डेस्क : रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन ने अपनी सैन्य रणनीति को और मजबूत करने के उद्देश्य से लंबी दूरी तक हमलों के लिए एक नई विशेष सैन्य कमान गठित की है। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने घोषणा की कि “लॉन्ग-रेंज इम्पैक्ट कमांड” का गठन किया गया है, जो देश की लंबी दूरी की मिसाइल, ड्रोन और अन्य सटीक प्रहार करने वाली क्षमताओं का समन्वय करेगा।
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि इस नई कमान का उद्देश्य रूस के भीतर स्थित सैन्य अड्डों, हथियार भंडार, लॉजिस्टिक नेटवर्क, ईंधन डिपो और अन्य रणनीतिक ठिकानों पर अधिक प्रभावी और समन्वित कार्रवाई करना है। उनका कहना है कि इससे रूस की सैन्य क्षमता को कमजोर करने और युद्ध के मैदान में यूक्रेन की स्थिति को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
यूक्रेन ने पिछले कुछ महीनों में रूस के कई महत्वपूर्ण सैन्य और ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं। इन हमलों से रूस की आपूर्ति व्यवस्था और सैन्य संचालन प्रभावित होने के दावे किए गए हैं। नई कमान के गठन के बाद ऐसे अभियानों की गति और प्रभावशीलता बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
दूसरी ओर, रूस भी यूक्रेन के विभिन्न शहरों और बुनियादी ढांचों पर लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है। दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष में अब लंबी दूरी तक सटीक हमलों की भूमिका लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे युद्ध और अधिक जटिल होता दिखाई दे रहा है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत