नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहासड़क हादसों को कम करने के लिए वाहनों में सेफ्टी फीचर बढ़ाएं आटो कंपनियां-नितिन गडकरी कि भारत पांच साल के अंदर नंबर एक आटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग हब बन सकता है, लेकिन इसके लिए आटो कंपनियों को अपने वाहनों में सेफ्टी फीचर बढ़ाने होंगे। ऐसा करने से सड़क हादसों में कमी आएगी। ऑटो एक्सपो 2023 में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने जोर देकर कहा कि सरकार का लक्ष्य 2024 के अंत से पहले सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत तक कमी लाना है।
उन्होंने कहा कि सरकार कुछ भी अनिवार्य नहीं करना चाहती है और आटो इंडस्ट्री इस संबंध में खुद कदम उठाए। उधर, उद्योग संगठन सीआइआइ द्वारा आयोजित बायो एनर्जी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि श्रीलंका और बांग्लादेश ने भी भारत से एथनाल आयात करने की इच्छा जताई है।
उन्होंने कहा कि कुछ दिनों में उनकी पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ बैठक है, जिसमें देश में एथनॉल पंप शुरू करने के लिए नीति बनाने पर चर्चा की जाएगी। एथनॉल का भविष्य बहुत अच्छा है। उन्होंने कहा कि सरकार अधिक एथनॉल खरीदने के लिए उत्सुक है और वैकल्पिक ईंधन के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए भी आश्वस्त है। गडकरी ने कहा कि ग्रीन फ्यूल से प्रदूषण की समस्या भी हल हो।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

