• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कश्मीर में आतंकवाद के सफाए में शामिल होंगी CRPF की महिला जांबाज

महिला सैनिकों को भी मिलेगी मैटरनिटी-चाइल्ड केयर लीव, राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

November 6, 2023
पीएम मोदी ने प्रम्बानन मंदिर में की पूजा, भारत करेगा 1000 साल पुरानी धरोहर का जीर्णोद्धार

पीएम मोदी ने प्रम्बानन मंदिर में की पूजा, भारत करेगा 1000 साल पुरानी धरोहर का जीर्णोद्धार

July 8, 2026
जेपी नड्डा

टीबी मुक्त भारत अभियान को जन आंदोलन बनाएंगे युवा, नड्डा ने बढ़ाई भागीदारी की मुहिम

July 8, 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट

बालिग महिला की मर्जी सर्वोपरि, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेने का अधिकार

July 8, 2026
मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, रेलवे ट्रैक जलमग्न; अंधेरी सबवे बंद

मानसून का अनोखा खेल: एल नीनो के बावजूद मुंबई में क्यों हो रही इतनी भारी बारिश

July 8, 2026
एनकाउंटर

बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी प्रभास मंडल पुलिस मुठभेड़ में ढेर

July 8, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत: दिल्ली में सस्ता, लेह में महंगा क्यों? जानिए पूरी वजह

July 8, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

कच्चा तेल सस्ता होने का असर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती शुरू; ग्राहकों को राहत की उम्मीद

July 8, 2026
बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा: एक और हत्या से गहराया संकट

जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, बेटी ने मां की हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश की

July 8, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: सभी धर्मों में बाल विवाह गैरकानूनी

July 8, 2026
लक्ष्मण

जिम्बाब्वे दौरे और एशियाई खेलों में लक्ष्मण संभालेंगे टीम इंडिया की कमान, गंभीर को मिलेगा ब्रेक

July 8, 2026
Shreyas Iyer Captaincy Record: 12 T20 Matches में 10 हार, कप्तानी पर उठे सवाल

Shreyas Iyer Captaincy Record: 12 T20 Matches में 10 हार, कप्तानी पर उठे सवाल

July 8, 2026
ब्रह्मोस मिसाइल

चीन को चुनौती देने वाली ब्रह्मोस पर दुनिया की नजर, इंडोनेशिया से 200 मिलियन डॉलर की डील

July 8, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 8, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

महिला सैनिकों को भी मिलेगी मैटरनिटी-चाइल्ड केयर लीव, राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 6, 2023
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
कश्मीर में आतंकवाद के सफाए में शामिल होंगी CRPF की महिला जांबाज

Image Courtesy: Google

नई दिल्ली:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी महिला सैन्यकर्मियों को समान रूप से मातृत्व, शिशु देखभाल (मैटरनिटी-चाइल्ड केयर लीव) अवकाश देने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बताया कि यह निर्णय सशस्त्र बलों में हर रैंक की महिलाओं की ”समावेशी भागीदारी” सुनिश्चित करने के सिंह के दृष्टिकोण के अनुरूप है। उसने कहा कि इस कदम से सेना में महिलाओं को अपने पेशेवर एवं पारिवारिक जीवन को बेहतर तरीके से संतुलित करने में मदद मिलेगी तथा इससे कामकाजी स्थिति में सुधार होगा।

मंत्रालय ने कहा, ”रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों में महिला सैनिकों, नाविकों और वायु सैनिकों के लिए उनकी समकक्ष अधिकारियों के बराबर मातृत्व, शिशु देखभाल और दत्तक ग्रहण अवकाश देने संबंधी नियमों को लागू करने से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।” मंत्रालय ने कहा, ”इन नियमों के जारी हो जाने से सेना में सभी महिलाओं को समान रूप से ये छुट्टियां मिलेंगी, भले ही वे कोई अधिकारी हो या किसी अन्य रैंक पर कार्यरत हों।”

अधिकारियों ने बताया कि इस समय महिला अधिकारियों को हर बच्चे के लिए 180 दिन का मातृत्व अवकाश मिलता है। यह नियम अधिकतम दो बच्चों पर लागू होता है। उन्होंने बताया कि महिला अधिकारियों को संपूर्ण सेवा कार्यालय में 360 दिन का शिशु देखभाल अवकाश मिलता है। इसके लिए बच्चे की आयु 18 वर्ष से कम होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि एक वर्ष से कम उम्र के बच्चे को गोद लेने की वैध तिथि के बाद 180 दिनों की दत्तक ग्रहण छुट्टी दी जाती है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”अवकाश संबंधी नियमों के विस्तार से सशस्त्र बलों में महिला-विशिष्ट पारिवारिक और सामाजिक समस्याओं से निपटने में काफी मदद मिलेगी।” उसने कहा, ”इस कदम से सेना में महिलाओं के लिए कामकाजी स्थितियों में सुधार होगा और उन्हें पेशेवर एवं पारिवारिक जीवन में बेहतर तरीके से संतुलन बनाने में मदद मिलेगी।” मंत्रालय ने कहा कि तीनों सेनाओं ने ‘नारी शक्ति’ का उपयोग करने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप सैनिकों, नाविकों और वायु सैनिकों के रूप में महिलाओं को शामिल करके एक बड़े बदलाव की शुरुआत की है।

उसने कहा, ”महिला अग्निवीरों की भर्ती किए जाने से सशस्त्र बल देश की भूमि, समुद्र और हवाई सीमाओं की रक्षा के लिए महिला सैनिकों, नाविकों और वायु योद्धाओं की बहादुरी, समर्पण और देशभक्ति से सशक्त होंगे।” मंत्रालय ने कहा, ”दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में तैनाती से लेकर युद्धपोतों पर तैनात होने के साथ-साथ आसमान में श्रेष्ठता दिखाने तक भारतीय महिलाएं अब सशस्त्र बलों में लगभग हर क्षेत्र में बाधाओं को पार कर रही हैं।” उसने कहा, ”भारतीय सेना में सैन्य पुलिस कोर में सैनिकों के रूप में 2019 में महिलाओं की भर्ती करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की गई।” उसने कहा कि सिंह का हमेशा से मानना रहा है कि महिलाओं को हर क्षेत्र में अपने पुरुष समकक्षों के बराबर होना चाहिए।

Previous Post

चंद्रयान 2 इसलिए फेल हुआ था क्योंकि, इसरो चीफ सोमनाथ का खुलासा

Next Post

बॉलीवुड छोड़ इस एक्टर ने खड़ा किया फिटनेस एम्पायर

Next Post
बॉलीवुड छोड़ इस एक्टर ने खड़ा किया फिटनेस एम्पायर

बॉलीवुड छोड़ इस एक्टर ने खड़ा किया फिटनेस एम्पायर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पीएम मोदी ने प्रम्बानन मंदिर में की पूजा, भारत करेगा 1000 साल पुरानी धरोहर का जीर्णोद्धार
  • टीबी मुक्त भारत अभियान को जन आंदोलन बनाएंगे युवा, नड्डा ने बढ़ाई भागीदारी की मुहिम
  • बालिग महिला की मर्जी सर्वोपरि, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेने का अधिकार
  • मानसून का अनोखा खेल: एल नीनो के बावजूद मुंबई में क्यों हो रही इतनी भारी बारिश
  • बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी प्रभास मंडल पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In