• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
तिरुपति मंदिर का 'शुद्धिकरण': लड्डू प्रसाद की पवित्रता बहाल

तिरुपति मंदिर का ‘शुद्धिकरण’: लड्डू प्रसाद की पवित्रता बहाल

September 23, 2024
ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

April 22, 2026
चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

April 22, 2026
शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत

शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत

April 22, 2026
भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी

भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी

April 22, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

लपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, आपके शहर में क्या है कीमत

April 22, 2026
केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर परिसर

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर परिसर

April 22, 2026
वाराणसी कैंट स्टेशन पर 16 लाख की नई करेंसी बरामद, युवक हिरासत में

वाराणसी कैंट स्टेशन पर 16 लाख की नई करेंसी बरामद, युवक हिरासत में

April 22, 2026
इजरायल ने खोला राज, कौन था रहस्यमयी एजेंट ‘एम’

इजरायल ने खोला राज, कौन था रहस्यमयी एजेंट ‘एम’

April 22, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: रास्ता खोलने के लिए लंदन में 30 देशों की अहम बैठक

April 22, 2026
ईरान का साफ संदेश—न्यायसंगत शर्तें हों तभी मानेगा युद्धविराम

तेहरान ने ट्रंप और अमेरिका पर कसा तंज: “हारने वाले युद्ध की शर्तें कैसे तय कर सकते हैं?”

April 22, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

शहबाज शरीफ के अनुरोध पर ट्रंप ने बढ़ाया ईरान सीजफायर, तेहरान ने दावे को ठुकराया

April 22, 2026
बांग्लादेश: नरसिंदी में हिंदू युवक को जिंदा जलाया गया

कुर्सी से बांधा, आंखें बंद कीं और फिर… बेंगलुरु में दर्दनाक घटना से हड़कंप

April 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

तिरुपति मंदिर का ‘शुद्धिकरण’: लड्डू प्रसाद की पवित्रता बहाल

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 23, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
तिरुपति मंदिर का 'शुद्धिकरण': लड्डू प्रसाद की पवित्रता बहाल

डेस्क: आंध्र प्रदेश के तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर का सोमवार को ‘शुद्धिकरण’ किया गया। इसके लिए 4 घंटे का ‘शांति होमम् पंचगव्य प्रोक्षण’ अनुष्ठान चला। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के सूत्र ने बताया कि यह अनुष्ठान सुबह 6 बजे से 10 बजे तक चला। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य तिरुपति के लड्डुओं को बनाने में पशु चर्बी के इस्तेमाल जैसे कथित कृत्यों से हुए अपवित्रीकरण के बाद मंदिर का शुद्धिकरण करना है। टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी जे. श्यामला राव ने कहा था कि इस अनुष्ठान के जरिए श्रीवरि भक्तों के कल्याण की कामना करते हुए नकारात्मक प्रभावों को नष्ट किया जाएगा। साथ ही लड्डू प्रसादम की पवित्रता को बहाल किया जाएगा।

मंदिर के मुख्य पुजारियों में से एक कृष्ण शेषचला दीक्षितुलु ने इस शुद्धिकरण के बारे में अधिक जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘पिछले 4-5 दिनों से दुनिया भर में ऐसी कई खबरें फैलीं कि बालाजी के प्रसाद में जिस घी का उपयोग किया गया, उसमें पशु चर्बी मिली हुई थी। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार ने यह साबित भी किया कि लैब रिपोर्ट्स दिखा रही हैं कि घी में कुछ मिलावट थी। इसलिए, सरकार का प्रस्ताव आया कि मंदिर के स्थानों को शुद्ध करने के लिए क्या किया जाए। इस पर हम प्रबंधन के पास गए और शांति होम कराने की मांग रखी। इसकी मंजूरी मिलने के बाद आज सुबह हमने अनुष्ठान शुरू किया जो अब पूरा हो गया है।’

‘अब सब कुछ शुद्ध, भक्त आएं और प्रसाद लें’

मंदिर के पुजारी ने कहा कि सुबह 6 बजे के बाद हमने भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लिया और इजाजत लेकर गर्भगृह में गए। अब सब कुछ शुद्ध हो गया है। उन्होंने कहा, ‘सभी भक्तों से मेरा अनुरोध है कि अब उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप सब भगवान बालाजी के दर्शन करें और प्रसाद लेकर अपने घर जाएं।’ कुछ दिन पहले, तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दावा किया था कि पूर्ववर्ती वाईएसआर कांग्रेस पार्टी सरकार ने श्री वेंकटेश्वर मंदिर को भी नहीं बख्शा और लड्डू बनाने के लिए घटिया सामग्री और पशुओं की चर्बी का इस्तेमाल किया। इसके 2 दिन बाद टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी जे श्यामला राव ने कहा कि प्रयोगशाला जांच में नमूनों में पशु चर्बी और सूअर की चर्बी की मौजूदगी का पता चला है। बोर्ड मिलावटी घी की आपूर्ति करने वाले ठेकेदार को काली सूची में डालने की प्रक्रिया में है।

Previous Post

पुंछ रैली में राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा हमला, कहा- अब पहले जैसे नहीं रहे

Next Post

कुमारी शैलजा: ‘सीएम बनने की इच्छा है, लेकिन मेरा रास्ता तय करूंगी

Next Post
कुमारी शैलजा

कुमारी शैलजा: 'सीएम बनने की इच्छा है, लेकिन मेरा रास्ता तय करूंगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई
  • चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह
  • शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत
  • भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी
  • लपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, आपके शहर में क्या है कीमत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In