• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
रूस का भारत से वादा:तय समय पर देगा इंडियन नेवी को दो स्टील्थ फ्रिगेट

रूस का भारत से वादा:तय समय पर देगा इंडियन नेवी को दो स्टील्थ फ्रिगेट

April 17, 2022
एलेवे राजस्थान टैलेंट उत्सव 2026 का ग्रैंड फिनाले संपन्न, रोनिल बने चैम्पियन

एलेवे राजस्थान टैलेंट उत्सव 2026 का ग्रैंड फिनाले संपन्न, रोनिल बने चैम्पियन

May 17, 2026
मोदी जी, आप चुप क्यों हैं? राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक को लेकर बोला तीखा हमला

मोदी जी, आप चुप क्यों हैं? राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक को लेकर बोला तीखा हमला

May 17, 2026
संकट में CM विजय? AMMK चीफ ने लगाए गंभीर आरोप, बोले-CBI जांच की करेंगे मांग

संकट में CM विजय? AMMK चीफ ने लगाए गंभीर आरोप, बोले-CBI जांच की करेंगे मांग

May 17, 2026
तबाही आने वाली है? वैश्विक संकट के बीच पीएम मोदी ने दुनिया को चेताया, क्या कहा?

तबाही आने वाली है? वैश्विक संकट के बीच पीएम मोदी ने दुनिया को चेताया, क्या कहा?

May 17, 2026
जोधपुर में गैंगरेप के बाद डबल सुसाइड: बड़ी बहन ने लगाई फांसी, छोटी ने खाया जहर

जोधपुर में गैंगरेप के बाद डबल सुसाइड: बड़ी बहन ने लगाई फांसी, छोटी ने खाया जहर

May 17, 2026
केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग! किसे- क्या मिलेगा जानिए

केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग! किसे- क्या मिलेगा जानिए

May 17, 2026
Healthy Snack: मूंग दाल से बनाएं टेस्टी पॉपकॉर्न, मिनटों में तौयार होगा हाई-प्रोटीन स्नैक

Healthy Snack: मूंग दाल से बनाएं टेस्टी पॉपकॉर्न, मिनटों में तौयार होगा हाई-प्रोटीन स्नैक

May 17, 2026
बंगाल में अब अशोक स्तंभ, शुभेंदु ने हटाया ममता बनर्जी का बिस्वा बांग्ला लोगो; रंग भगवा

बंगाल में अब अशोक स्तंभ, शुभेंदु ने हटाया ममता बनर्जी का बिस्वा बांग्ला लोगो; रंग भगवा

May 17, 2026
भारत–नीदरलैंड्स ने बढ़ाए संबंध, लोकतांत्रिक मूल्यों पर साझा प्रतिबद्धता

भारत–नीदरलैंड्स ने बढ़ाए संबंध, लोकतांत्रिक मूल्यों पर साझा प्रतिबद्धता

May 17, 2026
भारत–नीदरलैंड संबंध बने रणनीतिक साझेदारी, तकनीक और नवाचार पर जोर

भारत–नीदरलैंड संबंध बने रणनीतिक साझेदारी, तकनीक और नवाचार पर जोर

May 17, 2026
वादों को पूरा करने में शुभेंदु के छूटेंगे पसीने, कर्ज में डूबा है बंगाल

वादों को पूरा करने में शुभेंदु के छूटेंगे पसीने, कर्ज में डूबा है बंगाल

May 17, 2026
यूनियन मिनिस्टर का बेटा गिरफ्तार, POCSO मामले में पुलिस ने की कार्रवाई

यूनियन मिनिस्टर का बेटा गिरफ्तार, POCSO मामले में पुलिस ने की कार्रवाई

May 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home विदेश

रूस का भारत से वादा:तय समय पर देगा इंडियन नेवी को दो स्टील्थ फ्रिगेट

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 17, 2022
in विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
रूस का भारत से वादा:तय समय पर देगा इंडियन नेवी को दो स्टील्थ फ्रिगेट

दिल्ली/मॉस्को : यूक्रेन के साथ 50 दिन से भी ज्यादा लंबे समय से जंग में उलझे रूस ने भारत की हथियार सप्लाई प्रभावित नहीं होने देने का वादा किया है। हालांकि, मिसाइल डिफेंस सिस्टम S-400 की सेकेंड रेजीमेंट की डिलीवरी कुछ महीने के लिए टलने के आसार हैं, लेकिन इस बीच रूस ने इंडियन नेवी को दो तलवार-क्लास स्टील्थ फ्रिगेट की सप्लाई तय शेड्यूल के हिसाब से करने का वादा किया है।

चार फ्रिगेट का कांट्रेक्ट हुआ था रूस के साथ
भारत और रूस के बीच 2016 में चार स्टील्थ फ्रिगेट की खरीद का इंटर-गवर्नमेंटल एग्रीमेंट (IGA) हुआ था। एक अरब डॉलर के इस एग्रीमेंट के हिसाब से दो स्टील्थ फ्रिगेट रूस में बनाए जाने थे, जबकि बाकी दो का कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के तहत गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL) किया जाना है। द हिंदू ने अपनी रिपोर्ट में एक भारतीय रक्षा अधिकारी के हवाले से बताया है कि चारों फ्रिगेट का कंस्ट्रक्शन चालू हो चुका है।

पहले कोरोना के कारण देरी, अब यूक्रेन से जंग अटक रहे
दरअसल रूस में बनने वाले दोनों फ्रिगेट पहले 2022 के अंत तक भारत को मिल जाने थे, लेकिन पिछले साल कोरोना के कहर के कारण इनके कंस्ट्रक्शन में देरी हुई। इसके चलते पहला फ्रिगेट करीब 8 महीने की देरी के साथ 2023 के मध्य में इंडियन नेवी को सौंपा जाना तय हुआ था।

गोवा में बनने वाले दोनों वॉरशिप्स में से पहले की डिलीवरी 2026 में और दूसरे की डिलीवरी उसके 6 महीने बाद देना तय है। हालांकि, अब रूस की यूक्रेन के साथ जंग शुरू हो जाने से यह टाइमलाइन खतरे में मानी जा रही है।

यूक्रेनी कंपनी के इंजन से चलेंगे चारों फ्रिगेट, यही है असली पेंच
भारतीय रक्षा अधिकारी ने बताया कि ये चारों फ्रिगेट गैस टरबाइन इंजन से चलेंगे, जिनकी सप्लाई यूक्रेन की जोरया-मैशप्रोकेट कंपनी को करनी थी। रक्षा विशेषज्ञों की मानें तो इन चारों फ्रिगेट के कंस्ट्रक्शन में यही पेंच फंस गया है। जोरया-मैशप्रोकेट कंपनी की प्रमुख फैक्टरी यूक्रेन के माएकोलाइव शहर में थी, जो 13 मार्च के इस शहर पर रूसी सेना के मिसाइल हमले में बुरी तरह प्रभावित हुई है।

हमले के बाद सामने आई तस्वीरों व वीडियो में इस फैक्टरी से भी मिसाइल हमले के कारण बड़े पैमाने पर लगी आग का धुआं उठता देखा गया है। रक्षा अधिकारी के मुताबिक, इस हमले से इंडियन नेवी के बुरी तरह प्रभावित होने की संभावना है, जो इस कंपनी के इंजनों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर रही है।

रूस में बन रहे फ्रिगेट के इंजन दे चुकी है कंपनी
अच्छी खबर ये है कि जंग से पहले ही जोरया-मैशप्रोकेट कंपनी रूस में बन रहे दोनों भारतीय फ्रिगेट के लिए इंजन की सप्लाई कर चुकी थी। इन इंजन की डिलीवरी भारत को दी गई थी। इसके बाद इन्हें रूस भेजकर फ्रिगेट्स में लगवाया जा चुका है, लेकिन इन दोनों फ्रिगेट्स के जरूरी टेस्ट जंग के कारण टल गए हैं।

एक अन्य रक्षा अधिकारी के मुताबिक, कंपनी ने GSL में बन रहे फ्रिगेट्स के भी इंजन तैयार हो जाने की जानकारी दी थी, लेकिन इनकी डिलीवरी लेने से पहले ही जंग शुरू हो गई थी।

डिप्लोमैटिक सोर्सेज का दावा समय पर पूरे होंगे टेस्ट
हालांकि, रूस से जुड़े डिप्लोमैटिक सोर्सेज का दावा है कि रूसी अधिकारियों ने किसी भी तरह की देरी की संभावना से इंकार किया है। उनका कहना है कि रूस ने जंग के बावजूद समय पर डिलीवरी देने का वादा किया है।

भारतीय रक्षा अधिकारियों का कहना है कि इंजन संबंधी लोड की थोड़ी जिम्मेदारी विशाखापत्तनम स्थित इंडियन नेवी के मैरीन गैस टरबाइन ओवरहॉल सेंटर को दी जा सकती है, जो जोरया इंजनों की रिपेयर और मेंटिनेंस की जिम्मेदारी संभालती है। पिछले साल नवंबर में जोरया और भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने एक जॉइंट वेंचर की भी घोषणा की थी, जिसमें जोरया टरबाइन इंजनों के कुछ कंपोनेंट लोकल लेवल पर भारत में ही बनाए जाने थे। हालांकि, इस JV का मौजूदा स्टेट्स अभी क्लियर नहीं है।

जोरया इंजनों के बिना बेकार हो सकती है इंडियन नेवी
फिलहाल इंडियन नेवी जोरया कंपनी के इंजनों पर बेहद निर्भर है। इंडियन नेवी के 30 फ्रंटलाइन वॉरशिप्स को जोरया इंजनों से ही पॉवर मिल रही है। इनमें राजपूत-क्लास डेस्ट्रॉयर्स, दिल्ली-क्लास डेस्ट्ऱॉयर्स, मिसाइल कॉर्वेतीज शामिल हैं। इसके अलावा फिलहाल इंडियन नेवी में सेवा दे रहे 6 क्रिवाक या तलवार-क्लास स्टील फ्रिगेट्स में भी यही इंजन लगे हैं।

Previous Post

दिल्ली में हनुमान जन्मोत्सव पर बवाल :पुलिस ने 10 को हिरासत में लिया

Next Post

राहुल गांधी का BJP-RSS पर निशाना:देश में नफरत फैलाने की राजनीति करने का लगाया आरोप

Next Post
राहुल गांधी की याचिका पर हाईकोर्ट में 26 अप्रैल को होगी सुनवाई

राहुल गांधी का BJP-RSS पर निशाना:देश में नफरत फैलाने की राजनीति करने का लगाया आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एलेवे राजस्थान टैलेंट उत्सव 2026 का ग्रैंड फिनाले संपन्न, रोनिल बने चैम्पियन
  • मोदी जी, आप चुप क्यों हैं? राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक को लेकर बोला तीखा हमला
  • संकट में CM विजय? AMMK चीफ ने लगाए गंभीर आरोप, बोले-CBI जांच की करेंगे मांग
  • तबाही आने वाली है? वैश्विक संकट के बीच पीएम मोदी ने दुनिया को चेताया, क्या कहा?
  • जोधपुर में गैंगरेप के बाद डबल सुसाइड: बड़ी बहन ने लगाई फांसी, छोटी ने खाया जहर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In