नई दिल्ली:आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए शेयर बाजार में लिस्टेड होने के लिए कई कंपनियां कमर कस चुकी हैं। ऐसी ही एक कंपनी टैक्स पोर्टल टैक्सबड्डी चलाने वाले SSBA इनोवेशन है। इस कंपनी ने आईपीओ के जरिए 105 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए हैं।
ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक इश्यू की कुल राशि 65.45 करोड़ रुपये उपयोगकर्ता अधिग्रहण और व्यवसाय विकास के वित्तपोषण के लिए, 15.22 करोड़ रुपये तकनीकी विकास के लिए और शेष राशि सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य के लिए उपयोग की जाएगी।
आपको बता दें कि कंपनी फाइनेंस से जुड़ी सर्विसेज देती है। इसके अलावा टैक्स प्लानिंग, फाइलिंग के अलावा पर्सनल इन्वेस्टमेंट एडवाइस के काम करती है। यह काम इंडिविजुअल से लेकर कंपनियों तक के लिए किया जाता है।
SSBA इनोवेशन के दो प्लेटफॉर्म हैं – टैक्सबड्डी और फिनबिंगो। टैक्सबडी को अक्टूबर, 2019 में लॉन्च किया गया था, जो असिस्टेड टैक्स (आईटीआर और जीएसटी) प्लानिंग और फाइलिंग, एडवाइजरी के अलावा आईटी नोटिस मैनेजमेंट की पेशकश करता है। वहीं, फिनबिंगो को मई 2022 में लॉन्च किया गया था, जो प्लानिंग, एडवाइजरी और वेल्थ मैनेजमेंट सहित वित्तीय समाधान प्रदान करता है।
कंपनी के आईपीओ के प्रबंधन के लिए सिस्टेमैटिक्स कॉर्पोरेट सर्विसेज को नियुक्त किया गया है। कंपनी के इक्विटी शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
