मुंबई : मार्च 2026 की सबसे प्रतीक्षित फिल्म धुरंधर 2 का ट्रेलर अब बस कुछ ही दिन दूर है। बॉलीवुड के स्टार रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर खुद पोस्ट शेयर कर अनाउंसमेंट किया कि ट्रेलर 7 मार्च, सुबह 11:01 बजे रिलीज होगा। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 मार्च 2026 को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
ट्रेलर और एडवांस बुकिंग
रणवीर ने पोस्ट में लिखा, “हो जाइए तैयार, ट्रेलर 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे लॉन्च होगा। धुरंधर 2 19 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।”
वेंकी बॉक्स ऑफिस के ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, फिल्म के 472 स्थानों पर अब तक 14,399 टिकट्स और 744 शो बिक चुके हैं। एडवांस बुकिंग से फिल्म ने पहले ही दिन 330 हजार डॉलर की कमाई कर ली है। वहीं, अगर तुलना करें धुरंधर 1 से, तो पार्ट 1 ने अमेरिका में ओपनिंग डे पर 317 हजार डॉलर कमाए थे। इसका मतलब है कि रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ ने अपने पूर्ववर्ती को पीछे छोड़ दिया है।
‘टॉक्सिक’ की रिलीज पोस्टपोन, ‘धुरंधर 2’ को मिला सोलो मौका
साउथ सुपरस्टार यश ने अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से पोस्टपोन कर दी। दोनों फिल्में पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थीं। अब ‘धुरंधर 2’ को सोलो रिलीज का फायदा मिला है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई की संभावना और बढ़ गई है।
फिल्म कितने मिनट की होगी?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ की लंबाई 3 घंटे 55 मिनट है। यानी दर्शकों को करीब चार घंटे तक स्क्रीन पर रणवीर और बाकी कलाकारों का धमाका देखने को मिलेगा।
फिल्म के फैन्स अब बेसब्री से ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं, और एडवांस बुकिंग की यह उत्सुकता बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की हिट होने की उम्मीदें और मजबूत कर रही है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

