बताया जा रहा कि थाना प्रभारी से धर्मांतरण के मामले में पूरी जानकारी ली। पूछा गया कि इस मामले में अब तक क्या क्या कार्रवाई हुई है। एसटीएफ यूपी के आने के बाद मोदीनगर पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा कि शासन इस मामले को गंभीरता से ले रहा है। संभावना जताई जा रही है कि अब आगे इस मामले की जांच यूपी एसटीएफ कर सकती है।
पुलिस खंगाल रही बैंक खाते
पुलिस मुख्य आरोपी पादरी महेंद्र, उसके परिवार और सम्पर्क के लोगों के बैंक खाते खंगाल रही है। शनिवार और रविवार की छुट्टी होने के चलते खाते की जानकारी नहीं हो सकी। अब तक की जांच में सामने आया है कि विदेश से भी फंडिंग हुई है। धर्मांतरण के लिए महेन्द्र के बैंक खातों में 30 लाख रुपये विदेशों से आए। मुंबई ,चेन्नई और कोलकत्ता से भी पैसे आने की बात सामने आ रही।
मां-बेटे को क्लीन चिट देने की तैयारी
गत 22 जुलाई को गांव शाहजहांपुर निवासी आशीष ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव निवासी रोहित और उसकी मां लालच देकर धर्मांतरण कराने का प्रयास कर रही है। सूत्रों के अनुसार जांच में रोहित और उसकी मां की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। इसलिए मां-बेटे को पुलिस क्लीन चिट देने की तैयार कर रही है। मामले में पुलिस हापुड़ निवासी पादरी महेन्द्र और उसकी पत्नी सीमा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा, ‘पादरी महेन्द्र और उसके परिवार के बैंक खातों की डिटेल ली जा रही है। एसटीएफ के आने की जानकारी मेरी संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच गहनता से की जा रही है। जो नाम सामने आएंगे, उनसे पूछताछ की जाएगी।’













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

