• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
हिंदू नववर्ष पर धर्म यात्रा से पहले बीकानेर में धारा 144 पर भड़की भाजपा

सीएम गहलोत ने पाटीदार समाज के हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, जानें वजह

April 25, 2022
बांग्लादेश: नरसिंदी में हिंदू युवक को जिंदा जलाया गया

कुर्सी से बांधा, आंखें बंद कीं और फिर… बेंगलुरु में दर्दनाक घटना से हड़कंप

April 22, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत की खाड़ी कूटनीति तेज, ऊर्जा और प्रवासी सुरक्षा पर फोकस

April 22, 2026
‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

कांग्रेस का आरोप—प्रधानमंत्री ने तोड़ी संसदीय परंपरा, दिया प्रिविलेज नोटिस

April 22, 2026
तेज प्रताप का राहुल गांधी पर तीखा वार, प्रियंका गांधी को बताया बेहतर विकल्प

तेज प्रताप यादव का तीखा हमला, बोले—राहुल गांधी से नहीं चल पाएगा गठबंधन

April 22, 2026
जावेद अख्तर बोले—तालिबानी मंत्री का स्वागत देख शर्म से झुक गया सिर

जब जावेद अख्तर की कहानी ने बना दिया सनी देओल को सुपरस्टार

April 22, 2026
‘धुरंधर’ पर प्रोपेगेंडा विवाद, राकेश बेदी का करारा जवाब

फिल्मी बातचीत में हल्का तंज: राकेश बेदी ने फराह खान से जताई नाराजगी

April 22, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

April 22, 2026
बड़ी कार्रवाई: एंटी-डोपिंग नियम उल्लंघन में तीरंदाज प्रतिमेश जावकर पर 2 साल का बैन

बड़ी कार्रवाई: एंटी-डोपिंग नियम उल्लंघन में तीरंदाज प्रतिमेश जावकर पर 2 साल का बैन

April 22, 2026
अडाणी समूह पर अमेरिकी समन विवाद: शेयरों में एक लाख करोड़ का नुकसान

अदानी समूह का बड़ा कदम: परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में नई सहायक कंपनी का गठन

April 22, 2026
इंश्योरेंस

हेल्थ इंश्योरेंस लेना होगा और भारी, 15% तक बढ़ सकते हैं प्रीमियम

April 22, 2026
नेक्सॉन इलेक्ट्रिक वाहन: बैटरी, रेंज और फीचर्स में क्या है खास

ऑटो सेक्टर में बड़ा बदलाव, टाटा मोटर्स ने मारी बाज़ी

April 22, 2026
गर्मियों में बनाएं स्वादिष्ट कच्चे आम की चटनी

गर्मियों में बनाएं स्वादिष्ट कच्चे आम की चटनी

April 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर राजस्थान

सीएम गहलोत ने पाटीदार समाज के हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, जानें वजह

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 25, 2022
in राजस्थान
Reading Time: 1 min read
A A
0
हिंदू नववर्ष पर धर्म यात्रा से पहले बीकानेर में धारा 144 पर भड़की भाजपा

File Photo

जयपुर:राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज डूंगरपुर जिले में किसान एवं पाटीदार समाज महासम्मेलन को संबोधित किया। इस मौके पर सीएम गहलोत ने कहा कि प्रदेश के 90 लाख लोगों को पेंशन मिल रही है और 6 लाख किसानों के बिजली बिल शून्य हो गए है। उनकी सरकार राजस्थान के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों के हित में अलग से कृषि बजट पेश कर दो गुना बजट रखा है। जिसमें 89 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सीएम गहलोत ने आज रविवार को डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा तहसील के ज्ञानपुर गांव में आयोजित गुजरात पाटीदार समाज के महासम्मेलन को संबोधित किया। सीएम ने सागवाड़ा में पाटीदार समाज द्वारा निर्मित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

सीएम गहलोत ने कहा कि सभी वर्गों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद करते हुए सीएम ने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। इसलिए हम सभी को मिलकर प्रदेश में अमन चैन कायम करना चाहिए। जहां पर शांति होगी।  अमन होगा। वहीं पर विकास होगा। इससे पूर्व सीएम गहलोत ने सागवाड़ा में पाटीदार समाज द्वारा निर्मित हनुमान मंदिर में पूजा- अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।  सम्मेलन को जल संसाधन मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालवीय, जिला प्रभारी मंत्री भंवर सिंह भाटी और मंत्री अर्जुन बामणिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा,  एग्रो कमेटी के सदस्य प्रेम कुमार पाटीदार, नगरपालिका अध्यक्ष सागवाड़ा नरेंद्र खोड़निया, पूर्व राज्य मंत्री  असरार अहमद, पूर्व विधायक कांता देवी समेत जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

सीएम गहलोत ने सागवाड़ा में पाटीदार समाज द्वारा निर्मित हनुमान मंदिर में पूजा- अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। गुजराती पाटीदार समाज डूंगरपुर और बांसवाड़ा में खासा असर रखता है। यही वजह है कि गहलोत के आदिवासी अंचल के दौरे के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। सीएम गहलोत रविवार को जयपुर से हैलिकॉप्टर के जरिए रवाना होकर सागवाड़ा पहुंचे और पाटीदार सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन के जरिए गहलोत की रणनीति डूंगरपुर और बांसवाड़ा के पाटीदार समाज के जरिए गुजरात के पाटीदार समाज को साधने की है। इस महासम्मेलन में राजस्थान के साथ-साथ गुजरात के भी पाटीदार समाज के लोग बड़ी संख्या में शिरकत करने डूंगरपुर पर पहुंचे।

डूंगरपुर के सागवाड़ा में गुजराती पाटीदार समाज का महासम्मेलन अहम माना जा रहा है। सागवाड़ा भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) का गढ़ माना जाता है और सागवाड़ा में बीटीपी से विधायक है। ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पाटीदार समाज के महासम्मेलन के जरिए बीटीपी के गढ़ में भी सेंध लगाने का प्रयास किया है। आदिवासी अंचल की जो 16 सीटें एसटी वर्ग के लिए आरक्षित है उनमें बांसवाड़ा, बागीदौरा, गढ़, घाटोल, कुशलगढ़, आसपुर, डूंगरपुर, चौरासी, सागवाड़ा, प्रतापगढ़,धरियावद, गोगुंदा, खेरवाड़ा, सलूंबर और उदयपुर ग्रामीण है। आदिवासी अंचल के 4 जिलों बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, प्रतापगढ़ की 19 विधानसभा सीटों में से 16 सीटें आदिवासियों के लिए रिजर्व है। इनमें अकेले बांसवाड़ा डूंगरपुर और प्रतापगढ़ की सभी 11 सीटें एसटी वर्ग के लिए रिजर्व हैं। इसके अलावा उदयपुर जिले की 8 विधानसभा सीटों में से 4 सीटें एसटी वर्ग के लिए रिजर्व है। ऐसे में आदिवासी अंचल पर बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गजों की नजर बनी हुई है। आदिवासी अंचल की 19 सीटों में से 8 सीटों पर कांग्रेस और 8 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है जबकि 2 सीटें बीटीपी और एक सीट निर्दलीय के खाते में है।

Previous Post

19 लाख में कितने को रोजगार मिला यह बताएंगे? अमित शाह पर तेजस्वी का पलटवार

Next Post

जेपी नड्डा का 10 मई को राजस्थान दौरा

Next Post
जेपी नड्डा मोदी 3.0 कैबिनेट में हुए शामिल

जेपी नड्डा का 10 मई को राजस्थान दौरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कुर्सी से बांधा, आंखें बंद कीं और फिर… बेंगलुरु में दर्दनाक घटना से हड़कंप
  • पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत की खाड़ी कूटनीति तेज, ऊर्जा और प्रवासी सुरक्षा पर फोकस
  • कांग्रेस का आरोप—प्रधानमंत्री ने तोड़ी संसदीय परंपरा, दिया प्रिविलेज नोटिस
  • तेज प्रताप यादव का तीखा हमला, बोले—राहुल गांधी से नहीं चल पाएगा गठबंधन
  • जब जावेद अख्तर की कहानी ने बना दिया सनी देओल को सुपरस्टार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In