मुरैना : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसा सामने आया है, जहां ट्रेन में आग लगने की अफवाह के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घबराए यात्री चलती ट्रेन से कूद पड़े और इसी दौरान वे दूसरी पटरी पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए।
जानकारी के अनुसार, यह घटना हेतमपुर स्टेशन के पास उस समय हुई जब उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे कुछ यात्रियों के बीच अचानक आग लगने की अफवाह फैल गई। अफवाह के बाद कई यात्री घबराकर ट्रेन से नीचे कूद गए। उसी समय दूसरी पटरी पर आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से कई यात्रियों के घायल होने और कुछ की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना के बाद रेलवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फिलहाल हादसे में मृतकों और घायलों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है और अफवाह फैलने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत