• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पीएम मोदी से हुई मुलाकात, अब टीम इंडिया मुंबई के लिए रवाना

पीएम मोदी से हुई मुलाकात, अब टीम इंडिया मुंबई के लिए रवाना

July 4, 2024
मानव जीवन रूपी मूल पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

मानव जीवन रूपी मूल पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

April 17, 2026
उत्तम, मध्यम और अधम स्वभाव का भेद समझाया मुनि श्री ने प्रवचन में

उत्तम, मध्यम और अधम स्वभाव का भेद समझाया मुनि श्री ने प्रवचन में

April 17, 2026
लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके

भारत ने देख लिया, INDIA ने रोक दिया: महिला आरक्षण बिल पर बोले राहुल गांधी

April 17, 2026
बजट सत्र 2026 से पहले संसद में सर्वदलीय रणनीति बैठक

महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में अटका, नहीं मिला दो-तिहाई बहुमत

April 17, 2026
लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके

लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके

April 17, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर सांसदों से की अपील, कहा—देश की आधी आबादी को मिलेगा हक

प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर सांसदों से की अपील, कहा—देश की आधी आबादी को मिलेगा हक

April 17, 2026
माँ स्वस्थ, बच्चा सुरक्षित: पोस्टपार्टम देखभाल की अहमियत

ममता पर मातम: मां ने 4 साल की बेटी की जान ली, खुद भी मौत की कोशिश

April 17, 2026
भाजपा का ‘वोटर जोड़ो’ अभियान: युवाओं और प्रवासियों पर फोकस

मतदान से पहले ही बढ़त: गुजरात में भाजपा का दबदबा, 700 से अधिक उम्मीदवार निर्विरोध

April 17, 2026
कांग्रेस ने स्पष्ट किया: अय्यर केरल के मुद्दों पर बोलते हैं व्यक्तिगत रूप से

पवन खेड़ा को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने असम जाने को कहा

April 17, 2026
प्रकाश राज

प्रकाश राज के खिलाफ रामायण पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आपराधिक मामला दर्ज

April 17, 2026
राज्यसभा में फिर भरोसा: हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार उपसभापति निर्वाचित

राज्यसभा में फिर भरोसा: हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार उपसभापति निर्वाचित

April 17, 2026
पीओके को लेकर बड़ा दावा, बूरा नरसैया गौड़ बोले—सपना साकार होगा

पीओके को लेकर बड़ा दावा, बूरा नरसैया गौड़ बोले—सपना साकार होगा

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

पीएम मोदी से हुई मुलाकात, अब टीम इंडिया मुंबई के लिए रवाना

तब टूटे दिलों को संभाला था अब जीते दिलों का सम्मान किया...

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 4, 2024
in खेल, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
पीएम मोदी से हुई मुलाकात, अब टीम इंडिया मुंबई के लिए रवाना

नई दिल्ली: टीम इंडिया धड़ाधड़ मैच जीत की वनडे वर्ल्ड कप 2023 के खिताबी मुकाबले में पहुंची थी। पीएम मोदी भी अपने नाम पर बने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल देखने पहुंचे। उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के पीएम भी थे, लेकिन उस दिन भारत हार गया था। मैच के बाद पीएम मोदी टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम पहुंचे और प्लेयर्स, कोचिंग स्टाफ को सांत्वना दी। उन्हें संभाला और अब जब टीम इंडिया चैंपियन बनी है तो स्वदेश पहुंचते ही पीएम मोदी ने विश्व विजेताओं का स्वागत किया।

विश्व विजेताओं के बीच पीएम, हल्के मूड में हुईं बातें
इस बार माहौल अलग था। खिलाड़ियों के बीच बैठे पीएम मोदी सभी से हल्के मूड में बात करें करते दिख रहे हैं। टी20 विश्व कप जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम आज विशेष विमान से स्वदेश लौट आई। लगातार बूंदाबादी के बीच हवाई अड्डे पर प्रशंसकों ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था भी रही जिससे प्रंशसक खिलाड़ियों के करीब नहीं पहुंच सके। खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे सैकड़ों प्रशंसक मौसम की परवाह किए बिना विभिन्न नारे लिखे बैनर और राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे थे। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई दी।

पिछले शनिवार को टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। वर्ष 2011 में जीते पिछले विश्व कप का जिक्र करते हुए एक प्रशंसक ने कहा, ‘हम पिछले 13 साल से इस पल का इंतजार कर रहे थे। टीम ने विश्व कप जीतकर हमें गौरवांवित किया है।’ उन्होंने दावा किया कि वह सुबह करीब साढ़े चार बजे से हवाई अड्डे पर मौजूद हैं। एअर इंडिया का विशेष विमान एआईसी24डब्ल्यूसी ‘एयर इंडिया चैम्पियंस 24 विश्व कप’ बुधवार को भारतीय समयानुसार सुबह चार बजकर 50 मिनट पर बारबाडोस से रवाना हुआ और 16 घंटे बिना रुके यात्रा करने के बाद सुबह छह बजे (भारतीय समयानुसार) दिल्ली पहुंचा।

https://twitter.com/NBT_Sports/status/1808769638970634486?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1808769638970634486%7Ctwgr%5E8060a585ac7bdec2022d912d2c420bb9de1d2710%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fsports%2Fcricket%2Ft20worldcup%2Fnews%2Fpm-modi-once-console-players-after-2023-world-cup-final-lost-now-celebrate-with-world-champion-indian-team-rohit-sharma%2Farticleshow%2F111477540.cms

बारबाडोस में तूफान ‘बेरिल’ के कारण विमानों की आवाजाही पूरी तरह बंद होने के कारण भारतीय क्रिकेट टीम खिताब जीतने के तुरंत बाद स्वदेश नहीं लौट सकी। इस दौरान पूरी टीम अपने होटल में रुकी रही। भारतीय टीम, सहयोगी स्टाफ, खिलाड़ियों के परिवार और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के कुछ अधिकारियों के अलावा टूर्नामेंट कवर करने गए भारतीय मीडिया के कुछ सदस्य भी विमान में सवार थे। हवाई अड्डे पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी लेकिन इससे प्रशंसकों का उत्साह कम नहीं हुआ।

उत्साह से लबरेज प्रशंसक स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा और निवर्तमान मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के पोस्टर लेकर नारे लगा रहे थे। खिलाड़ियों को होटल ले जाने के लिए टी थ्री टर्मिनल के बाहर दो बसें खड़ी थी। होटल से वे सुबह नौ बजे के आसपास प्रधानमंत्री के आवास पर स्वागत समारोह के लिए जाएंगे। आव्रजन औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दल के सदस्य एक-एक करके या दो-दो करके बाहर निकले। थके हुए लेकिन उत्साहित खिलाड़ियों ने प्रतीक्षा कर रहे प्रशंसकों का हाथ हिलाकर और गर्मजोशी से मुस्कुराते हुए अभिवादन किया। फाइनल में डेविड मिलर का शानदार कैच पकड़कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सूर्यकुमार यादव नारों का जवाब देने में सबसे अधिक उत्साहित थे।

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने प्रशंकों को सलाम किया जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने उनकी ओर ‘फ्लाइंग किस’ दिए। रोहित और फाइनल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी विराट कोहली वीआईपी निकास से बाहर आने वाले अंतिम लोगों में शामिल रहे। इन दोनों ने खिताब जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा की। रोहित ने विश्व कप ट्रॉफी पकड़ी हुई थी और बस में चढ़ने से पहले उन्होंने प्रशंसकों को इसकी झलक दिखाने के लिए इसे ऊपर उठाया। कोहली ने भी प्रशंसकों की ओर ‘थम्ब्स अप’ किया।

कुछ प्रशंसकों ने दावा किया कि अपने नायकों को व्यक्तिगत रूप से देखने के उत्साह में वे कल रात से हवाई अड्डे के बाहर इंतजार कर रहे थे। प्रशंसकों के एक समूह ने कहा, ‘हम कल रात से यहां हैं। पिछले साल एकदिवसीय विश्व कप हारने के बाद यह विश्व कप जीतना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण था।’ भारत ने अपना दूसरा टी20 विश्व कप जीता और आईसीसी ट्रॉफी का 11 साल का इंतजार खत्म किया। भारत ने पिछला आईसीसी खिताब 2013 में जीता था जब उसने महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी।

भारत ने इसके पहले विश्व कप खिताब 1983 (एकदिवसीय), 2007 (टी20) और 2011 (एकदिवसीय) में जीते थे। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद खिलाड़ी खुली बस में विजय परेड में हिस्सा लेने के लिए मुंबई जाएंगे जिसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में सम्मान समारोह होगा। बीसीसीआई सचिव जय शाह और रोहित ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रशंसकों से बड़ी संख्या में आकर टीम के प्रति समर्थन दिखाने का आग्रह किया था। 37 वर्षीय रोहित के लिए यह खास पल होगा जो मुंबई के ही रहने वाले हैं और शहर में प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। सत्रह साल पहले भी मुंबई में इसी तरह का रोड शो किया गया था जब धोनी की टीम ने दक्षिण अफ्रीका में 2007 में पहले विश्व टी20 के फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराया था।

Tags: टीम इंडियापीएम नरेंद्र मोदी
Previous Post

.. तो हम सब तबाह हो जाएंगे, इसरो चीफ सोमनाथ ने धरती वासियों को दी बड़ी चेतावनी

Next Post

दस साल की मासूम को अगवा कर 10 लोगों ने किया रेप, प्रेग्नेंट कर छोड़ा

Next Post
17 साल की नाबालिग लड़की से महीने तक रेप

दस साल की मासूम को अगवा कर 10 लोगों ने किया रेप, प्रेग्नेंट कर छोड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मानव जीवन रूपी मूल पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
  • उत्तम, मध्यम और अधम स्वभाव का भेद समझाया मुनि श्री ने प्रवचन में
  • भारत ने देख लिया, INDIA ने रोक दिया: महिला आरक्षण बिल पर बोले राहुल गांधी
  • महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में अटका, नहीं मिला दो-तिहाई बहुमत
  • लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In