• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ऑपरेशन सिंदूर पर होगी 16 घंटे बहस,विपक्षी दांव पर आगे बढ़कर खेलने को तैयार सरकार

ऑपरेशन सिंदूर पर होगी 16 घंटे बहस,विपक्षी दांव पर आगे बढ़कर खेलने को तैयार सरकार

July 21, 2025
गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी फिर शुरू, गांवों में आसान हुई आपूर्ति व्यवस्था

एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी पर अब ₹25 अतिरिक्त शुल्क

June 2, 2026
‘झूठा प्रचार कर रही सरकार’—मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता संघर्ष तेज, मंत्रिमंडल पर खींचतान

June 2, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं: भारत

June 2, 2026
“600-700 लोगों ने किया रेप”; पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग पर ब्रिटिश सांसद का बड़ा खुलासा

“600-700 लोगों ने किया रेप”; पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग पर ब्रिटिश सांसद का बड़ा खुलासा

June 2, 2026
नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकें, भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों को मिलेगा नया आयाम

नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकें, भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों को मिलेगा नया आयाम

June 2, 2026
कोलकाता में ममता का शक्ति प्रदर्शन, हिंसा के खिलाफ बुलंद की आवाज

कोलकाता में ममता का शक्ति प्रदर्शन, हिंसा के खिलाफ बुलंद की आवाज

June 2, 2026
साधना के लिए आवश्यक है आहार संयम : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

साधना के लिए आवश्यक है आहार संयम : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

June 2, 2026
धर्म-ध्यान का परम लक्ष्य शांति : मुनि श्री तत्त्वरुचि जी ‘तरुण’

धर्म-ध्यान का परम लक्ष्य शांति : मुनि श्री तत्त्वरुचि जी ‘तरुण’

June 2, 2026
इंदिरा को लग रहा था पिटाई का डर,देश छोड़ने की बनाई थी योजना: अन्नामलाई

अन्नामलाई ने छोड़ दी बीजेपी, नितिन नवीन को थमाया इस्तीफा

June 2, 2026
शिवसेना पुनर्मिलन की चर्चा से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल

शिवसेना पुनर्मिलन की चर्चा से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल

June 2, 2026
कोयला घोटाले पर ईडी की बड़ी चोट, बंगाल में 159 करोड़ की संपत्ति जब्त

दिल्ली और मुंबई में वेदांता कार्यालयों पर ईडी की दबिश

June 2, 2026
सौरभ भारद्वाज

न्याय की मांग या कानून का उल्लंघन? जानें क्यों घिरे ‘आप’ नेता सौरभ भारद्वाज

June 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

ऑपरेशन सिंदूर पर होगी 16 घंटे बहस,विपक्षी दांव पर आगे बढ़कर खेलने को तैयार सरकार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 21, 2025
in देश
Reading Time: 4 mins read
A A
0
ऑपरेशन सिंदूर पर होगी 16 घंटे बहस,विपक्षी दांव पर आगे बढ़कर खेलने को तैयार सरकार

नई दिल्ली। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और PoK में स्थित पाक समर्थित आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद करने के लिए भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में अब 16 घंटे की चर्चा होगी। राज्यसभा में इस मुद्दे पर 9 घंटे की चर्चा होगी। हालांकि, ये चर्चा अगले सप्ताह किस दिन से शुरू होगी, इसकी तारीख अभी तय नहीं की गई है। बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में ये फैसला लिया गया है। हालांकि, विपक्ष इस बात पर अड़ा हुआ है कि यह चर्चा इसी हफ्ते शुरू होनी चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाब देना चाहिए।

सूत्रों ने बताया कि कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में सरकारी प्रतिनिधियों ने इस बात पर गौर किया कि प्रधानमंत्री मोदी इस हफ्ते विदेश यात्रा पर जा रहे हैं, इसलिए सदन में उनकी मौजूदगी में चर्चा अगले हफ्ते ही संभव हो पाएगी। इस पर विपक्षी सदस्यों ने इस बात पर विरोध जताया कि इस हफ्ते के सरकारी एजेंडे में इस मुद्दे पर बहस की उनकी मांग का उल्लेख नहीं है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री और रक्षा मंत्री को भी उपस्थित रहना चाहिए। कुछ विपक्षी सदस्यों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और मणिपुर की स्थिति पर भी चर्चा की मांग की। इससे पहले विपक्षी पार्टी कांग्रेस समेत कई दलों के सांसद इस मांग को लेकर संसद के दोनों सदनों में हंगामा कर रहे थे।

सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों में हंगामा

आज (सोमवार को) जैसे ही संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत हुई, तो सत्र के पहले ही दिन लोकसभा में पहलगाम आतंकी हमले और कई अन्य मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद अपराह्न चार बजे तक स्थगित कर दी गई। सदन में विपक्षी दलों के सदस्यों ने पहलगाम आतंकी हमले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता संबंधी दावों और बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की कवायद समेत अन्य विषयों पर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा किया।

12 बजे, 2 बजे फिर 4 बजे तक कार्यवाही स्थगित

शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के करीब 20 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक और फिर दो बजे तक के लिए स्थगित की गई। अपराह्न दो बजे कार्यवाही फिर आरंभ होने पर हंगामा जारी रहा तो पीठासीन सभापति संध्या राय ने विपक्षी सदस्यों से सदन चलने देने की अपील की और कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है। हंगामा नहीं थमने पर उन्होंने कार्यवाही अपराह्न चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

राज्यसभा में खड़गे ने उठाया मुद्दा

राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- पहलगाम हमले के आतंकी अब तक पकड़े नहीं गए। मारे भी नहीं गए। लेफ्टिनेंट गवर्नर ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में इंटेलिजेंस फेलियर हुआ। ट्रम्प 24 बार कह चुके हैं कि हमने युद्ध रुकवाया। सरकार को इन सभी का जवाब देना चाहिए। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि देश में ऐसा संदेश नहीं जाना चाहिए कि सरकार पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा नहीं कराना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार है।

मॉनसून सत्र के पहले दिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पहलगाम आतंकी हमले और अहमदाबाद विमान हादसे का उल्लेख करते हुए दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी। लोकसभा अध्यक्ष ने हाल में देश के कई हिस्सों में आई प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुए जानमाल के नुकसान का भी उल्लेख किया। इसके बाद सदन ने कुछ देर मौन रखकर दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने भारतीय अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला के सफल अंतरिक्ष मिशन का उल्लेख किया और कहा कि इस सत्र में अंतरिक्ष के विषय पर विस्तृत चर्चा होगी।

प्रश्नकाल शुरू होते ही नारेबाजी

इसके बाद, बिरला ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू कराया, विपक्षी सदस्य नारेबाजी करने लगे। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर को रोकने, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता संबंधी दावों और बिहार में एसआईआर जैसे मुद्दों को उठाने की कोशिश की। उन्होंने आसन के निकट पहुंचकर नारेबाजी की। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह प्रश्नकाल के बाद सभी विषयों पर चर्चा कराने के लिए तैयार हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘मैं सभी सदस्यों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि वे रक्षा संबंधी जिस भी विषय पर चर्चा चाहते हैं, जितनी लंबी चर्चा चाहते हैं, हम लोकसभा अध्यक्ष जो भी निर्णय लेंगे, उसके तहत ऐसी किसी भी चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार हैं।’’ संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने भी कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में बीएसी (कार्य मंत्रणा समिति) की बैठक होगी और विपक्षी सदस्य जिस विषय पर चर्चा चाहते हैं उसे बैठक में उठाएं और जिन भी मुद्दों पर चर्चा तय होगी, सरकार उन पर पूरी तरह चर्चा कराने को तैयार है। दोनों सदनों में ऑपरेशन सिंदूर पर कुल 25 घंटे की चर्चा कराने पर सरकार की तैयारी और रजामंदी को विपक्षी दांव को फुस्स करने की सियासी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

 

Previous Post

‘तारक मेहता…’ में 8 साल बाद होनेवाली है दया बेन की एंट्री!

Next Post

खाने की लाइन में खड़े 93 लोगों की मौत पर पसीजा पोप लियो का दिल, बर्बरता पर भड़के

Next Post
खाने की लाइन में खड़े 93 लोगों की मौत पर पसीजा पोप लियो का दिल, बर्बरता पर भड़के

खाने की लाइन में खड़े 93 लोगों की मौत पर पसीजा पोप लियो का दिल, बर्बरता पर भड़के

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी पर अब ₹25 अतिरिक्त शुल्क
  • कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता संघर्ष तेज, मंत्रिमंडल पर खींचतान
  • नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं: भारत
  • “600-700 लोगों ने किया रेप”; पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग पर ब्रिटिश सांसद का बड़ा खुलासा
  • नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकें, भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों को मिलेगा नया आयाम
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In