जयपुर:राजस्थान में करौली हिंसा मामले को लेकर कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग तेज हो गई है। करौली में भाजपा की न्याय यात्रा पर सीएम अशोक गहलोत ने दो टूक कहा कि है कि कोई भी व्यक्ति यदि राजस्थान की शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी चाहे वह किसी भी पार्टी या वर्ग से संबंध रखता हो। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा- प्रदेश सरकार ने प्रशासन को चाक चौबंद रहने के निर्देश दिए है। जिससे कोई भी अप्रिय घटना ना हो सके। कोई भी व्यक्ति यदि राजस्थान की शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करेगा को उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी वो चाहे किसी भी पार्टी या वर्ग से संबंध रखता हो।
सीएम गहलोत ने कहा कि भाजपा के नेता लगातार प्रयास कर रहे हैं कि कैसे प्रदेश में सांप्रदायिक माहौल बनाया जाए। इसलिए कभी ये करौली में जाकर भ्रामक बातें करते हैं तो कभी राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपते हैं। जिससे तनाव बना रहे।
उल्लेखनीय है कि आज भाजापा ने करौली में न्याय यात्रा निकालने का आह्वान किया था, लेकिन करौली बाॅर्डर पर ही पुलिस ने न्याय यात्रा को रोक दिया। पुलिस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सुर्या को हिरासत में ले लिया। हालांकि, बाद में पुलिस ने रिहा कर दिया। भाजपा का आरोप है कि करौली हिंसा को आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। करौली हिंसा मामले को लेकर भाजपा लगातार गहलोत सरकार पर हमला बोल रही है। भाजपा नेताओं ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर गहलोत सरकार पर निशाना साधा है।
राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा महंगाई से ध्यान हटाने के लिए सियासी ड्रामा कर रही है। प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि करौली में अमन चैन कायम हो गया। भाजपा करौली में दंगा भड़काना चाहती है। प्रदेश की गहलोत सरकरा भाजपा के मंसूबे पूरे नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता भाजपा का असली चेहरा जानती है। राजस्थान में भाजपा को विधानसभा उप चुनाव से लेकर पंचायत चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान की जनता ने भाजपा के नकार दिया है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
