया और उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया तो वहीं अब मुजीब की विरासत को भी चोट पहुंचाई जा रही है। शेख मुजीबुर रहमान को बांग्लादेश का निर्माता माना जाता है। लेकिन बंग बंधु की मूर्ति तोड़ने से लेकर श्रद्धांजलि देने से भी रोकने की घटनाओं ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। बांग्लादेश के राष्ट्रवादी मानते हैं कि यह एक ऐसा दौर है, जिसमें मुल्क की नींव रखने वाले शेख मुजीब को भी बख्शा नहीं जा रहा।

धानमंडी रोड पर एक वाहन को भी बुरी तरह से तोड़ दिया गया। प्रदर्शनकारियों को शक था कि इस कार में अवामी लीग के नेता सवार हैं। बंगबंधु के नाम पर धानमंडी 32 में एक संग्रहालय बना था। यहीं पर उनकी हत्या हुई थी। इसलिए यह स्मारक भी था। लेकिन तख्तापलट के दौरान हुई हिंसा में इसे बख्शा नहीं गया। मौजूदा स्थिति यह है कि स्मारक का अस्तित्व ही एक तरह से समाप्त हो गया है।

Previous Post

लाल किले से ‘सेकुलर कोड’ की गूंज: पीएम मोदी का यूसीसी पर नया दृष्टिकोण

Next Post

मुख्यमंत्री योगी बोले-हर परिवार की होगी फैमिली आईडी, सरकारी योजना का मिलेगा पूरा लाभ

Next Post
सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी बोले-हर परिवार की होगी फैमिली आईडी, सरकारी योजना का मिलेगा पूरा लाभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रांची में संघ कार्यालय परिसर पर पेट्रोल बम हमला, जांच में जुटी पुलिस
  • एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर, उज्ज्वला योजना में बड़ा बदलाव
  • बांग्लादेश में राम प्रतिमा पर विवाद, हिंदू समुदाय ने रोका निर्माण कार्य
  • वर्दी के दाग पर अदालत की चोट, दो बीएसएफ जवानों को 42-42 वर्ष की सजा
  • सीमा से 50 किलोमीटर दूर चीन का विशाल बांध, भारत की नजरें टिकीं
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In