• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जयशंकर

टैरिफ विवाद पर बोले जयशंकर: मतभेद संबंधों पर हावी न हों

October 6, 2025
भीषण भूकंप से तबाही, 1,00,000 तक मौतों की आशंका; मदद को तैयार भारत

मलबे के नीचे जिंदगी की तलाश: वेनेज़ुएला में भूकंप से भारी तबाही

June 26, 2026
शहबाज़ का छाता बना चर्चा का विषय, ईरानी राष्ट्रपति धूप में चलते रहे

शहबाज़ का छाता बना चर्चा का विषय, ईरानी राष्ट्रपति धूप में चलते रहे

June 26, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

होर्मुज में लौटी रौनक, ओमान के वैकल्पिक मार्ग पर ईरान का विरोध

June 26, 2026
आज का मौसम: देशभर में बदला मिजाज, कहीं तेज बारिश तो कहीं गर्म हवाओं का कहर

आज का मौसम: देशभर में बदला मिजाज, कहीं तेज बारिश तो कहीं गर्म हवाओं का कहर

June 26, 2026
भारत की पासपोर्ट रैंकिंग में गिरावट, 2025 हेनले इंडेक्स में 85वें स्थान पर

केंद्र का फैसला: पासपोर्ट आवेदन और री-इश्यू शुल्क बढ़े

June 26, 2026
सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे प्रधानमंत्री मोदी

सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे प्रधानमंत्री मोदी

June 26, 2026
योगी

मुलायम की विरासत बनाम वर्तमान राजनीति: योगी ने सपा को घेरा

June 26, 2026
भगवंत मान का भाजपा पर सीधा निशाना

धार्मिक भावनाओं को हथियार बना रही राजनीति: सीएम भगवंत मान का पलटवार

June 26, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैर-घरेलू एलपीजी आपूर्ति सामान्य, उद्योग जगत को राहत

June 26, 2026
एमएसएमई और एविएशन सेक्टर को राहत: ₹18,100 करोड़ की क्रेडिट गारंटी योजना को मंजूरी

डिजिटल दौर में एमएसएमई की नई तस्वीर: एआई नौकरियों में 164% उछाल

June 26, 2026
टीवीएस

टीवीएस आईक्यूब ने रचा इतिहास, भारत में 10 लाख उत्पादन का आंकड़ा पार

June 26, 2026
सुरों की मलिका आशा भोसले अस्पताल में भर्ती

गीत के बोल बने विवाद की वजह, सफाई देने रेडियो पर आईं आशा भोंसले

June 26, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 26, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

टैरिफ विवाद पर बोले जयशंकर: मतभेद संबंधों पर हावी न हों

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 6, 2025
in देश, बिजनेस, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
जयशंकर

डेस्क:विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अमेरिका के साथ टैरिफ के मुद्दे पर दोनों देशों के बीच चल रही रस्साकशी के बीच साफ शब्दों में कहा है कि कुछ समस्याएं और मुद्दे हैं जिनका समाधान नहीं हो पा रहा है लेकिन इन्हें इस हद तक ले जाने की जरूरत नहीं है कि जिससे अन्य क्षेत्रों में संबंध भी प्रभावित हों। विदेश मंत्री ने क्वाड समूह को लेकर चल रही अटकलों पर भी विराम लगाते हुए कहा कि यह अभी भी सक्रिय है और सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

डॉ. जयशंकर ने रविवार शाम यहां चौथे कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में दुनियाभर में आर्थिक से लेकर व्यापारिक और राजनीतिक स्तर पर हो रहे बदलावों पर खुलकर भारत का दृष्टिकोण रखा। बाद में उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में ‘अशांत समय में समृद्धि की तलाश’ विषय पर एक विशिष्ट सभा को संबोधित करते हुए मुझे प्रसन्नता हुई। उत्पादन, आपूर्ति श्रृंखलाओं, व्यापार, कनेक्टिविटी, डेटा और संसाधनों के लाभ से प्रेरित परिवर्तनों के रणनीतिक परिणामों पर प्रकाश डाला। साथ ही, विनिर्माण को विकसित करने, जीवन को आसान बनाने और हमारी व्यापक राष्ट्रीय शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए वैश्विक बदलावों के प्रति भारत के दृष्टिकोण को रेखांकित किया।”

अमेरिका के साथ टैरिफ के मुद्दे पर बातचीत के संबंध में उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ कुछ मुद्दे हैं। इसका एक बड़ा कारण यह है कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक वार्ताओं का ठोस परिणाम नहीं निकल सका है। इसके कारण भारत पर दो तरह के शुल्क लगे हैं। रूस से तेल खरीद पर लगाए गए शुल्क को अनुचित बताते हुए उन्होंने कहा कि हम पर निशाना साधा जा रहा है जबकि अन्य देशों ने भी ऐसा किया है। बातचीत से मुद्दे के समाधान पर जोर देते हुए उन्होंने कहा , ” मुझे नहीं लगता कि हमें इसे इस हद तक ले जाना चाहिए कि यह संबंधों के हर पहलू तक पहुंच जाए। समस्याएं हैं, मुद्दे हैं। उन मुद्दों पर बातचीत, चर्चा और समाधान की आवश्यकता है और हम इसी तरह की कोशिश कर रहे हैं। ”

अनिश्चितता के दौर में चुनौतियों के जिम्मेदाराना आकलन पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इस स्थिति में वह न तो समस्या को नकारने की स्थिति में हैं और न ही यह मान रहे हैं कि बहुत बड़ी अनहोनी हो जाएगी। अमेरिका, भारत, जापान और आस्ट्रेलिया के क्वाड समूह को लेकर चल रही अटकलबाजियों के बारे में उन्होंंने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह से सक्रिय है और अपना काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष क्वाड विदेश मंत्रियों की दो बैठकें हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण और प्रासंगिक समूह है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष क्वाड की अगली बैठक भारत में ही होनी है।

भारत के अन्य देशों के साथ व्यापार समझौतों पर उन्होंने कहा कि शुरू में मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) ज़्यादातर एशियाई देशों – आसियान, जापान और कोरिया के साथ थे। उन्होंने कहा कि चुनौती यह है कि कई अर्थव्यवस्थाएं ज्यादा प्रतिस्पर्धी हैं जो अक्सर आपूर्ति श्रृंखला की गतिशीलता के कारण चीन के लिए रास्ते खोलती हैं। उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान उन अर्थव्यवस्थाओं पर होना चाहिए जो टिकाऊ और पूर्वानुमानित हों। इसीलिए भारत ब्रिटेन के साथ एफटीए से संतुष्ट है। यूरोपीय संघ के साथ एफटीए को लेकर भी भारत गंभीर है और अमेरिका के साथ समझ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Previous Post

पाक रक्षा मंत्री की धमकी: भारत अपने ही विमानों के मलबे में दब जाएगा

Next Post

सिरोख्त खतरा: दार्जिलिंग में भीषण भूस्खलन, 23 की मौत और सड़क मार्ग बंद

Next Post
सिरोख्त खतरा: दार्जिलिंग में भीषण भूस्खलन, 23 की मौत और सड़क मार्ग बंद

सिरोख्त खतरा: दार्जिलिंग में भीषण भूस्खलन, 23 की मौत और सड़क मार्ग बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मलबे के नीचे जिंदगी की तलाश: वेनेज़ुएला में भूकंप से भारी तबाही
  • शहबाज़ का छाता बना चर्चा का विषय, ईरानी राष्ट्रपति धूप में चलते रहे
  • होर्मुज में लौटी रौनक, ओमान के वैकल्पिक मार्ग पर ईरान का विरोध
  • आज का मौसम: देशभर में बदला मिजाज, कहीं तेज बारिश तो कहीं गर्म हवाओं का कहर
  • केंद्र का फैसला: पासपोर्ट आवेदन और री-इश्यू शुल्क बढ़े
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In