डेस्क : थाइलैंड में बुधवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ। निर्माणाधीन हाई-स्पीड रेल परियोजना के दौरान इस्तेमाल की जा रही एक क्रेन अचानक पैसेंजर ट्रेन पर गिर गई, जिससे ट्रेन पटरी से उतर गई। इस हादसे में अब तक कम से कम 22 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्रियों के अब भी ट्रेन के डिब्बों में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना स्थानीय समय के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे नखोन रत्चासिमा इलाके में हुई। जनसंपर्क विभाग ने बताया कि जिस क्रेन से एलिवेटेड हाई-स्पीड रेलवे का निर्माण किया जा रहा था, वही बैंकॉक से उबोन रत्चाथानी जा रही ट्रेन पर गिर पड़ी।
हादसे के बाद ट्रेन के पटरी से उतरते ही उसमें आग लग गई। हालांकि दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन राहत और बचाव कार्य अब भी जारी है। पुलिस के मुताबिक इस दुर्घटना में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है।
परिवहन मंत्री पिफात रत्चाकितप्रकान ने बताया कि ट्रेन में कुल 195 यात्री सवार थे। प्रशासन मृतकों की पहचान करने और घायलों को इलाज मुहैया कराने में जुटा हुआ है, जबकि बचाव दल मलबे में फंसे यात्रियों की तलाश कर रहे हैं।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

