मुंबई:बॉलीवुड में करियर बनाना किसी के लिए भी आसान नहीं है। यही वजह है कई ऐसे एक्टर हैं जो कुछ फिल्में करने के बाद इंडस्ट्री से गायब हो गए। उनमें से कुछ तो गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं तो कई हैं जो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं जिससे उनके बारे में लोगों को पता चलता रहता है। इस रिपोर्ट में एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताते हैं जिसने कुल 6 फिल्में की हैं और अब वह इंडस्ट्री छोड़ चुका है। यह एक्टर ‘स्टाइल’ और ‘एक्सयूज मी’ जैसी फिल्में करने वाले साहिल खान हैं। फिल्मों से दूरी बनाकर उन्होंने फिटनेस के क्षेत्र में करोड़ों का बिजनेस खड़ा कर लिया है।
सभी फिल्में फ्लॉप
साहिल की पहली फिल्म 2001 में ‘स्टाइल’ रिलीज हुई। इसमें शरमन जोशी, रिया सेन और शिल्पी शर्मा थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। इसके बाद 2003 में उनकी फिल्म ‘एक्सयूज मी’ आई। इस फिल्म में भी शरमन जोशी थे। 2005 में साहिल की दो फिल्में ‘ये है जिंदगी’ और ‘डबल क्रॉस’ आई। 4 साल बाद 2009 में साहिल फिल्म ‘अलादीन’ में सपोर्टिंग रोल में नजर आए। उनकी आखिरी फिल्म 2010 में ‘रामा: द सेवियर’ थी। ये सभी फिल्में बुरी तरह पिटीं और साहिल का करियर भी खत्म हो गया।
फिटनेस के क्षेत्र में सक्रिय
साहिल को बॉडी बिल्डिंग में इंटरेस्ट था तो उन्होंने 2010 में फिटनेस इंडस्ट्री में करियर बनाने का फैसला किया। इसकी शुरुआत छोटे स्तर पर की। फिर उन्होंने डिवाइन न्यूट्रिशन नाम से कंपनी खड़ी की। यह कंपनी प्रोटीन, क्रिएटिन और मसल गेनर जैसे फिटनेस सप्लीमेंट बेचती है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का टर्नओवर 100 करोड़ से ज्यादा है। इसके अलावा देशभर में वह अपना जिम चेन चलाते हैं। साहिल खुद भी फिटनेस ट्रेंनिंग देते हैं। वह यूट्यूब पर अपना फिटनेस चैनल चलाते हैं।
आयशा के साथ अफेयर की कही बात
2009 में साहिल खान और आयशा श्रॉफ ने एक प्रोडक्शन कंपनी में पार्टनरशिप की। साहिल ने उस वक्त चौंका दिया जब उन्होंने दावा किया कि वह शादीशुदा आयशा के साथ अफेयर में थे और बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। उन्होंने कहा था कि आयशा ने उन्हें महंगे गिफ्ट दिए थे और अलग होने के बाद उन्होंने वह सब वापस मांगे। हालांकि जैकी श्रॉफ की पत्नी ने इन दावों का खंडन किया। आयशा ने कहा था कि साहिल गे है और उसके साथ अफेयर कैसे हो सकता है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
