मुंबई:आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा‘ ही नहीं अक्षय कुमार की ‘रक्षा बंधन‘ भी सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर है। ‘लाल सिंह चड्ढा‘ के बायकॉट को लेकर लगातार हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। इसी तरह बायकॉट ‘रक्षाबंधन‘ भी ट्रेंडिंग में बना हुआ है। ट्विटर पर यूजर्स फिल्म का विरोध कर रहे हैं। दरअसल फिल्म की राइटर कनिका ढिल्लन के पुराने ट्वीट को लेकर विवाद हो रहा है। कनिका ने ‘गौमूत्र‘ को लेकर काफी पहले ट्वीट किया था जिसे यूजर्स हिंदू विरोधी बता रहे हैं। कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अब उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
कनिका को निशाने पर लिया
एक वेब पोर्टल ने दावा किया कि कनिका ने अपने कई पुराने ट्वीट डिलीट कर दिए हैं क्योंकि वो ट्वीट हिंदू विरोधी थे। कंगना ने पोर्टल की खबर के साथ अपनी बात रखी और ‘रक्षा बंधन‘ की राइटर को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि केवल पैसे के नुकसान की वजह से उन्होंने हिंदू विरोधी ट्वीट को डिलीट किया।
कंगना का पोस्ट
कंगना ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा- ‘हाहा, उन्हें आर्थिक नुकसान से ज्यादा कुछ नहीं होता… सिर्फ आर्थिक नुकसान का डर ही उनसे हिंदू फोबिया और भारत विरोधी डिलीट करा सकता है… और कुछ नहीं।‘
कब रिलीज होगी ‘रक्षा बंधन’
बता दें कि ‘रक्षा बंधन‘ को आनंद एल राय ने निर्देशित किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर मुख्य रोल में हैं। ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा‘ भी रिलीज हो रही है। आमिर खान के अपोजिट फिल्म में करीना कपूर हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

