पालघर! महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री डॉ. पीयूष प्रभा जी ठाणा 4 के सान्निध्य में ज्ञानशाला दिवस पर जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा पालघर द्वारा तेरापंथ भवन में ज्ञानशाला दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
साध्वी श्री डॉ. पीयूष प्रभा जी ने उपस्थित धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा ज्ञान प्राप्ति का महत्वपूर्ण स्थान है ज्ञानशाला। ज्ञानशाला संस्कारशाला है। ज्ञान प्राप्ति का विशेष उपक्रम है- ज्ञानशाला। ज्ञानशाला आचार्य तुलसी की महत्वपूर्ण देन है। ज्ञानशाला में बच्चों को संस्कार दिए जाते हैं। ज्ञानशाला संस्कारशाला व चारित्र निर्माण शाला है। जो विनयवान, सहिष्षु, जागरूक, स्वस्थ और परिश्रमशील होता है उसे ज्ञान प्राप्त होता है। ज्ञानशाला में पढ़ाने वाली शिक्षिकाऐ अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक रहकर समय प्रतिबद्धता, अनुशासित, शांत, अध्ययनशीलता के साथ कार्य करती हैं। तो बच्चों में अच्छे संस्कारों का बीजारोपण कर सकती है। आज के बच्चे कल के कर्णधार है।
बोईसर, सफाला और पालघर से समागत ज्ञानशाला और अभिभावकों का स्वागत सभाध्यक्ष चतुर जी तलेसरा ने किया।
कोलकाता से समागत डॉ. संगीता जी सेठिया ने एकाग्रता व स्मरण शक्ति विकास के सूत्र के प्रयोग बताएं। महाप्रज्ञ जोन की संयोजिका सीमा जी ओसवाल ने अपने विचार रखे। पालघर ज्ञानशाला ने भिक्षु भिक्षु मेरी आत्मा पुकारे पर डिजिटल डिटॉक्स नाटिका प्रस्तुत की, बोईसर ज्ञानशाला don’t use me व सफाला ज्ञानशाला ने अर्ह अर्ह की गीत की सुंदर प्रस्तुति दी। प्रायोजक के रूप में पुष्पाबाई हेमराज जी श्रीश्रीमाल परिवार का सम्मान सभा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानार्थी दिव्य तलेसरा व जेनिल परमार के साथ पालघर ज्ञानशाला की मुख्य प्रशिक्षिकाए संगम बदामिया व साध्वी श्री दीप्तियशा जी ने संयुक्त रूप से किया।
आभार ज्ञापन पालघर ज्ञानशाला प्रभारी राकेश जी श्रीश्रीमाल ने किया। पालघर सभा द्वारा सभी अनुदान दाताओ का सम्मान किया गया। महाप्रज्ञ जोन की सह संयोजिका सविता सिंघवी, सफाला मुख्य प्रशिशिका सीमा मांडोत, बोईसर मुख्य प्रशिशिका प्रफुल्ला चपलोत की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में साध्वी वृंद, सभा मंत्री दिनेश राठोड के साथ सभा, तेयुप, महिला मंडल, कन्या, किशोर मंडल, ज्ञानशाला परिवार व मुंबई ज्ञानशाला विभागीय सह संयोजीका संगीता जी बाफना का विशेष सहयोग रहा। प्रातःकाल की बेला में ज्ञानशाला रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बाद सभी ज्ञानार्थियो को गिफ्ट दिया गया। समाचार प्रदाता मीडिया प्रभारी योगेश राठोड़।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत




