• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
‘ना बिचौलिया, ना लाभार्थी, करोड़ों किसानों को मिल रही किसान सम्मान निधि’, सहकारिता सम्मेलन में बोले पीएम मोदी

‘ना बिचौलिया, ना लाभार्थी, करोड़ों किसानों को मिल रही किसान सम्मान निधि’, सहकारिता सम्मेलन में बोले पीएम मोदी

July 1, 2023
बचपन को संस्कार देने वाली छाया: दादा-दादी का महत्व

बचपन को संस्कार देने वाली छाया: दादा-दादी का महत्व

May 17, 2026
कम बजट में ज्योतिषीय लाभ: महंगे रत्नों के सस्ते विकल्प

कम बजट में ज्योतिषीय लाभ: महंगे रत्नों के सस्ते विकल्प

May 17, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 17 मई 2026

May 17, 2026
“स्वयं ही अपना सच्चा मित्र” – मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक उद्बोधन

“स्वयं ही अपना सच्चा मित्र” – मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक उद्बोधन

May 16, 2026
4 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, दरिंदा पड़ोसी गिरफ्तार

आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर महिला व नाबालिग के शोषण का आरोप

May 16, 2026
भारत के चार बड़े लक्ष्य, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान; कहा-हम बड़ा सपना देख रहे

भारत के चार बड़े लक्ष्य, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान; कहा-हम बड़ा सपना देख रहे

May 16, 2026
परिणामदर्शी बनने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

परिणामदर्शी बनने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

May 16, 2026
पाकिस्तान भूगोल में रहेगा या इतिहास में… सेना प्रमुख की पड़ोसी देश को चेतावनी

पाकिस्तान भूगोल में रहेगा या इतिहास में… सेना प्रमुख की पड़ोसी देश को चेतावनी

May 16, 2026
निर्माण नगर में अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस पर धर्मसभा आयोजित

निर्माण नगर में अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस पर धर्मसभा आयोजित

May 16, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

पॉक्सो केस में मंत्री पुत्र को झटका, हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत

May 16, 2026
रॉबर्ट वाड्रा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत, अदालत से मिली जमानत

रॉबर्ट वाड्रा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत, अदालत से मिली जमानत

May 16, 2026
ट्रंप

ISIS का बड़ा आतंकी अबू बिलाल अल-मिनुकी ढेर, ट्रंप बोले- बेहद जटिल था मिशन

May 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, May 17, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

‘ना बिचौलिया, ना लाभार्थी, करोड़ों किसानों को मिल रही किसान सम्मान निधि’, सहकारिता सम्मेलन में बोले पीएम मोदी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 1, 2023
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
‘ना बिचौलिया, ना लाभार्थी, करोड़ों किसानों को मिल रही किसान सम्मान निधि’, सहकारिता सम्मेलन में बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली:दिल्ली में शनिवार को 17वीं भारतीय सहकारी महासम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने आयोजन में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए  बधाई दी है।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गन्ना किसानों के लिए भी उचित और लाभकारी मूल्य अब रिकॉर्ड 315 रुपये क्विंटल कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा- आप सभी को 17वें भारतीय सहकारी महा सम्मेलन की बहुत-बहुत बधाई। मैं इस सम्मेलन में आपका स्वागत और अभिनंदन करता हूं। आज हमारा देश विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य पर काम कर रहा है और मैंने लाल किले से कहा है कि हमारे हर लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सबका प्रयास आवश्यक है।

पीएम ने आगे कहा- जब विकसित भारत के लिए बड़े लक्ष्यों की बात आई, तो हमनें सहकारिता को एक बड़ी ताकत देने का फैसला किया। हमने पहली बार सहकारिता के लिए अलग मंत्रालय बनाया, अलग बजट का प्रावधान किया।

सालों से लंबित थे सहकारिया के कई मुद्दे: पीएम मोदी

सहकारिता क्षेत्र से जुड़े जो मुद्दे वर्षों से लंबित थे, उन्हें तेज गति से सुलझाया जा रहा है। हमारी सरकार ने सहकारी बैंकों को भी मजबूती दी है, लेकिन पिछले 9 वर्षों में ये स्थिति बिल्कुल बदल गई है। आज करोड़ों छोटे किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि मिल रही है। कोई बिचौलिया नहीं, कोई फर्जी लाभार्थी नहीं।

2014 से पहले नहीं मिलती थी मदद: प्रधानमंत्री

2014 से पहले अक्सर किसान कहते थे कि उन्हें सरकार की मदद बहुत कम मिलती है और जो थोड़ी बहुत मिलती भी थी, वो बिचौलियों के खातों में चली जाती थी। सरकारी योजनाओं के लाभ से देश के छोटे और मध्यम किसान वंचित ही रहते थे।

बीते 4 वर्षों में इस योजना के अंतर्गत 2.5 लाख करोड़ रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजे गए हैं। ये रकम कितनी बड़ी है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि 2014 से पहले के 5 वर्षों का कुल कृषि बजट ही मिलाकर 90 हजार करोड़ रुपये से कम था।

दुनिया में निरंतर महंगी होती खादों और केमिकल का बोझ किसानों पर न पड़े, इसकी भी गारंटी केंद्र की भाजपा सरकार ने आपको दी है। आखिरकार गारंटी क्या होती है, किसान के जीवन को बदलने के लिए कितना महा भगीरथ प्रयास जरूरी है। कुल मिलाकर अगर देखें तो सिर्फ फर्टिलाइजर सब्सिडी पर भाजपा सरकार ने 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं।

किसानों को उनकी फसल की उचित कीमत मिले इसे लेकर हमारी सरकार शुरू आए बहुत गंभीर रही है। पिछले 9 साल में MSP को बढ़ाकर, MSP पर खरीद कर 15 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा किसानों को दिए गए हैं।

यह है मोदी की गारंटी

हिसाब लगाएं तो आज हर वर्ष केंद्र सरकार साढ़े 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक खेती और किसानों पर खर्च कर रही है। इसका मतलब है कि प्रतिवर्ष हर किसान तक सरकार औसतन 50 हजार रुपये किसी न किसी रूप में पहुंचा रही है। यानि भाजपा सरकार में किसानों को अलग अलग तरह से हर साल 50 हजार रुपये मिलने की गारंटी है। ये मोदी की गारंटी है।

अमृतकाल में बढ़ा गांव का सामर्थ्य: मोदी

अमृतकाल में देश के गांव, देश के किसान के सामर्थ्य को बढ़ाने के लिए अब देश के कॉपरेटिव सेक्टर की भूमिका बहुत बड़ी होने वाली है। सरकार और सहकार मिलकर विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को डबल मजबूती देंगे।

115 साल पुराना है सहकारिता आंदोलन गृह मंत्री

वहीं, पीएम से पहले इस महासम्मेलन को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सहकारिता आंदोलन हमारे देश में लगभग 115 वर्ष पुराना है। आजादी के बाद से सहकारिता क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांग थी कि सहकारिता मंत्रालय को अलग बनाया जाए।

प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन से एक स्वतंत्र मंत्री और सचिव सहित स्वायत्त मंत्रालय बनने से सहकारिता मंत्रालय  सहकारी के क्षेत्र में ढ़ेर सारे परिवर्तन संभव हुए हैं। यह आगे भी परिवर्तन होते रहेंगे। मैं सहकारिता के साथियों से कहना चाहता हूं कि इस आंदोलन ने देश को अब तक बहुत कुछ दिया है।

इस सदी में हमनें ढ़ेर सारी उपलब्धियां प्राप्त की है। ऋण वितरण की अर्थव्यवस्था में लगभग 29% हिस्सा सहकारी आंदोलन का है। उर्वरक वितरण में 35%, उर्वरक उत्पादन में 25%, चीनी उत्पादन में 35% से अधिक, दूध की खरीद, बिक्री और उत्पादन में सहकारिता का हिस्सा 15% को छू रहा है।

मोदी जी के नेतृत्व में सहकारिता के क्षेत्र में कईं सारे initiative हमनें लिए हैं। सबसे पहले संवैधानिक ढांचे के भीतर राज्य और केंद्र के अधिकारों में खलल डाले बगैर सहकारिता कानून में एक समानता लाने का प्रयास नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया है। हमनें शुगर मिलों के वर्षों से लंबित 15 हजार करोड़ के tax dispute और भविष्य में इस तरह के dispute जेनरेट न हो इस तरह की व्यवस्था की है।

Previous Post

गुजरात हाईकोर्ट से तीस्ता सीतलवाड़ को झटका, खारिज की नियमित जमानत याचिका; तुरंत सरेंडर का आदेश

Next Post

जून में GST कलेक्शन 1.61 लाख करोड़ रुपये का पार, 2022 की तुलना में 12% का इजाफा

Next Post
महंगाई के चलते टल सकता है जीएसटी दरों का विलय

जून में GST कलेक्शन 1.61 लाख करोड़ रुपये का पार, 2022 की तुलना में 12% का इजाफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बचपन को संस्कार देने वाली छाया: दादा-दादी का महत्व
  • कम बजट में ज्योतिषीय लाभ: महंगे रत्नों के सस्ते विकल्प
  • आज का राशिफल – 17 मई 2026
  • “स्वयं ही अपना सच्चा मित्र” – मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक उद्बोधन
  • आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर महिला व नाबालिग के शोषण का आरोप
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In