स्पोर्ट्स डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 6 गेंद शेष रहते 5 विकेट से हरा दिया। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस ग्रुप-डी मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाए थे, जिसके जवाब में कीवी टीम ने 17.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
अफगानिस्तान की ओर से गुलबदीन नायब ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 35 गेंदों पर 63 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल रहे। सेदिकुल्लाह अटल ने 29 रन जोड़े, जबकि रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 27 रनों का योगदान दिया। इब्राहिम ज़द्रान 10, दरविश रसूली 20 और अजमतुल्लाह उमरजई 14 रन बनाकर आउट हुए।
न्यूजीलैंड की गेंदबाज़ी में लॉकी फर्ग्यूसन सबसे सफल रहे, जिन्होंने दो विकेट झटके। इसके अलावा मैट हेनरी, जैकब डफी और रचिन रवींद्र को एक-एक सफलता मिली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने सधी हुई बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए 17.5 ओवर में 183 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन:
फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।
अफगानिस्तान प्लेइंग इलेवन:
रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम ज़द्रान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान शरीफी।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
