• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पंजाब में फ्री बिजली के लिए हुई थी दिल्ली में मीटिंग, अब अफसरों संग स्कूल देखेंगे भगवंत मान

पंजाब में फ्री बिजली के लिए हुई थी दिल्ली में मीटिंग, अब अफसरों संग स्कूल देखेंगे भगवंत मान

April 15, 2022
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत; राहुल-खड़गे ने जताया दुख

July 12, 2026
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

मायावती का सियासी वार, बोलीं- दलितों को गुमराह करने की हो रही साजिश

July 12, 2026
कभी टीवी और फिल्मों पर छाए रहे आलोक नाथ, विवाद के बाद बदली जिंदगी

कभी टीवी और फिल्मों पर छाए रहे आलोक नाथ, विवाद के बाद बदली जिंदगी

July 12, 2026
कई बड़े अभिनेताओं ने छोड़ा मौका, ‘जंजीर’ ने बदल दी अमिताभ बच्चन की किस्मत

कई बड़े अभिनेताओं ने छोड़ा मौका, ‘जंजीर’ ने बदल दी अमिताभ बच्चन की किस्मत

July 12, 2026
वर्ष 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता होगी दोगुनी : अश्विनी वैष्णव

भारत बनेगा AI हब, बढ़ाई जाएगी देश की कंप्यूटिंग क्षमता: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

July 12, 2026
भारतीय बाजार में फॉक्सवैगन की बिक्री का आधार बने टाइगुन और विर्टस

फॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई की बिक्री रही शून्य, जून में एक भी ग्राहक नहीं मिला

July 12, 2026
म्यूचुअल फंड उद्योग को झटका, इक्विटी निवेश एक साल के निचले स्तर पर

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए बड़ी राहत: सेबी ने इंट्राडे उधारी को दी मंजूरी

July 12, 2026
नदरू चिप्स की आसान रेसिपी, मिनटों में बनाएं हेल्दी और टेस्टी स्नैक

नदरू चिप्स की आसान रेसिपी, मिनटों में बनाएं हेल्दी और टेस्टी स्नैक

July 12, 2026
त्रयोदशी का रहस्य और प्रदोष व्रत की दोहरी शक्ति

प्रदोष व्रत: जब संध्या की बेला में शिव कृपा का द्वार खुलता है

July 12, 2026
आज का राशिफल : 12 जुलाई 2026

आज का राशिफल : 12 जुलाई 2026

July 12, 2026
महाकुंभ फेम मोनालिसा की सुरक्षा हटी, हाईकोर्ट ने रद्द किया अंतरिम आदेश

महाकुंभ फेम मोनालिसा की सुरक्षा हटी, हाईकोर्ट ने रद्द किया अंतरिम आदेश

July 11, 2026
पंजाब की सियासत गरमाई, कांग्रेस में मतभेदों के बीच भूपेश बघेल का बड़ा बयान

पंजाब की सियासत गरमाई, कांग्रेस में मतभेदों के बीच भूपेश बघेल का बड़ा बयान

July 11, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 12, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर पंजाब

पंजाब में फ्री बिजली के लिए हुई थी दिल्ली में मीटिंग, अब अफसरों संग स्कूल देखेंगे भगवंत मान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 15, 2022
in पंजाब
Reading Time: 1 min read
A A
0
पंजाब में फ्री बिजली के लिए हुई थी दिल्ली में मीटिंग, अब अफसरों संग स्कूल देखेंगे भगवंत मान

File Photo

नई दिल्ली:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अधिकारियों के साथ सोमवार को दिल्ली के सरकारी स्कूलों का दौरा करने आ रहे हैं। इसकी जानकारी खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दी है। भगवंत मान का यह दौरा तब हो रहा है जब हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पंजाब के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई। आप की तरफ से इसे ट्रेनिंग और बिजली से जुड़ा कार्यक्रम बताया गया। इसी कड़ी में अब भगवंत मान दिल्ली के स्कूलों का दौरा करेंगे।

दरअसल, दिल्ली में भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की आप सरकार दिल्ली के सरकारी स्कूलों में आप के सत्ता में आने के बाद से हुए बदलाव को दोहराना चाहती है। स्कूलों में सुधार के लिए दिल्ली सरकार के कार्यों के बारे में केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने देश के सभी छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया है।

इसके अलावा केजरीवाल ने अमेरिका की तत्कालीन प्रथम महिला द्वारा दिल्ली सरकार के स्कूल की यात्रा का भी उल्लेख किया। केजरीवाल ने कहा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप भारत की यात्रा के दौरान दिल्ली सरकार के स्कूल देखने आई थीं। यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि अभी हाल में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी दिल्ली सरकार के स्कूल देखने आए थे।

बता दें कि दिल्ली सरकार ने आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में त्यागराज स्टेडियम में एक राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जहां केजरीवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम में जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना के तहत प्रशिक्षित छात्रों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा आंबेडकर के जीवन पर एक एनिमेटेड फिल्म ‘जय भीम’ के ट्रेलर का भी शुभारंभ हुआ।

मालूम हो कि हाल ही में अरविंद केजरीवाल की ओर से दिल्ली में पंजाब के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई। इसको लेकर विपक्ष ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर ‘रिमोट कंट्रोल’ से चलने का आरोप लगाया। इस पर मान ने पलटवार करते हुए कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो ट्रेनिंग के लिए मैं अपने अधिकारियों को गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और यहां तक ​​कि इजरायल भी भेजूंगा। किसी को इस पर आपत्ति क्यों होनी चाहिए।

Previous Post

टाटा समूह की कंपनी की नई डील, 4,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी US फर्म

Next Post

राजस्थान में 4 दिन में 7 बच्चों की मौत, रहस्यमयी बीमारी के खौफ से इलाके में सनसनी

Next Post
राजस्थान में 4 दिन में 7 बच्चों की मौत, रहस्यमयी बीमारी के खौफ से इलाके में सनसनी

राजस्थान में 4 दिन में 7 बच्चों की मौत, रहस्यमयी बीमारी के खौफ से इलाके में सनसनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत; राहुल-खड़गे ने जताया दुख
  • मायावती का सियासी वार, बोलीं- दलितों को गुमराह करने की हो रही साजिश
  • कभी टीवी और फिल्मों पर छाए रहे आलोक नाथ, विवाद के बाद बदली जिंदगी
  • कई बड़े अभिनेताओं ने छोड़ा मौका, ‘जंजीर’ ने बदल दी अमिताभ बच्चन की किस्मत
  • भारत बनेगा AI हब, बढ़ाई जाएगी देश की कंप्यूटिंग क्षमता: केंद्रीय मंत्री वैष्णव
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In