डेस्क : शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए यह सप्ताह अहम रहने वाला है। इस सप्ताह तीन कंपनियों के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहे हैं। इनमें दो आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं, जबकि एक आईपीओ एसएमई सेगमेंट में पेश किया जा रहा है। निवेशक इन आईपीओ में तय तिथियों के दौरान बोली लगा सकेंगे।
पहला आईपीओ Aye Finance Limited का है, जो 9 फरवरी से 11 फरवरी तक खुलेगा। कंपनी का यह आईपीओ कुल 1,010 करोड़ रुपये का है। इसके लिए प्राइस बैंड 122 से 129 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एक लॉट में 116 शेयर रखे गए हैं। ग्रे मार्केट में फिलहाल इस आईपीओ का कोई प्रीमियम नहीं दिख रहा है।
दूसरा मेनबोर्ड आईपीओ Fractal Analytics Limited का है। यह भी 9 फरवरी से 11 फरवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। कंपनी 2,833.90 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इसका प्राइस बैंड 857 से 900 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एक लॉट में 16 शेयर होंगे। ग्रे मार्केट में यह आईपीओ लगभग 29 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार करता दिख रहा है।
इसके अलावा एसएमई सेगमेंट में Marushika Technology Limited का आईपीओ 12 फरवरी से 17 फरवरी तक खुलेगा। इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 111 से 117 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। इसमें एक लॉट में 1,200 शेयर होंगे।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, आईपीओ में निवेश से पहले निवेशकों को कंपनी के वित्तीय आंकड़ों, कारोबार और जोखिम कारकों का आकलन जरूर करना चाहिए, क्योंकि शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन होता है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

