• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बृजभूषण का चैलेंज कबूल है, विनेश फोगाट बोलीं – महिला पहलवान भी नार्को के लिए तैयार

बृजभूषण का चैलेंज कबूल है, विनेश फोगाट बोलीं – महिला पहलवान भी नार्को के लिए तैयार

May 22, 2023
सम्यक दृष्टि प्रदान करना सबसे बड़ा दृष्टि दान : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

सम्यक दृष्टि प्रदान करना सबसे बड़ा दृष्टि दान : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

April 28, 2026
यूएई ने ओपेक से अलग होने का लिया बड़ा फैसला, वैश्विक ऊर्जा बाजार में मची हलचल

यूएई ने ओपेक से अलग होने का लिया बड़ा फैसला, वैश्विक ऊर्जा बाजार में मची हलचल

April 28, 2026
ममता बनर्जी

बंगाल में सियासी संग्राम तेज, ममता बनर्जी ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

April 28, 2026
रंधावा के बयान से पंजाब की राजनीति में हलचल, मान पर निजी हमला

रंधावा के बयान से पंजाब की राजनीति में हलचल, मान पर निजी हमला

April 28, 2026
सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिदिन स्वयं से पूछें तीन सवाल : मुनि श्री तत्व रुचि जी “तरुण”

सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिदिन स्वयं से पूछें तीन सवाल : मुनि श्री तत्व रुचि जी “तरुण”

April 28, 2026
फडणवीस

मीरा रोड हमला: कलमा से इंकार पर दो गार्डों पर हमला, फडणवीस बोले- सेल्फ रेडिकलाइजेशन

April 28, 2026
सिर्फ उत्पीड़न नहीं? टीसीएस नासिक मामले में फंडिंग एंगल की जांच तेज

नाशिक टीसीएस केस में खुलासा, नाम बदलने और मलेशिया भेजने की साजिश के आरोप

April 28, 2026
S-400

भारत की सुरक्षा ढाल मजबूत, रूस ने सौंपा चौथा S-400

April 28, 2026
योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश पुलिस में एक लाख पदों पर भर्ती की तैयारी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान

April 28, 2026
राजघाट से उठे सवाल: केजरीवाल-सिसोदिया और न्यायिक प्रक्रिया पर विवाद

राजघाट से उठे सवाल: केजरीवाल-सिसोदिया और न्यायिक प्रक्रिया पर विवाद

April 28, 2026
बिश्केक में राजनाथ सिंह का कड़ा संदेश: “आतंक के ठिकाने अब जवाबदेही से नहीं बच सकते”

बिश्केक में राजनाथ सिंह का कड़ा संदेश: “आतंक के ठिकाने अब जवाबदेही से नहीं बच सकते”

April 28, 2026
केजरीवाल-सिसोदिया सहित सभी आरोपियों को शराब घोटाला मामले में राहत

केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया ने भी अदालत में पेश होने से किया इनकार

April 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 28, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

बृजभूषण का चैलेंज कबूल है, विनेश फोगाट बोलीं – महिला पहलवान भी नार्को के लिए तैयार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 22, 2023
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
बृजभूषण का चैलेंज कबूल है, विनेश फोगाट बोलीं – महिला पहलवान भी नार्को के लिए तैयार

नई दिल्ली:दिल्ली के जंतर-मंतर पर बैठे पहलवानों ने यौन प्रताड़ना के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह की चुनौती कबूल कर ली है। दरअसल बृजभूषण सिंह ने पहलवानों को नार्को टेस्ट करवाने की चुनौती दी थी। इसपर धरने पर बैठे बजरंग पूनिया का बयान सामने आया है। बजरंग पूनिया ने कहा है कि उन्हें बृजभूषण शरण सिंह की चुनौती मंजूर है। कुश्ती में बड़े-बड़े पहलवानों को चित करने वाले बजरंग पूनिया ने कहा कि मैं नार्को टेस्ट के लिए तैयार हूं। महिला पहलवान भी नार्को टेस्ट करवाने के लिए तैयार हैं। चीफ कोच का भी नाार्को टेस्ट हो। बजरंग पूनिया ने कहा कि नार्को टेस्ट सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो, हम सभी नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं। चोटी की महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि मैं अपने माध्यम से बृजभूषण जी को कहना चाहती हूं कि जितनी भी लड़कियां हैं जिन्होंने शिकायत की है वो सभी नार्को टेस्ट के लिए तेयार हैं। यह लाइव चलना चाहिए ताकि पूरे देश को पता चले कि उन्होंने देश की बेटियों के साथ कितनी दरिंदगी और ज्यादती की है।

वहीं विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने बताया कि हम 23 मार्च को इंडिया गेट तक कैंडल मार्च निकालेंगे। यह कैंडल मार्च शाम 5 बजे निकाला जाएगा। साक्षी मलिक ने कहा कि जो कोई भी यहां आकर हल्ला-हंगामा या कुछ गलत गतिविधियों में संलिप्त होता है तो वो इसका जिम्मेदार खुद होगा। इंडिया गेट हमारे शहीदों की जगह है इसलिए हम वहां जा रहे हैं। हम वहां अपनी मर्यादा में रहकर कैंडल मार्च निकालेंगे।

बता दें कि इससे पहले महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों से घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि वह सच्चाई सामने लाने के लिए अपना नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं, बशर्ते पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की भी यही जांच की जाए। उत्तर प्रदेश की कैसरगंज सीट से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के विधायक बेटे प्रतीक भूषण सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रविवार को किए गए एक ट्वीट में अपने पिता का एक संदेश टैग किया था।

इस संदेश में लिखा गया था, ‘मैं अपना नारको टेस्ट, पॉलीग्राफ टेस्ट या लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाने के लिए तैयार हूं, लेकिन मेरी शर्त है कि मेरे साथ विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया का भी यह टेस्ट होना चाहिए। अगर दोनों पहलवान अपना टेस्ट करवाने के लिए तैयार हैं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर घोषणा करें और मैं उनको वचन देता हूं कि मैं भी इसके लिए तैयार हूं।’संदेश में आगे कहा गया, ”मैं आज भी अपनी बात पर कायम हूं और हमेशा कायम रहने का देशवासियों से वादा करता हूं। रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन ना जाई। जय श्री राम।”

जंतर-मंतर पर डटे हैं पहलवान

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए देश के नामी-गिरामी पहलवान इस वक्त दिल्ली के जंतर मंतर पर पिछली 23 अप्रैल से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे पहलवानों में विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया तथा साक्षी मलिक समेत कई नामी पहलवान शामिल हैं।  उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह पर मामले दर्ज किए हैं और इस संबंध में जांच की जा रही है। खेल मंत्रालय ने पहलवानों के आरोपों की जांच पूरी होने तक कुश्ती महासंघ की सभी गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।

Previous Post

₹2000 के नोट वापसी के लिए डेडलाइन क्यों है जरूरी, RBI गवर्नर ने बताया

Next Post

सिद्धारमैया को कर्ज लेकर रेवड़ी बांटने वाला सीएम कहने पर कर्नाटक में सरकारी टीचर सस्पेंड

Next Post
सिद्धारमैया को कर्ज लेकर रेवड़ी बांटने वाला सीएम कहने पर कर्नाटक में सरकारी टीचर सस्पेंड

सिद्धारमैया को कर्ज लेकर रेवड़ी बांटने वाला सीएम कहने पर कर्नाटक में सरकारी टीचर सस्पेंड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सम्यक दृष्टि प्रदान करना सबसे बड़ा दृष्टि दान : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • यूएई ने ओपेक से अलग होने का लिया बड़ा फैसला, वैश्विक ऊर्जा बाजार में मची हलचल
  • बंगाल में सियासी संग्राम तेज, ममता बनर्जी ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप
  • रंधावा के बयान से पंजाब की राजनीति में हलचल, मान पर निजी हमला
  • सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिदिन स्वयं से पूछें तीन सवाल : मुनि श्री तत्व रुचि जी “तरुण”
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In