चंडीगढ़:पंजाब में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी पक्के किए जाएंगे। इसके लिए CM भगवंत मान की सरकार ने कमेटी बनाई है। जो इन कर्मचारियों की गिनती करेगी। इसकी अगुवाई खजाना विभाग के डायरेक्टर मुहम्मद तैयब करेंगे। कमेटी में डिप्टी सेक्रेटरी अनिल गुप्ता, अंडर सेक्रेटरी स्वर्णजीत कौर को मेंबर और सोना मनदीप जसवंत सिंह को मेंबर सेक्रेटरी लगाया गया है। मान सरकार पंजाब में 35 हजार कर्मचारियों को पक्का करने का वादा कर चुकी है।
आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार के दौरान कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था। सरकार बनी तो CM भगवंत मान ने इसका ऐलान किया। हालांकि एक महीने की सरकार में अभी इस पर कोई फैसला नहीं हुआ। इसकी जगह सरकार ने कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे कर्मचारियों का सेवाकाल एक साल बढ़ा दिया है।
पिछली कांग्रेस सरकार के CM चरणजीत चन्नी ने भी 36 हजार कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था। इसके पोस्टर भी लगाए गए। हालांकि यह फाइल गवर्नर ऑफिस में अटक गई। गवर्नर ऑफिस से कुछ ऑब्जेक्शन लगे लेकिन चन्नी सरकार उन्हें दूर नहीं कर सकी।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
