• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
नीतीश की पार्टी जेडीयू में आरसीपी की जगह लेंगे मनीष वर्मा?

नीतीश की पार्टी जेडीयू में आरसीपी की जगह लेंगे मनीष वर्मा?

July 10, 2024
डेल्सी रोड्रिगेज भारत आएंगी, पीएम मोदी से करेंगी द्विपक्षीय वार्ता

डेल्सी रोड्रिगेज भारत आएंगी, पीएम मोदी से करेंगी द्विपक्षीय वार्ता

June 3, 2026
ओवैसी की एंट्री से बढ़ी राजद की मुश्किल, विधान परिषद सीट पर टिकी नजरें

ओवैसी की एंट्री से बढ़ी राजद की मुश्किल, विधान परिषद सीट पर टिकी नजरें

June 3, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

टीएमसी में बढ़ा तनाव, बंगाल की राजनीति में ‘खेला’ की चर्चा तेज

June 3, 2026
बीआईआरसी 2025 ने बढ़ाई भारत की वैश्विक साख, धान व्यापार को मिला नया मंच

बीआईआरसी 2025 ने बढ़ाई भारत की वैश्विक साख, धान व्यापार को मिला नया मंच

June 3, 2026
आईपीओ

आईपीओ की दिशा में एंथ्रोपिक का बड़ा कदम

June 3, 2026
AI

90% कंपनियों ने बढ़ाया एआई खर्च, केवल 12% बता पाईं राजस्व पर असर

June 3, 2026
अरिजीत सिंह

संघर्ष से सफलता तक: अरिजीत सिंह के सुपरहिट गीत की अनसुनी कहानी

June 3, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

‘दूरी ने बढ़ाईं दूरियां’, सुश्मिता सेन संग रिश्ते पर ललित मोदी का खुलासा

June 3, 2026
वैभव सूर्यवंशी

भारत ए टीम में वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंका दौरे के लिए मिला बड़ा मौका

June 3, 2026
भारत इंग्लैंड

विश्व कप से पहले लय की तलाश, सीरीज जीतने उतरेगा भारत

June 3, 2026
स्वतंत्रता की यात्रा: सोलो ट्रैवलिंग की ओर बढ़ती युवा लड़कियाँ

स्वतंत्रता की यात्रा: सोलो ट्रैवलिंग की ओर बढ़ती युवा लड़कियाँ

June 3, 2026
हवन

अग्नि: सनातन परंपरा का दिव्य संदेशवाहक

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

नीतीश की पार्टी जेडीयू में आरसीपी की जगह लेंगे मनीष वर्मा?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 10, 2024
in बिहार, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
नीतीश की पार्टी जेडीयू में आरसीपी की जगह लेंगे मनीष वर्मा?

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अतिरिक्त परामर्शी और पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को जदयू की सदस्यता ग्रहण करने के साथ राजनीति में कदम रखा। उनके शामिल होने को जदयू में बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है। आने वाले समय में मनीष वर्मा की पार्टी में बड़ी भूमिका होगी। बिहार के सियासी गलियारे में यह चर्चा है कि मनीष वर्मा जेडीयू में आरसीपी सिंह की जगह ले सकते हैं।

एक दौर में आरसीपी सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी थे। उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा से वीआरएस लेने के बाद राजनीति में कदम रखा था। वह जदयू में दूसरे नम्बर की हैसियत रखते थे। उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बनाया गया। किसी खास मसले पर नीतीश कुमार से उनकी दूरी बढ़ी और अंतत उन्हें पार्टी से बाहर निकलना पड़ा। उनके जाने के बाद से जदयू में आरसीपी की जगह कोई नहीं ले पाया।

मनीष वर्मा जदयू से जुड़ने वाले सातवें ब्यूरोक्रेट एनके सिंह, पवन वर्मा, आरसीपी सिंह, केपी रमैया, गुप्तेश्वर पांडेय और सुनील कुमार के बाद मनीष वर्मा सातवें ब्यूरोक्रेट हैं जो जदयू में शामिल हुए हैं। एनके सिंह, पवन वर्मा और आरसीपी सिंह पार्टी के राज्यसभा सदस्य रहे हैं। केपी रमैया और गुप्तेश्वर पांडेय की राजनीतिक यात्रा बहुत संक्षिप्त रही। वहीं, पूर्व आईपीएस सुनील कुमार अभी सरकार में शिक्षा मंत्री हैं।

दोनों नेताओं में समानताएं

● दोनों सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी और भरोसेमंद रहे हैं।

● आरसीपी मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जबकि मनीष सचिव रहे हैं।

● दोनों भारतीय प्रशासनिक सेवा से वीआरएस लेकर राजनीति में आए।

● आरसीपी उत्तर प्रदेश कैडर तो मनीष ओडिशा कैडर के आईएएस रहे।

● दोनों ही कुर्मी समाज से आते हैं तथा नालंदा जिले के हैं।

● मनीष वर्मा 50 वर्ष के हैं। आरसीपी 52 वर्ष में जदयू में सक्रिय हुए थे।

12 सालों से हैं साए की तरह

आरसीपी सिंह वर्ष 2021 में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। उसके पहले वे राष्ट्रीय महासचिव थे। इसी दौरान संगठन के कार्यों को शिद्दत से देखने लगे। मुख्यमंत्री तथा पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार संगठन के मामलों में आरसीपी सिंह पर भरोसा रखते थे। वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तो बिहार में पार्टी संगठन को दुरुस्त करने पर जोर दिया। उनके जाने के बाद उस तरह संगठक के कार्यों को जमीन पर उतारने वाला विकल्प सामने नहीं आया है। मनीष वर्मा के दल में आने से यह कमी पूरी हो सकती है। मनीष वर्मा पिछले 12 सालों से नीतीश कुमार के साथ साए की तरह हैं। उनकी कार्यशैली, नीति और सिद्धांतों की बखूबी समझ रखते हैं।

Tags: मनीष वर्मा
Previous Post

सात राज्यों की 13 सीटों पर उपचुनाव आज, दिखेगी NDA और INDIA में टक्कर

Next Post

मिनिमम बेसिक सैलरी ₹15000 से बढ़कर हो सकती है ₹25000, बजट में हो सकता है ऐलान

Next Post
मिनिमम बेसिक सैलरी ₹15000 से बढ़कर हो सकती है ₹25000, बजट में हो सकता है ऐलान

मिनिमम बेसिक सैलरी ₹15000 से बढ़कर हो सकती है ₹25000, बजट में हो सकता है ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डेल्सी रोड्रिगेज भारत आएंगी, पीएम मोदी से करेंगी द्विपक्षीय वार्ता
  • ओवैसी की एंट्री से बढ़ी राजद की मुश्किल, विधान परिषद सीट पर टिकी नजरें
  • टीएमसी में बढ़ा तनाव, बंगाल की राजनीति में ‘खेला’ की चर्चा तेज
  • बीआईआरसी 2025 ने बढ़ाई भारत की वैश्विक साख, धान व्यापार को मिला नया मंच
  • आईपीओ की दिशा में एंथ्रोपिक का बड़ा कदम
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In