• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
संभल जामा मस्जिद

संभल जामा मस्जिद सर्वे रिपोर्ट अब 8 दिसंबर को पेश होगी

November 29, 2024
वैराग्य, संयम और साधना से भीतरी सुख की प्राप्ति : शान्तिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

वैराग्य, संयम और साधना से भीतरी सुख की प्राप्ति : शान्तिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

May 14, 2026
विद्या से अधिक मूल्यवान है—विवेक: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

विद्या से अधिक मूल्यवान है—विवेक: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

May 14, 2026
ममता बनर्जी वकील के रूप में उच्च न्यायालय पहुँचीं, बार काउंसिल ने माँगा प्रमाणपत्र

ममता बनर्जी वकील के रूप में उच्च न्यायालय पहुँचीं, बार काउंसिल ने माँगा प्रमाणपत्र

May 14, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

भारत ए टीम का ऐलान, श्रीलंका दौरे पर तिलक वर्मा करेंगे नेतृत्व

May 14, 2026
सिसोदिया को एसीबी समन, रेखा गुप्ता का प्रहार

दिल्ली में ‘वर्क फ्रॉम होम’ लागू, निजी कंपनियों के लिए भी निर्देश जारी

May 14, 2026
बीच समुद्र में भारतीय जहाज़ पर हमला, भारत ने कहा—यह पूरी तरह अस्वीकार्य

बीच समुद्र में भारतीय जहाज़ पर हमला, भारत ने कहा—यह पूरी तरह अस्वीकार्य

May 14, 2026
राष्ट्रीय दृष्टि से महत्वपूर्ण: चुनाव आयोग ने लोकतंत्र को सुरक्षित बनाने के लिए नए नियम लागू किए

निर्वाचन आयोग की बड़ी पहल, देश के कई राज्यों में गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू

May 14, 2026
अंतरराष्ट्रीय कानून उल्लंघन पर ईरान ने ब्रिक्स से मांगा स्पष्ट रुख

अंतरराष्ट्रीय कानून उल्लंघन पर ईरान ने ब्रिक्स से मांगा स्पष्ट रुख

May 14, 2026
ब्रिक्स को अधिक प्रभावी बनाने के लिए समन्वय और संवाद जरूरी: जयशंकर

ब्रिक्स को अधिक प्रभावी बनाने के लिए समन्वय और संवाद जरूरी: जयशंकर

May 14, 2026
आरबीआई भारतीय रिजर्व बैंक

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के संकेत, आरबीआई की चेतावनी से बढ़ी चिंता

May 14, 2026
जयपुर में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट, 1 की मौत और 2 घायल

देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, तीन मजदूरों की मौत; दो दर्जन से अधिक घायल

May 14, 2026
केरल में वी. डी. सतीशन होंगे नए मुख्यमंत्री, वेणुगोपाल को बड़ा झटका

केरल में वी. डी. सतीशन होंगे नए मुख्यमंत्री, वेणुगोपाल को बड़ा झटका

May 14, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 15, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

संभल जामा मस्जिद सर्वे रिपोर्ट अब 8 दिसंबर को पेश होगी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 29, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
संभल जामा मस्जिद

डेस्क:संभल जामा मस्जिद सर्वे की रिपोर्ट आज जिला न्‍यायालय में पेश होने वाली थी। इस पर सबकी निगाहें थीं। लेकिन यह आज पेश नहीं हुई। कोर्ट कमिश्‍नर रमेश चंद्र राघव राघव ने अदालत से 10 दिन का समय मांगा है। अदालत के बाहर मीडिया से बात करते हुए उन्‍होंने बताया कि अभी सर्वे रिपोर्ट पूरी नहीं है। इस वजह से उन्‍होंने न्‍यायालय से 10 दिन का समय मांगा। इस बीच कोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार जामा मस्जिद का अब तीसरी बार सर्वे नहीं होगा। सर्वे रिपोर्ट पेश करने के लिए अदालत ने आठ दिसम्‍बर की तारीख मुकर्रर की है। वहीं इस मामले की अगली सुनवाई आठ जनवरी 2025 को होगी।

कोर्ट कमिश्‍नर ने अदालत को बताया कि 19 नवंबर को पहली बार सर्वे और 24 नवंबर को दूसरी बार सर्वे के दौरान असामाजिक तत्‍वों की ओर से हस्‍तक्षेप किया। 24 नवंबर को जबरदस्‍त हिंसा भी हुई। इस वजह से रिपोर्ट पूरी नहीं हो पाई। उन्‍हें इसके लिए 10 दिन का समय और चाहिए। मजबूरन आज अगली तारीख मांगी गई और आज सुनवाई नहीं हो पाई। सुनवाई के लिए शुक्रवार को शाही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी संभल के सदर और प्रतिवादी जफर अली की ओर से अधिवक्ता अमीर हुसैन और अन्य वकील पहुंचे थे। उन्‍होंने इस संबंध में हिंदू पक्ष की ओर से किए गए दावे और दस्‍तावेजों की कॉपी के लिए अदालत में आवेदन किया। अदालत ने वादी पक्ष (हिंदू पक्ष ) को वाद से जुड़े दस्‍तावेज प्रतिवादी पक्ष को देने के निर्देश दिए। इस मामले की सुनवाई आठ जनवरी 2025 को की जाएगी।

जामा मस्जिद प्रबंधन कमेटी के अधिवक्‍ता ने बताया कि उन्‍होंने कोर्ट में वादी पक्ष (मस्जिद के हरिहर मंदिर होने का दावा करने वाला पक्ष) के वाद पत्र और उसके साथ लगाए गए सभी दस्‍तावेजों की कॉपी मांगी है। इसके लिए एप्‍लीकेशन लगाई है। कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए आठ जनवरी की तारीख तय कर दी है।

संभल की जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने का दावा करते हुए 19 नवंबर को हिंदू पक्ष ने संभल के सिविल जज सीनियर डिविजन याचिका दायर की थी। उसी दिन कोर्ट ने मस्जिद के सर्वे का आदेश किया था जिसके कुछ घंटों बाद कोर्ट कमिश्‍नर की अगुवाई में जामा मस्जिद पहुंची सर्वे टीम ने सर्वे किया था। लेकिन रात होने की वजह से उस दिन सर्वे पूरा नहीं हो पाया था। 24 नवंबर को यह टीम दोबारा सर्वे के लिए जामा मस्जिद पहुंची। इसकी सूचना पर मस्जिद के पीछे मुस्लिम समाज के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने उन्‍हें समझाकर वापस भेजने का प्रयास किया लेकिन वहां पथराव शुरू हो गया। बात बिगड़गी गई। भीड़ ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। फायरिंग भी की। पुलिस के मुताबिक भीड़ के बीच आपस की फायरिंग में चार युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने काफी मशक्‍कत के बाद हालात पर काबू पाया। इस दौरान फायरिंग और पथराव में एसपी के पीआरओ, डिप्‍टी कलेक्‍टर और कई पुलिस कर्मी भी घायल हुए। घटना की जांच के लिए राज्‍यपाल के आदेश पर राज्‍य सरकार ने न्‍यायिक आयोग का गठन किया है जिसे दो महीने में रिपोर्ट देने को कहा गया है।

Previous Post

पोर्नोग्राफी केस: राज कुंद्रा के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई

Next Post

एयर इंडिया की ब्लैक फ्राइडे सेल: हवाई टिकट पर 20% तक की छूट

Next Post
एयर इंडिया

एयर इंडिया की ब्लैक फ्राइडे सेल: हवाई टिकट पर 20% तक की छूट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • वैराग्य, संयम और साधना से भीतरी सुख की प्राप्ति : शान्तिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
  • विद्या से अधिक मूल्यवान है—विवेक: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”
  • ममता बनर्जी वकील के रूप में उच्च न्यायालय पहुँचीं, बार काउंसिल ने माँगा प्रमाणपत्र
  • भारत ए टीम का ऐलान, श्रीलंका दौरे पर तिलक वर्मा करेंगे नेतृत्व
  • दिल्ली में ‘वर्क फ्रॉम होम’ लागू, निजी कंपनियों के लिए भी निर्देश जारी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In