डेस्क : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके बेटे रनिंदर सिंह को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है। यह मामला कथित विदेशी संपत्तियों के स्वामित्व और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन से संबंधित बताया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, दोनों पर स्विट्जरलैंड के एक बैंक खाते सहित कुछ विदेशी संपत्तियों के लाभार्थी होने का आरोप है।
सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को गुरुवार, 12 फरवरी 2026 को जालंधर स्थित कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा था, जबकि उनके बेटे रनिंदर सिंह को शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को पेश होने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, जानकारी के अनुसार अमरिंदर सिंह हाल ही में मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए हैं, जिसके चलते वे निर्धारित तारीख पर उपस्थित नहीं हो पाएंगे। संभावना है कि ईडी उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए नई तारीख जारी करे।
यह कार्रवाई पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सितंबर 2025 के उस आदेश के बाद हुई है, जिसमें अदालत ने अमरिंदर सिंह और उनके बेटे की याचिकाएं खारिज कर दी थीं। इन याचिकाओं में उन्होंने आयकर विभाग द्वारा दायर आरोप पत्र की जांच से ईडी को रोकने की मांग की थी।
बताया जाता है कि इस पूरे मामले की जड़ 2011 में फ्रांस सरकार से भारत को मिली सूचनाओं में है। इन सूचनाओं में आरोप लगाया गया था कि अमरिंदर सिंह का परिवार विदेशी व्यावसायिक संस्थाओं के माध्यम से संचालित संपत्तियों का लाभार्थी है। बाद में 2016 में आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान कथित विदेशी संस्थाओं से जुड़ी संपत्तियों के दस्तावेज सामने आने के बाद जांच को गति मिली।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
