डेस्क:मॉनसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर पर जारी चर्चा के दौरान लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को खुली चुनौती दी है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुए सीजफायर को लेकर कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप 29 बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि उन्होंने सीजफायर करवाया है। अगर ट्रंप झूठे हैं तो प्रधानमंत्री मोदी यहां संसद में इस बात को कह दें। हम मानने के लिए तैयार हैं।
संसद में सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने युद्ध को लेकर सरकार की इच्छा शक्ति पर ही सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “किसी भी युद्ध को लड़ने के लिए राजनीतिक इच्छा शक्ति की जरूरत होती है। सभी लोग 1971 के बांग्लादेश युद्ध की बात कर रहे थे… मैं बता देना चाहता हूं कि उस समय के प्रधानमंत्री में राजनीतिक इच्छा शक्ति थी। समंदर में अमेरिका का सातवां बेड़ा भारत की तरफ बढ़ रहा था… इसके बाद भी इंदिरा गांधी ने साफ कह दिया था कि हमें बांग्लादेश में जो करना है.. हम वह करेंगे। यह होती है राजनीतिक इच्छा शक्ति। अगर पीएम मोदी में इंदिरा गांधी की 10 प्रतिशत इच्छा शक्ति भी है, तो वह यहां आकर कह दें।”
राहुल गांधी ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर को लेकर रक्षा मंत्री ने बताया कि रात में ऑपरेशन शुरू हु्आ, कुछ ही देर बाद उनको बता भी दिया गया कि हमने केवल कुछ जगहों पर हमला किया है। सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया है। यह थी आपकी इच्छा शक्ति ? आपने हमारे फाइटर पायलट्स के हाथ को बांध कर उन्हें लड़ने भेज दिया। हमारे जेट्स तो गिरने ही थे।”













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

