• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
RJD से EBC ने मुंह फेरा, न मल्लाह काम आए,न गंगौता; 2 माह में दूसरी हार

RJD से EBC ने मुंह फेरा, न मल्लाह काम आए,न गंगौता; 2 माह में दूसरी हार

July 16, 2024
सीमा सुरक्षा में बड़ा बदलाव, जल्द शुरू होंगे स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट : अमित शाह

सीमा सुरक्षा में बड़ा बदलाव, जल्द शुरू होंगे स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट : अमित शाह

June 6, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

आतंकवाद बंद होने तक सिंधु जल संधि बहाल नहीं होगी : भारत

June 6, 2026
पीयूष गोयल

पीयूष गोयल: भारत को मिलेगी प्राथमिक बाजार पहुंच, जुलाई तक हो सकता है समझौता

June 6, 2026
वैश्विक जीडीपी में भारत का बड़ा उभार, 2060 तक चीन से आगे निकलने का अनुमान

वैश्विक जीडीपी में भारत का बड़ा उभार, 2060 तक चीन से आगे निकलने का अनुमान

June 6, 2026

नकदी संकट से प्रभावित हो सकती हैं एटीएम सेवाएं, उद्योग संगठन ने जताई चिंता

June 6, 2026
‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही मचा धमाल

जियोहॉटस्टार ट्रेंडिंग लिस्ट में बड़ा बदलाव, ‘धुरंधर द रिवेंज’ नंबर-1 पर

June 6, 2026
ऋतिक रोशन

अभिनय में बदलाव की मांग: ऋतिक रोशन बोले—अब अलग तरह के रोल चाहिए

June 6, 2026
गंभीर

गौतम गंभीर का समर्थन: खराब रोशनी में डे-टेस्ट में पिंक बॉल के इस्तेमाल का सुझाव

June 6, 2026
टेस्ट क्रिकेट में नया कीर्तिमान: पंत 100 छक्कों के बेहद करीब

टेस्ट क्रिकेट में नया कीर्तिमान: पंत 100 छक्कों के बेहद करीब

June 6, 2026
तरबूज के छिलके से पाएं प्राकृतिक निखार और ताजगी

तरबूज के छिलके से पाएं प्राकृतिक निखार और ताजगी

June 6, 2026
भीतर की शांति ही दिव्यता का द्वार है

भीतर की शांति ही दिव्यता का द्वार है

June 6, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 6 जून 2026

June 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

RJD से EBC ने मुंह फेरा, न मल्लाह काम आए,न गंगौता; 2 माह में दूसरी हार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 16, 2024
in बिहार, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
RJD से EBC ने मुंह फेरा, न मल्लाह काम आए,न गंगौता; 2 माह में दूसरी हार

नई दिल्ली। बिहार के पूर्णिया जिले की रूपौली विधानसभा सीट पर हाल ही में हुए उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी जेडीयू के कलाधर मंडल को 8246 मतों से हराया। शंकर सिंह को 68070 मत हासिल हुए जबकि जेडीयू के कलाधर प्रसाद मंडल को 59824 मत प्राप्त हुए । राजद उम्मीदवार बीमा भारती तीसरे नंबर पर रहीं। उन्हें कुल 30619 वोट प्राप्त हुए। यानी उनकी हार करीब 37000 वोटों के अंतर से हुई है। शंकर सिंह जहां राजपूत समुदाय से आते हैं, वहीं मंडल और भारती अत्यंत पिछड़ा समुदाय (EBC) के गंगौता जाति से ताल्लुक रखते हैं।

बड़ी बात यह है कि बीमा भारती इसी सीट से पांच बार विधायक रह चुकी हैं लेकिन इस बार वह अपनी ही परंपरागत सीट से चुनाव हार गईं। इसकी बड़ी वजह ईबीसी वोटरों की नाराजगी बताई जा रही है। दो महीने पहले भी उन्हें पूर्णिया लोकसभा सीट पर हुए आम चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। तब उन्हें पप्पू यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर हराया था। रुपौली उसी पूर्णिया लोकसभा सीट के तहत आता है। उस समय भी ईबीसी वोटरों ने खुद को राजद से दूर ही रखा।

इस विधानसभा क्षेत्र में 25 फीसदी आबादी EBC कैटगरी की है, जबकि राजपूतों की आबादी सिर्फ 7 फीसदी है। बावजूद इसके राजपूत जाति से आने वाले शंकर सिंह ने जीत दर्ज की। इससे साफ जाहिर होता है कि ईबीसी समुदाय ने अपनी ही कैटगरी से आने वाली बीमा भारती को वोट नहीं दिया। हालांकि, 2020 के विधान सभा चुनाव में उसी बीमा भारती ने जेडीयू के टिकट पर तीसरी बार और वैसे पांचवीं जीत दर्ज की थी और लोकसभा चुनावों से ऐन पहले जेडीयू छोड़कर राजद का दामन थाम लिया था।

उधर, तेजस्वी यादव को भरोसा था कि विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सर्वेसर्वा मुकेश साहनी को साथ लेकर उड़नखटोला से उड़ने और चुनावी रैलियों को संबोधित करने से मल्लाहों समेत अन्य ईबीसी समुदाय के मतदाता लालटेन को वोट देंगे लेकिन मल्लाहों के अलावा किसी और जाति का वोट ट्रांसफर करा पाने में मुकेश साहनी नाकाम रहे हैं। रुपौली उप चुनाव में भी मल्लाह और गंगौता के अलावा किसी और ईबीसी जाति के वोट बैंक का बड़ा हिस्सा राजद को नहीं मिल सका है।

दो महीने के अंतराल में ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब ईबीसी समुदाय ने राजद से मुंह मोड़ लिया है और राजद को वहां अपमानजनक तरीके से हार का सामना करना पड़ा है। पहली बार निर्दलीय पप्पू यादव की वजह से तो दूसरी बार भी निर्दलीय की वजह से राजद को हार का समान करना पड़ा है। हालांकि, दोनों चुनावों में जेडीयू के उम्मीदवारों की भी हार हुई है लेकिन राजद की हार ज्यादा अपमानजनक है क्योंकि वोटों का अंतर बहुत ज्यादा है।

लोकसभा चुनावों में राजद ने कुल तीन ईबीसी उम्मीदवारों को उतारा था। इनमें पूर्णिया से खुद बीमा भारती, मुंगेर से अनीता देवी महतो जो गैंगस्टर छवि के अशोक महतो की पत्नी हैं और कुर्मी चेहरे के रूप में चुनाव लड़ी और तीसरे उम्मीदवार के रूप में सुपौल से चंद्रहास चौपाल थे लेकिन तीनों ही ईबीसी उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं ईबीसी वोट बैंक का दावा करने वाले मुकेश साहनी को भी तीन सीटें दी गई थीं लेकिन उनकी पार्टी का भी कोई चेहरा नहीं जीत सका। साफ है कि ईबीसी समुदाय ने राजद पर भरोसा नहीं किया।

अगले साल राज्य में विधान सभा चुनाव होने हैं। ऐसे में तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं क्योंकि ईबीसी समुदाय को नीतीश का वोट बैंक समझा जाता है। हालांकि, राजद ने 4 फीसदी आबादी वाले कुशवाहा वोट बैंक में सफल सेंधमारी की है लेकिन जब तक ईबीसी वोट बैंक में सेंधमारी नहीं होती एक अन्ने मार्ग की राह मुश्किल हो सकती है। बता दें कि राज्य में हुई जाति जनगणना के मुताबिक ईबीसी समुदाय की आबादी सबसे ज्यादा 36 फीसदी है।

Previous Post

Aaj Ka Rashifal : मेष, कर्क, कन्या, धनु व कुंभ राशि वालों का आज भाग्य देगा साथ

Next Post

मीडिया ट्रायल गलत…फर्जी प्रमाण पत्रों पर पूजा खेडकर ने तोड़ी चुप्पी

Next Post
मीडिया ट्रायल गलत...फर्जी प्रमाण पत्रों पर पूजा खेडकर ने तोड़ी चुप्पी

मीडिया ट्रायल गलत...फर्जी प्रमाण पत्रों पर पूजा खेडकर ने तोड़ी चुप्पी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सीमा सुरक्षा में बड़ा बदलाव, जल्द शुरू होंगे स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट : अमित शाह
  • आतंकवाद बंद होने तक सिंधु जल संधि बहाल नहीं होगी : भारत
  • पीयूष गोयल: भारत को मिलेगी प्राथमिक बाजार पहुंच, जुलाई तक हो सकता है समझौता
  • वैश्विक जीडीपी में भारत का बड़ा उभार, 2060 तक चीन से आगे निकलने का अनुमान
  • नकदी संकट से प्रभावित हो सकती हैं एटीएम सेवाएं, उद्योग संगठन ने जताई चिंता
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In