डेस्क:राजस्थान की सीआईडी (खुफिया) ने पंजाब के रहने वाले एक शख्स को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उस पर भारतीय सेना से संबंधित खूफिया जानकारी इकट्ठा करने और उसे एक पाकिस्तानी हैंडलर को सौंपने के आरोप में गिरफ्तार किया है। शख्स की पहचान प्रकाश सिंह उर्फ बादल के तौर पर हुई है। ये फिरोजपुर का रहने वाला है। पहले बादल को हिरासत में लिया गया और बाद में आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
महानिरीक्षक प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि सीआईडी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़ी संदिग्ध जासूसी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। तभी बादल उनके रडार पर आ गया। निगरानी के दौरान पता चला कि प्रकाश सिंह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान की आईएसआई के संपर्क में था। कुमार ने कहा, वह राजस्थान, पंजाब और गुजरात में सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी इकट्ठा कर रहा था और उसे एक पाकिस्तानी हैंडलर को भेज रहा था।
अधिकारियों ने बताया कि उसे 27 नवंबर को गंगानगर के सादुलवाली सैन्य अड्डे के पास देखा गया था। इसके बाद सीमा सुरक्षा बल की एक टीम ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद उसके मोबाइल नंबर की जांच से पता चला कि वह विदेशी और पाकिस्तानी व्हाट्सएप नंबरों के साथ सक्रिय रूप से संपर्क में था।
अधिकारी ने बताया कि बादल इस साल मई से ही आईएसआई के संपर्क में था और उसने सेना के वाहनों, सैन्य प्रतिष्ठानों, सीमावर्ती क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति, रेलवे लाइनों, पुलों और चल रही निर्माण परियोजनाओं के बारे में कथित तौर पर जानकारी साझा की थी।
पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए बना रहा था वाट्सऐप अकाउंट
सीआईडी को यह भी पता चला है कि बादल पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए कई भारतीय वाट्सऐप अकाउंट बनाने में शामिल था। अधिकारियों ने बताया कि उसने भारतीय मोबाइल नंबरों पर वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजे और उन्हें पाकिस्तान स्थित गुर्गों को जासूसी और अन्य राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के लिए व्हाट्सएप अकाउंट एक्टिव करने के लिए दिए। बादल को इन सभी चीजों के लिए पैसे मिलते थे।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
