• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जेएम फाइनेंशियल के खिलाफ जारी अंतरिम निर्देश पर सेबी ने लगाई मुहर

सेबी के लिए क्यों मुश्किल है ₹76293 करोड़ की बकाया राशि की वसूली?

August 20, 2024
ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

April 22, 2026
चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

April 22, 2026
शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत

शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत

April 22, 2026
भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी

भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी

April 22, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

लपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, आपके शहर में क्या है कीमत

April 22, 2026
केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर परिसर

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर परिसर

April 22, 2026
वाराणसी कैंट स्टेशन पर 16 लाख की नई करेंसी बरामद, युवक हिरासत में

वाराणसी कैंट स्टेशन पर 16 लाख की नई करेंसी बरामद, युवक हिरासत में

April 22, 2026
इजरायल ने खोला राज, कौन था रहस्यमयी एजेंट ‘एम’

इजरायल ने खोला राज, कौन था रहस्यमयी एजेंट ‘एम’

April 22, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: रास्ता खोलने के लिए लंदन में 30 देशों की अहम बैठक

April 22, 2026
ईरान का साफ संदेश—न्यायसंगत शर्तें हों तभी मानेगा युद्धविराम

तेहरान ने ट्रंप और अमेरिका पर कसा तंज: “हारने वाले युद्ध की शर्तें कैसे तय कर सकते हैं?”

April 22, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

शहबाज शरीफ के अनुरोध पर ट्रंप ने बढ़ाया ईरान सीजफायर, तेहरान ने दावे को ठुकराया

April 22, 2026
बांग्लादेश: नरसिंदी में हिंदू युवक को जिंदा जलाया गया

कुर्सी से बांधा, आंखें बंद कीं और फिर… बेंगलुरु में दर्दनाक घटना से हड़कंप

April 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

सेबी के लिए क्यों मुश्किल है ₹76293 करोड़ की बकाया राशि की वसूली?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 20, 2024
in ओपिनियन, बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
जेएम फाइनेंशियल के खिलाफ जारी अंतरिम निर्देश पर सेबी ने लगाई मुहर

File Photo

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने 76,293 करोड़ रुपये बकाया राशि की वसूली को ‘मुश्किल’ की श्रेणी में रखा है। यह पिछले साल की तुलना में चार प्रतिशत अधिक है। इसमें से एक बड़ा हिस्सा अदालत के आदेश से नियुक्त समितियों के समक्ष लंबित मामलों के कारण है। बकाया राशि की वसूली कठिन है। यह ऐसी राशि है, जिनकी वसूली पुनरुद्धार के सभी उपायों को लागू करने के बाद भी नहीं हो पाई है।

सेबी ने 2023 की अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा, ”वसूली में मुश्किल (डीटीआर) बकाया को अलग करना पूरी तरह से एक प्रशासनिक कार्य है। यह अधिकारियों को डीटीआर के रूप में अलग की गई राशि की वसूलने से नहीं रोकेगा…।” रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च, 2024 तक सेबी ने डीटीआर के रूप में 807 मामलों की पहचान की। इनपर कुल बकाया 76,293 करोड़ रुपये था। वहीं पिछले साल 73,287 करोड़ रुपये के 692 मामले थे।

इन 807 मामलों में से 36 मामले राज्य की ​​अदालतों, राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी), राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) में चल रही कार्यवाही के कारण लंबित हैं। इन मामलों 12,199 करोड़ रुपये की राशि शामिल हैं। इसके अलावा, 60 मामले अदालत द्वारा गठित समितियों के समक्ष हैं, जिनमें 59,970 करोड़ रुपये शामिल हैं।

इन दोनों श्रेणियां में अभी तक वसूल की जाने वाली कुल राशि का 95 प्रतिशत हिस्सा है। सेबी अपनी कार्यवाही की पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सालाना रिपोर्ट के माध्यम से 2021-22 के बाद से बकाया राशि वसूली के मुश्किल मामलों को लेकर आंकड़े जारी कर रहा है।

सेबी निपटान योजना का 768 इकाइयों ने लाभ उठाया
सेबी ने सोमवार को कहा कि इस साल लाई गई निपटान योजना के तहत बीएसई पर शेयर विकल्प खंड में कथित ‘फर्जी’ कारोबार से संबंधित मामलों का कुल 768 इकाइयों ने निपटान किया है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सेबी निपटान योजना, 2022 पेश की थी जिसमें इकाइयों को अपने मामलों का निपटान करने की अनुमति दी गई थी।

नियामक ने इस योजना का हिस्सा नहीं बनने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही जारी रखी। इनमें से कुछ इकाइयों ने प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) में अपील करके निर्णयों को चुनौती दी थी। अपीलीय न्यायाधिकरण ने सितंबर, 2023 में एक सुनवाई के दौरान यह निर्देश दिया था कि यदि भविष्य में कोई नई निपटान योजना लाई जाती है तो अपीलकर्ता इसका लाभ उठाने के हकदार होंगे, और वह योजना उनके मामलों को संभालेगी।

सेबी नियामकीय कार्यवाही की प्रक्रिया से गुजर रही इकाइयों को मौका देने के लिए ‘आईएसओ निपटान योजना, 2024’ लेकर आया। इस योजना को 11 मार्च से 10 मई तक खुला रखा गया था जिसे बाद में 10 जून तक बढ़ा दिया गया था। सेबी ने अपने निपटान आदेश में कहा, ”कुल 768 इकाइयों ने इस योजना का लाभ उठाया और निर्दिष्ट निपटान राशि एवं कानूनी लागत का भुगतान किया। अधिकांश इकाइयों ने निपटान शुल्क के रूप में 1.2 लाख या 2.4 लाख रुपये चुकाए।” निगरानी के दौरान सेबी ने बीएसई में सूचीबद्ध कुछ शेयरों के विकल्प खंड में लेनदेन करने वाली इकाइयों के एक समूह के सौदों को असामान्य पाया था।

Previous Post

दिवाली और फेस्टिवल सीजन में हवाई किराए में बढ़ोतरी

Next Post

विकी कौशल का सबसे धाकड़ अवतार! शिवाजी के रोल में देख हैरान रह गए लोग

Next Post
छावा

विकी कौशल का सबसे धाकड़ अवतार! शिवाजी के रोल में देख हैरान रह गए लोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई
  • चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह
  • शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत
  • भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी
  • लपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, आपके शहर में क्या है कीमत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In