• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
रेवन्ना स्कैंडल: BJP नेता बोले- मिली थी 2976 वीडियो वाली पेन ड्राइव

रेवन्ना स्कैंडल: BJP नेता बोले- मिली थी 2976 वीडियो वाली पेन ड्राइव

April 29, 2024
उद्धव का पलटवार: जिनके लिए प्रचार किया, वही शिवसेना मिटाने पर उतरे

उद्धव ठाकरे का भाजपा पर तीखा वार, ‘बाबर जनता पार्टी’ कहकर साधा निशाना

June 29, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में मानसून का असर, कई राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

June 29, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

कराची हमले पर पाकिस्तान के आरोपों को भारत ने किया खारिज

June 29, 2026
होर्मुज संकट में भारत की ऊर्जा परीक्षा और विजय की कहानी

होर्मुज संकट में भारत की ऊर्जा परीक्षा और विजय की कहानी

June 29, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

1 जुलाई से एलपीजी उपभोक्ताओं को लेकर चिंता बढ़ी, सरकार ने दी स्पष्टता

June 29, 2026
AI

भारत के आईटी उद्योग पर दबाव: एआई और भू-राजनीति से बढ़ी अनिश्चितता

June 29, 2026
पीएम सूर्य घर योजना: 30 लाख घरों तक सौर ऊर्जा की रोशनी

2030 तक भारत की 90% नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएँ जलवायु जोखिम में: रिपोर्ट

June 29, 2026
भारतीय बाजार में आने वाली 5 उन्नत हाइब्रिड एसयूवी, अगले कुछ महीनों में लॉन्च की संभावना

भारतीय बाजार में आने वाली 5 उन्नत हाइब्रिड एसयूवी, अगले कुछ महीनों में लॉन्च की संभावना

June 29, 2026
सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत

‘शोले’ को फिल्मफेयर में झटका, 1976 में मिला सिर्फ एक अवॉर्ड

June 29, 2026
बिंदु ने ‘जोशीला’ शूटिंग रोकी, बिना सूचना बिकिनी सीन पर जताई आपत्ति

बिंदु ने ‘जोशीला’ शूटिंग रोकी, बिना सूचना बिकिनी सीन पर जताई आपत्ति

June 29, 2026
प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल पराठा: स्वाद और सेहत का संगम

प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल पराठा: स्वाद और सेहत का संगम

June 29, 2026
सीढ़ियों के नीचे इन्वर्टर या बिजली का मीटर? जानिए वास्तु क्या कहता है

सीढ़ियों के नीचे इन्वर्टर या बिजली का मीटर? जानिए वास्तु क्या कहता है

June 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 29, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

रेवन्ना स्कैंडल: BJP नेता बोले- मिली थी 2976 वीडियो वाली पेन ड्राइव

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 29, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
रेवन्ना स्कैंडल: BJP नेता बोले- मिली थी 2976 वीडियो वाली पेन ड्राइव

बेंगलुरु।   कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में एक ओर नया खुलासा हुआ है। खबर है कि भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने दावा किया है कि उन्हें अश्लील वीडियोज से भरी एक पेन ड्राइव पहले मिली थी, जिसके बारे में प्रदेश अध्यक्ष को सूचित कर दिया गया था। खास बात है कि इस विवाद में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और सांसद प्रज्वल रेवन्ना का नाम सामने आ रहा है।

खबर है कि साल 2023 में होलनरसीपुरा से भाजपा उम्मीदवार रहे देवराज गौड़ा ने प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र को पत्र लिखा था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने लिखा था, ‘जेडीएस के एनडीए उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना समेत एचडी देवगौड़ा परिवार के कई नेताओं के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं।’

देवराज का कहना था कि पेनड्राइव में कुल 2976 वीडियो हैं और इनमें नजर आ रहीं कुछ महिलाएं सरकारी अधिकारी हैं। कहा गया कि इन वीडियोज ‘का तब इस्तेमाल ऐसी यौन गतिविधियों को जारी रखने के लिए ब्लैकमेल करने के लिए किया जाता था।’ रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा नेता ने दावा किया है कि एक और पेनड्राइव में ऐसे वीडियोज और फोटोज थे, जो कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के पास पहुंचे थे।

रिपोर्ट के अनुसार, देवराज गौड़ा ने पत्र में लिखा था, ‘अगर हम जेडीएस के साथ जाते हैं और अगर हम हासन से लोकसभा चुनाव के लिए जेडीएस उम्मीदवार को नॉमिनेट करते हैं, इन वीडियोज का इस्तेमाल ब्रह्मास्त्र की तरह हो सकता है और हमारी पार्टी पर बलात्कारियों के परिवार के साथ जुड़े का धब्बा लग सकता है। राष्ट्रीय स्तर पर यह हमारी पार्टी की छवि के लिए बड़ा झटका होगा।’

रेवन्ना को हटाने की मांग
रविवार को ही जेडीएस विधायक शरणगौड़ा कंकुर ने एचडी देवगौड़ा को पत्र लिखकर रेवन्ना को पार्टी से बाहर करने की मांग की थी। उन्होंने लिखा था, ‘बीते कुछ दिनों में पूरे राज्य में यौन गतिविधियों वाले वीडियो सर्कुलेट हो रहे हैं, जिसकी वजह से पार्टी को बहुत शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है।’

उन्होंने लिखा, ‘ऐसा लगता है कि यह प्रज्वल रेवन्ना है, क्योंकि वह वीडियो के कुछ हिस्सों में नजर आया है। ऐसा लगता है कि वह अपराधी है। इसलिए मैं आपसे उसे तत्काल पार्टी से बाहर करने का अनुरोध करता हूं।’

क्या था मामला
हाल ही में 47 वर्षीय एक महिला ने प्रज्वल और उसके पिता एचडी रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। महिला रेवन्ना के घर पर काम करती थी। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया था।

शिकायत के अनुसार, ‘काम शुरू करने के 4 महीने बाद रेवन्ना मुझे अपने कमरे में बुलाता था। घर में 6 महिला कर्मचारी थीं और सभी ने कहा था कि जब प्रज्वल रेवन्ना घर आता था तो वे डर जाती थीं। घर के पुरुष कर्मचारियों ने भी महिला कर्मचारियों को सतर्क रहने के लिए कहा था।’ महिला ने कहा, ‘जब एचडी रेवन्ना की पत्नी घर पर नहीं होती थी, तो वह महिलाओं को स्टोर रूम में बुलाता था और फल देने के दौरान छूता था। वह साड़ी की पिन निकालता था और महिलाओं के साथ यौन हिंसा करता था।’ महिला ने यह भी दावा किया है कि प्रज्वल रेवन्ना ने उसकी बेटी के साथ भी गलत हरकत करने की कोशिश की थी।

इस मामले में जेडीएस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, ‘…किसने इन्हें 3 दिन पहले रिलीज किया और ये पहले रिलीज क्यों नहीं किए गए? चुनाव के समय पुराने मुद्दों को क्यों उठाया जा रहा है…। SIT गठित कर दी गई है, सच्चाई को बाहर आने दीजिए और जो भी गलती करेगा उसे कानून के हिसाब से परिणाम भुगतने होंगे।’

उन्होंने कहा, ‘हासन चुनाव में हमारे उम्मीदवार (प्रज्वल रेवन्ना) जीतेंगे। सभी यह कहते हैं…। मैं कांग्रेस नेताओं से पूछना चाहता हूं कि आप क्यों परिवार का नाम इसमें शामिल कर रहे हैं। व्यक्ति के बार में बात कीजिए, यह पारिवारिक मुद्दा नहीं है…। यह रेवन्ना परिवार का है, हमारा इससे कोई लेना देना नहीं है। वे अलग रहते हैं।’

 

Previous Post

कांग्रेस की किरकिरी, इंदौर से प्रत्याशी ने वापस लिया नाम; भाजपा में गए

Next Post

गाजा में कत्लेआम के बीच ब्लिंकन का रियाद दौरा, 4 मुस्लिम देश भी जुटे

Next Post
गाजा में कत्लेआम के बीच ब्लिंकन का रियाद दौरा, 4 मुस्लिम देश भी जुटे

गाजा में कत्लेआम के बीच ब्लिंकन का रियाद दौरा, 4 मुस्लिम देश भी जुटे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उद्धव ठाकरे का भाजपा पर तीखा वार, ‘बाबर जनता पार्टी’ कहकर साधा निशाना
  • देशभर में मानसून का असर, कई राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान
  • कराची हमले पर पाकिस्तान के आरोपों को भारत ने किया खारिज
  • होर्मुज संकट में भारत की ऊर्जा परीक्षा और विजय की कहानी
  • 1 जुलाई से एलपीजी उपभोक्ताओं को लेकर चिंता बढ़ी, सरकार ने दी स्पष्टता
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In