चंडीगढ़: पंजाब में खेती विकास बैंकों का कर्ज न चुका पाने वाले 2000 से ज्यादा डिफाल्टर किसानों ने गिरफ्तारी के वारंट जारी कर दिए हैं, जिससे पूरे पंजाब में बवाल मच गया है। विपक्ष ने इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरा है। वहीं, भारतीय किसान यूनियन डकौंदा ने संघर्ष करने की चेतावनी दी है।
माहौल बिगड़ता देखकर वित्तमंत्री हरपाल चीमा जिनके पास सहकारिता विभाग भी है, ने मोर्चा संभाला और इन आदेशों को वापस लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि ये आदेश कांग्रेस के कार्यकाल में जारी किए गए थे उन्हें लागू अब किया जा रहा है। मैंने विभाग से इन आदेशों पर रोक लगाने को कहा है। उन्होंने कहा कि कर्ज के कारण न तो किसानों की गिरफ्तारी होगी और न ही उनकी जमीन को नीलाम किया जाएगा।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
