• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बोनी कपूर

ऑपरेशन सिंदूर से कोविड तक, पीएम मोदी की तारीफ में बोले बोनी कपूर

May 25, 2026
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा सख्त, 15 किलोमीटर के दायरे में अवैध ढांचे हटाने के आदेश

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा सख्त, 15 किलोमीटर के दायरे में अवैध ढांचे हटाने के आदेश

May 27, 2026
“दुनिया को आज मोबाइल की नहीं, स्माइल की आवश्यकता है” — मुनि श्री संभव कुमार जी

“दुनिया को आज मोबाइल की नहीं, स्माइल की आवश्यकता है” — मुनि श्री संभव कुमार जी

May 27, 2026
दिल्ली में पीएम मोदी से मिले तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय, 12 साल बाद हुई मुलाकात

दिल्ली में पीएम मोदी से मिले तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय, 12 साल बाद हुई मुलाकात

May 27, 2026
उपकारी की अवज्ञा-अवहेलना से बचने का हो प्रयास : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण

उपकारी की अवज्ञा-अवहेलना से बचने का हो प्रयास : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण

May 27, 2026
केरल में ईडी कार्रवाई के बाद हिंसा, पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास के बाहर पथराव

केरल में ईडी कार्रवाई के बाद हिंसा, पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास के बाहर पथराव

May 27, 2026
राजा रणधीर सिंह नहीं रहे, भारतीय खेल जगत में शोक की लहर

राजा रणधीर सिंह नहीं रहे, भारतीय खेल जगत में शोक की लहर

May 27, 2026
ममता ने एक और गढ़ गंवाया; जहां चलता था भतीजे का सिक्का,वहां TMC के झंडे नहीं बचे

हार के बाद तृणमूल में घमासान, ममता बनर्जी पर बढ़ा राजनीतिक दबाव

May 27, 2026
भारत AI सुपरपावर बनने की राह पर: पीएम मोदी ने AI-इंडिया इम्पैक्ट समिट में रणनीति साझा की

भीषण गर्मी के बीच पीएम मोदी की अपील, पशु-पक्षियों के लिए रखें पानी

May 27, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

एसआईआर प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, चुनाव आयोग को बड़ी राहत

May 27, 2026
आसाराम

आसाराम को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, उम्रकैद बरकरार

May 27, 2026
केरल में ईडी का मेगा ऑपरेशन, पूर्व मुख्यमंत्री के आवास की तलाशी

केरल में ईडी का मेगा ऑपरेशन, पूर्व मुख्यमंत्री के आवास की तलाशी

May 27, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, लगातार बढ़ोतरी के बाद उपभोक्ताओं को राहत

May 27, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 27, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

ऑपरेशन सिंदूर से कोविड तक, पीएम मोदी की तारीफ में बोले बोनी कपूर

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 25, 2026
in मनोरंजन
Reading Time: 1 min read
A A
0
बोनी कपूर

डेस्क : फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें भारतीय होने पर गर्व है और वर्तमान समय में देश मजबूत तथा सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 महामारी से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विभिन्न संकटों तक देश का प्रभावी नेतृत्व किया है।

बोनी कपूर रविवार को नई दिल्ली में लेखक हरिंदर सिंह सिक्का की पुस्तक ‘द चाबीमास्टर’ के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “मुझे भारत और भारतीय होने पर गर्व है। मैं खुश हूं कि ऐसे समय में रह रहा हूं जब देश सुरक्षित है और उसकी सुरक्षा मजबूत हाथों में है। प्रधानमंत्री मोदी एक उपलब्धि हासिल करने वाले नेता हैं। उन्होंने कोविड, युद्ध जैसी परिस्थितियों, ऑपरेशन सिंदूर, पुलवामा, उरी और अन्य संकटों के दौरान देश का सफल नेतृत्व किया है। आज की परिस्थितियों को भी वे बेहतर ढंग से संभाल रहे हैं। पूरी दुनिया देश और मानवता के लिए उनके योगदान को पहचानती है।”

इस अवसर पर बोनी कपूर ने अपनी आगामी फिल्म ‘मॉम 2’ के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिल्म का निर्माण उनके और उनके साझेदार अक्षय पुरी द्वारा किया जा रहा है, जबकि निर्देशन गिरीश कोहली कर रहे हैं, जो ‘मॉम’ के पहले भाग के लेखक भी थे।

उन्होंने कहा कि फिल्म में बंगाली अभिनेता जीशु सेनगुप्ता और अभिनेत्री करिश्मा तन्ना अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के एक्शन दृश्यों का निर्देशन दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग के प्रसिद्ध एक्शन निर्देशक विजययन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि परियोजना में देश के विभिन्न हिस्सों से तकनीशियनों को शामिल किया गया है।

बोनी कपूर ने बताया कि ‘मॉम 2’ उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के निकट यमुना एक्सप्रेसवे पर विकसित हो रही नई अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी में शूट होने वाली पहली फिल्म है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म सिटी को विश्वस्तरीय मनोरंजन और मीडिया केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है।

उनके अनुसार, फिल्म सिटी में फिल्म, ओटीटी, टेलीविजन, वेब सीरीज और पॉडकास्ट निर्माण के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही यहां थीम पार्क, मनोरंजन केंद्र और मीडिया हब भी विकसित किए जाएंगे।

फिल्म सिटी के उद्घाटन समारोह में बोनी कपूर ने यह भी घोषणा की कि वर्तमान में यहां स्थापित सेटों पर ओटीटी परियोजनाओं की शूटिंग निशुल्क की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पहल अन्य निर्माताओं को आकर्षित करने और फिल्म सिटी को तेजी से पहचान दिलाने के उद्देश्य से की जा रही है।

बोनी कपूर ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें यह अवसर मिलने पर गर्व है और वे इस फिल्म सिटी को और अधिक भव्य तथा सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

गौरतलब है कि ‘मॉम’ वर्ष 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जबकि पाकिस्तानी अभिनेत्री सजल अली भी इसमें महत्वपूर्ण किरदार में नजर आई थीं।

Previous Post

मांग सुस्त, लागत बढ़ने से सीमेंट कंपनियों पर दबाव; जून में कीमतें बढ़ने की उम्मीद

Next Post

तीन बार रिजेक्ट हुआ था यह गीत, बाद में बना हिंदी सिनेमा का सदाबहार सुपरहिट

Next Post
तीन बार रिजेक्ट हुआ था यह गीत, बाद में बना हिंदी सिनेमा का सदाबहार सुपरहिट

तीन बार रिजेक्ट हुआ था यह गीत, बाद में बना हिंदी सिनेमा का सदाबहार सुपरहिट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा सख्त, 15 किलोमीटर के दायरे में अवैध ढांचे हटाने के आदेश
  • “दुनिया को आज मोबाइल की नहीं, स्माइल की आवश्यकता है” — मुनि श्री संभव कुमार जी
  • दिल्ली में पीएम मोदी से मिले तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय, 12 साल बाद हुई मुलाकात
  • उपकारी की अवज्ञा-अवहेलना से बचने का हो प्रयास : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण
  • केरल में ईडी कार्रवाई के बाद हिंसा, पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास के बाहर पथराव
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In