• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी बोले-हर परिवार की होगी फैमिली आईडी, सरकारी योजना का मिलेगा पूरा लाभ

August 15, 2024
कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

June 19, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

“15 दिन और इंतजार करें” — राम मंदिर चढ़ावे पर सीएम योगी का बड़ा बयान

June 19, 2026
बिहार में PM किसान के साथ-साथ कर्पूरी सम्मान निधि, अब 6000 के बदले 9000 मिलेंगे

पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने की तैयारी पूरी

June 19, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका

June 19, 2026
टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

June 19, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी के नए रेट जारी, पेट्रोल-डीजल को लेकर अटकलें तेज

June 19, 2026
भारत को बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल महिला टी20 विश्व कप से बाहर; प्रेमा रावत को मिली जगह

भारत को बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल महिला टी20 विश्व कप से बाहर; प्रेमा रावत को मिली जगह

June 19, 2026
आतंक फैलाने वाला देश सहयोग की उम्मीद नहीं कर सकता : यूएन में भारत

आतंक फैलाने वाला देश सहयोग की उम्मीद नहीं कर सकता : यूएन में भारत

June 19, 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले संयुक्त राष्ट्र में भव्य योग आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले संयुक्त राष्ट्र में भव्य योग आयोजन

June 19, 2026
ट्रंप

ट्रंप के ईरान समझौते पर अपनी ही पार्टी में विरोध, रिपब्लिकन नेताओं ने उठाए गंभीर सवाल

June 19, 2026
दिल्ली में नवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

दिल्ली में नवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

June 19, 2026
तेज प्रताप यादव

अनुष्का यादव के भाई आकाश पर भड़के तेज प्रताप, मानहानि के आरोप में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

June 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी बोले-हर परिवार की होगी फैमिली आईडी, सरकारी योजना का मिलेगा पूरा लाभ

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 15, 2024
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
सीएम योगी

File Photo

लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 78वें स्वाधीनता दिवस पर गुरुवार को विधान भवन के समक्ष ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि यह वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक है। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीरामलला के बाल विग्रह रूप की प्राण प्रतिष्ठा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनआस्था के पांच शताब्दी के संकल्प को सिद्ध किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आकांक्षात्मक विकास खंडों के माध्यम से पिछड़े विकास खंडों को विकास की मुख्य धारा के साथ जोड़ा जा रहा है। पात्र परिवारों के लिए लाभार्थीपरक योजनाओं के माध्यम से प्रदेश सरकार ने पीएम मोदी के संकल्प को आत्मसात किया है। पीएम की मंशा के अनुरूप देश को जीरो पॉवर्टी के अभियान के क्रम को आगे बढ़ाने का प्रदेश सरकार ने भी संकल्प लिया है। जब देश में 78वां स्वाधीनता दिवस मनाया जा रहा है तो देश की सबसे बड़ी आजादी का राज्य यूपी पीएम मोदी के जीरो पॉवर्टी के संकल्पों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि हर परिवार का फैमिली आईडी (परिवार पहचान पत्र) बनाकर शासन की योजनाओं को 100 फीसदी सेचुरेशन के लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे। इसके लिए प्रत्येक परिवार को फैमिली आईडी उपलब्ध कराया जाएगा।

अंत्योदय के माध्यम से अंतिम पायदान के लोगों का हो रहा कल्याण

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अंत्योदय के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान के लोगों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। हर गरीब, जरुरतमंद व वंचित को शासन की योजनाओं का लाभ मिले, यह हमारी प्राथमिकता है। विगत साढ़े सात वर्ष में 56 लाख से अधिक गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, 2.62 करोड़ गरीबों को व्यक्तिगत शौचालय तथा रसोई गैस के 1.86 करोड़ से अधिक निःशुल्क कनेक्शन दिए गए। 2.65 करोड़ से अधिक परिवारों में पेयजल कनेक्शन और 15 करोड़ गरीबों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने वीर सपूतों के परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शौर्य पुरस्कार विजेताओं व उनके परिजनों को सम्मानित किया। शहीद लेफ्टिनेंट हरि सिंह विष्ट की मां शांति विष्ट, शहीद मेजर कमल कालिया की पत्नी अर्चना कालिया, लेफ्टिनेंट कर्नल अमित मोहिंद्रा के पिता एचएस मोहिंद्रा, कर्नल भरत सिंह, शहीद हवलदार कुंवर सिंह चौधरी की धर्मपत्नी लक्ष्मी देवी, शहीद नायक राजा सिंह की परिजन राजेश्वरी सिंह, शहीद मेजर रितेश शर्मा के पिता सत्यप्रकाश शर्मा, शहीद एमसी बिटाली के भाई मुन्नीलाल, शहीद नायक अरुण कुमार त्रिपाठी के पिता हवलदार ओमप्रकाश त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव के भाई रमाकांत यादव, शहीद राजवीर सिंह की पत्नी सुमन देवी, शहीद हर्षवर्धन सिंह की पत्नी सला देवी, हवलदार पंकज सिंह के पिता सूबेदार आरएन सिंह, शहीद शिवरक्षा राम की पत्नी सीता सुंदरी, शहीद दिवाकर तिवारी की पत्नी संतोष तिवारी, शहीद बचावन सिंह की पत्नी मुन्नी सिंह को सम्मानित किया।

Previous Post

मुजीब ने जिस मुल्क को बनाया, वहां श्रद्धांजलि पर भी रोक; छुट्टी रद्द और भीड़ ने रोका आयोजन

Next Post

सूरत में चलती डबल डेकर एक्सप्रेस के दो डिब्बे अलग हुए, हादसे में बाल-बाल बचे यात्री

Next Post
सूरत में चलती डबल डेकर एक्सप्रेस के दो डिब्बे अलग हुए

सूरत में चलती डबल डेकर एक्सप्रेस के दो डिब्बे अलग हुए, हादसे में बाल-बाल बचे यात्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई
  • “15 दिन और इंतजार करें” — राम मंदिर चढ़ावे पर सीएम योगी का बड़ा बयान
  • पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने की तैयारी पूरी
  • सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका
  • टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In