डेस्क:यूपी के सोनभद्र में खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खनन के दौरान पहाड़ी धंसने से काम कर रहे करीब 15 मजदूर मलबे में दब गए। इसके अलावा कंप्रेसर ऑपरेटर के भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे की खबर से अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। बिना देर किए राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल स्थिति गंभीर बनी हुई है। ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली इलाके में पत्थर खनने का कार्य चल रहा था। शनिवार की शाम को अचानक से पहाड़ी धंस गई। जिससे काम कर रहे करीब 15 मजदूर मलबे में दब गए। अफसरों का कहना है कि पिछड़ा माइन्स क्षेत्र में दीवार जैसी संरचना गिरी है, जिसके चलते कुछ लोग मलबे में दबे हैं। अफसरों ने बताया कि सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत बचाव कार्य शुरू करा दिया गया है।
डीएम की रोक के बाद भी चल रहा था खनन
पहाड़ी धंसने से मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। इस काम के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को भी बुलाया गया है। डीएम ने बताया कि खनन के दौरान नौ कंप्रेशर मशीन के जरिए करीब 15 मजदूर काम कर रहे थे। सीएम के कार्यक्रम की वजह से खनन पर रोक लगा रखी गई थी। इसके बावजूद कृष्णा माइनिंग स्टोन में काम जारी था। फिलहाल अफसरों ने जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।
राहत बचाव में बाधा बन सकता है अंधेरा
सोनभद्र में जिस खदान पर मजदूर काम कर रहे थे वह करीब 150 फीट गहराई में मौजूद है। ऐसे में मलबे से मजदूरों को सुरक्षित निकालने में अंधेरा बाधा बन सकता है। अंधेरा होने के कारण टीम के लोग नीचे नहीं उतर पा रहे हैं। फिलहाल लाइट की व्यवस्था कराई जा रही है। इस काम में अल्ट्राटेक की भी मदद ली जा रही है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

